राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 18 दिसम्बर 2016 – 24 दिसम्बर 2016

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 18 दिसम्बर 2016 – 24 दिसम्बर 2016

  1. लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत अगले सेना प्रमुख ।
    विस्तार: ले. जनरल बिपिन रावत (Lt. General Bipin Rawat) भारतीय थलसेना के 26वें प्रमुख होंगे। 17 दिसम्बर 2016 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। वे 1 जनवरी 2017 को अपना पद संभालेंगे तथा सेवानिवृत्त हो रहे जनरल दलबीर सिंह सुहाग (Gen. Dalbir Singh Suhag) का स्थान लेंगे। ले. जनरल रावत वर्तमान में उप-थलसेनाध्यक्ष हैं। उन्हें 11वीं गोरखा राइफल्स की पाँचवीं बटालियन के माध्यम से भारतीय सेना का अधिकारी बनाया गया था।
  1. बी.एस धनोआ भारतीय वायुसेना के प्रमुख होंगे।
    विस्तार: एयर मार्शल बी. एस. धनोआ (Air Marshal Birender Singh Dhanoa)एयर स्टाफ के अगले चीफ होंगे। वे इस महीने की 31 की दोपहर से पद संभालेंगे। धनोआ भारतीय वायुसेना के 22वें प्रमुख होंगे। वे इस वर्ष के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे एयर चीफ मार्शल अरूप राहा का स्थान लेंगे।
  1. भारत की ब्राह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख अनिल धस्माना (Anil Dhasmana) होंगे।
    विस्तार: अनिल धस्माना रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (Research and Analysis Wing – RAW) के अगले प्रमुख होंगे। उनकी इस पद के लिए 17 दिसम्बर 2016 को नियुक्ति की गई तथा वे दिसम्बर 2016 के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे राजिन्दर खन्ना (Rajinder Khanna) का स्थान लेंगे। धस्माना मध्य प्रदेश काडर के वर्ष 1981 के आईपीएस अधिकारी हैं तथा वे RAW से पिछले 23 सालों से जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान समेत तमाम देशों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाला था।
  1. राजीव जैन (Rajiv Jain) आईबी के अगले निदेशक होंगे।
    विस्तार :- झारखंड कैडर के आईपीएस (IPS) अधिकारी राजीव जैन को खुफिया ब्यूरो (IB) के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया. जैन, जो वर्तमान में आईबी में विशेष निदेशक के रूप में उपस्थित  है, 31 दिसंबर 2016 को दिनेश्वर शर्मा (Dinesh Sharma) के दो वर्ष के कार्यकाल के पूरा होने के बाद 1 जनवरी, 2017 से पदभार संभालेंगे.
  1. हिमाचल प्रदेश (Himanchal Pradesh) 100% आधार संतृप्ति प्राप्त करने वाला भारत का छठा राज्य बना।
    विस्तार :- हिमाचल प्रदेश ने वर्ष 2015 की जनसंख्या के आधार पर 100 प्रतिशत आधार संतृप्ति हासिल की है। इस के साथ, हिमाचल प्रदेश देश का छठा राज्य बन गया है. इससे पहले, दिल्ली, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ ने यह मील का पत्थर हासिल किया।
  1. जस्टिस जे.एस. खेहर (Justice J.S. Khehar) भारत के नए मुख्य न्यायाधीश नियुक्त।
    विस्तार :- . राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी के बाद जस्टिस जे. एस. खेहर को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वे जस्टिस टीएस ठाकुर (Justice T.S. Thakur) का स्थान लेंगे। 64 वर्षीय जस्टिस खेहर, मुख्य न्यायाधीश बनने वाले सिख समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। वे 4 जनवरी को शपथ लेंगे और 27 अगस्त 2017 तक लगभग सात महीनों का उनका कार्यकाल होगा। 
  1. ईपीएफओ ने वित्तीय वर्ष 17 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर घटाकर 65% की।
    विस्तार :- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 4 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए, इस वित्तीय वर्ष में ईपीएफ (EPF) जमाओं पर ब्याज कम करके 8.65% करने का निर्णय लिया है जो वित्तीय वर्ष 2015-16 में 8.8% थी. EPFO की सर्वोच्च निर्णयात्मक निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने यह निर्णय किया।
  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भारत के पहले “भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS) की आधारशिला उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) शहर में 19 दिसम्बर 2016 को रखी।
    विस्तार: देश का पहला “भारतीय कौशल संस्थान” (‘Indian Institute of Skills’ – IIS) कानपुर (Kanpur) में स्थापित किया जायेगा। इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 दिसम्बर 2016 को कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रखी। देश के युवाओं की रोजगार-क्षमता को बढ़ाकर उनका सशक्तीकरण सुनिश्चित कर भारत को कौशल की वैश्विक राजधानी (the skill capital of the World) के रूप में विकसित करने के विचार के तहत इस संस्थान को विकसित किया जा रहा है। “भारतीय कौशल संस्थान” (IIS) विचार प्रधानमंत्री की सिंगापुर (Singapore) यात्रा के दौरान वहाँ स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्निकल एजूकेशन (Institute of Technical Education – ITE) के भ्रमण के दौरान उन्हें आया था तथा इस प्रस्तावित संस्थान को भी के सहयोग से भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Union Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) द्वारा स्थापित किया जा रहा है।
  1. भारत सरकार ने 21 दिसम्बर 2016 को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME Ministry) के तहत एक नई सेवा – भारतीय उद्यम विकास सेवा (Indian Enterprise Development Service – IEDS) के गठन तथा काडर समीक्षा की स्वीकृति प्रदान कर दी।
    विस्तार: भारतीय उद्यम विकास सेवा (Indian Enterprise Development Service – IEDS) नामक एक नई सेवा के गठन तथा काडर समीक्षा का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 21 दिसम्बर 2016 को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस नई प्रस्तावित सेवा का गठन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) के विकास आयुक्त कार्यालय (Office of the Development Commissioner) के अंतर्गत किया जायेगा तथा इसका मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की स्टार्ट-अप इण्डिया (Start Up India), स्टैण्ड-अप इण्डिया (Stand Up India) और मेक इन इण्डिया (Make in India) जैसी योजनाओं के तय उद्देश्यों की प्राप्ति में मदद करना है। वहीं दूसरी ओर इस सेवा के द्वारा MSME Ministry की क्षमताओं तथा कार्यकुशलता को विस्तारित करने का प्रयास भी किया जायेगा। प्रारंभ में भारतीय उद्यम विकास सेवा (IEDS) की कुल काडर संख्या 617 अधिकारियों की होगी जिसमें से 6 संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के दर्जे के होंगे।
  1. दिसम्बर 2016 के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार भारत ने हाल ही में ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) को पछाड़कर विश्व की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (sixth largest economy in the world) का रुतबा हासिल किया है।
    विस्तार: भारत अपने पूर्व औपनिवेशिक ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) को पछाड़कर विश्व की छठवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। पिछले 150 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है। इसका मुख्य कारण एक ओर भारत की तीव्र विकास दर है तो दूसरी ओर ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (EU) छोड़ने के निर्णय के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़ा विपरीत प्रभाव भी है। इस सम्बन्ध में जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल के दौरान ब्रिटिश पाउण्ड की कीमत में लगभग 20% की गिरावट आने के कारण डॉलर के परिप्रेक्ष्य में पाउण्ड की कीमत 0.81 प्रति डॉलर रही है तथा इसके समतुल्य यहाँ का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2.29 ट्रिलियन डॉलर रहा। वहीं इसी समयावधि के दौरान भारत का सकल घरेलू उत्पाद 2.30 ट्रिलियन डॉलर रहा। इस प्रकार भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की छठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
  1. भारत ने सफलतापूर्वक लंबी दूरी की सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय (Subsonic cruise missile Nirbhay) का परीक्षण किया।
    विस्तार :- भारत ने देश में निर्मित पहली सबसोनिक क्रूज मिसाइल, निर्भय, का ओड़िशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से लगभग 1000 किमी की दूरी के लिए सफलतापूर्वक टेस्ट फायर किया गया। यह इस मिसाइल का दूसरा उड़ान परीक्षण था क्योंकि पहला परीक्षण पिछले साल मार्च में मध्य रास्ते में ही निरस्त हो गया था जब मिसाइल अपने रास्ते से भटक गई थी।
  1. 2015-16 में भारत को सबसे ज्यादा एफडीआई (FDI) सिंगापुर (Singapore) से मिला।
    विस्तार :- औद्योगिक चैम्बर – PHDCCI और KPMG की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2015-16 में सबसे ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) सिंगापुर से प्राप्त किया है, उसके बाद मॉरिशस, यूएसए, नीदरलैंड और जापान हैं। भारत ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में सिंगापुर से $13.69 बिलियन का एफडीआई आकर्षित किया। रिपोर्ट के अनुसार 2000 और 2016 के मध्य में, लगभग 40 % एफडीआई प्रवाह सेवाओं, टेलीकॉम, निर्माण और कंप्यूटर हार्डवेयर सेक्टर में गया।
  1. दुनिया का मानवता, शक्ति और आध्यात्मिकता का नौंवां संगम दिल्ली में आयोजित।
    विस्तार :- . प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, व्यापार दिग्गजों, उद्योग जगत के प्रमुखों और प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों को, उनके संबंधित कार्यस्थलों और जीवन में आध्यात्मिकता को आत्मसात करने हेतु प्रेरित करने के लिए, अपने ब्रांड ‘सच भारत’ के  माध्यम से, ‘कार्य के दौरान अध्यात्म’ (‘Spirituality @ Work’) की एक ताजा संस्कृति शुरू करने के लिए, SREI फाउंडेशन और टाइम्स फाउंडेशन के साथ एसोचैम द्वारा आयोजित “दुनिया का मानवता, शक्ति और आध्यात्मिकता का नौंवां संगम” दिल्ली में आयोजित किया गया।
  1. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने विदेशी मुद्रा प्रबन्धन कानून (FEMA) की धाराओं का उल्लंघन करने के मामले में दिसम्बर 2016 के दौरान 5 विदेशी बैंकों पर जुर्माना लगा दिया।
    विस्तार: 5 विदेशी बैंकों – डोइश बैंक (Deutsche Bank), स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक (Standard Chartered Bank), बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America), बैंक ऑफ टोक्यो मित्शुबीशी (Bank of Tokyo Mitsubishi) और रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैण्ड (Royal Bank of Scotland)- पर भारतीय रिज़र्व बैंक ने 21 दिसम्बर 2016 को विदेशी मुद्रा प्रबन्धन कानून, 1999 (Foreign Exchange Management Act, 1999 – FEMA) के प्रावधानों के तहत जानकारी न देने के आरोप में जुर्माना लगा दिया। डोइश बैंक पर जहाँ 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया वहीं शेष अन्य चार बैंकों पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना रिज़र्व बैंक को विदेशी मुद्रा प्रबन्धन कानून, 1999 की धारा 11(3) में प्रदत्त अधिकारों के तहत लगाया गया है।
  1. केरल ब्लास्टर्स (Kerala Blasters) को 5-4 से हराकर 2016 हीरो इंडियन सुपर लीग (Hero Indian Super League), एत्लेटिको डी कोलकाता (Atletico De Kolkata) ने जीता।
    विस्तार :- केरल ब्लास्टर्स को हराकर एत्लेटिको डी कोलकाता (ATK) ने हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL) ख़िताब पर पुनः कब्ज़ा कर लिया है। केरल ब्लास्टर्स 5-4 से हारे। इंडियन सुपर लीग के तीसरे सीजन का फाइनल कोच्चि में जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुआ।
  1. दिल्ली के उप-राज्यपाल (Lieutenant Governor) नजीब जंग (Najeeb Jung) ने 22 दिसम्बर 2016 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
    विस्तार: नजीब जंग (Najeeb Jung) दिल्ली के 20वें उप-राज्यपाल थे तथा उन्हें जुलाई 2013 में तेजिन्दर खन्ना (Tejendra Khanna) के स्थान पर इस पद पर नियुक्त किया गया था। एक अप्रत्याशित घटना में 22 दिसम्बर 2016 को उन्होंने एकाएक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपना इस्तीफा केन्द्र सरकार को भेजते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति छोड़कर अकादमिक जगत में पुन: लौटना चाहते हैं, जोकि उनकी पहली पसन्द रहा है।
  1. रविचन्द्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) ने वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Cricketer of the Year) पुरस्कार जीता।
    विस्तार: भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचन्द्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) को 22 दिसम्बर 2016 को वर्ष 2016 का आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC Cricketer of the Year) घोषित कर दिया गया। इस पुरस्कार को जीतने के कारण उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी (Sir Garfield Sobers Trophy 2016) प्रदान की जायेगी। इस प्रकार वे यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने वाले मात्र तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए। इससे पहले राहुल द्रविड (Rahul Dravid) तथा सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को यह सम्मान मिला है।
  1. भारत ने 18 दिसम्बर 2016 को बेल्जियम (Belgium) को हरा कर वर्ष 2016 का जूनियर हॉकी विश्व कप जीत लिया
    विस्तार: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम (Belgium) को फाइनल में हराकर वर्ष 2016 का जूनियर हॉकी विश्व कप (Junior Hockey World Cup 2016) का खिताब जीत लिया। भारत ने यह प्रतिष्ठित विश्व कप दूसरी बार जीता है। इससे पहले भारत ने 15 वर्ष पूर्व 2001 में यह खिताब जीता था। इस खिताबी जीत के साथ भारत पहला ऐसा देश बन गया है जिसने एक मेजबान के रूप में जूनियर हॉकी विश्व कप जीता है। 18 दिसम्बर 2016 को हुए फाइनल में भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप में पहली बार स्थान बनाने वाली बेल्जियम की टीम को 2-1 से पराजित किया।
  • स्पेन (Spain) के एनरीक गोंज़ालेज़ डे कास्तेज़ो (Enrique Gonzalez de Castejon) को टूर्नामेण्ट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया जबकि आठ गोल करने वाले इंग्लैण्ड (England) के एडवर्ड हॉरलर (Edward Horler) सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे।
  • यह विश्व कप जूनियर हॉकी विश्व कप का 11वाँ संस्करण था तथा इसका आयोजन 8 से 18 दिसम्बर 2016 के बीच लखनऊ (Lucknow) के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम (Major Dhyan Chand Stadium) में किया गया।
  1. आईसीसी (ICC) वनडे टीम 2016 के कप्तान चुने गए विराट कोहली (Virat Kohali)।
    विस्तार :- भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) की इस साल की एकदिवसीय टीम के कप्तान चुने गए हैं। इस टीम में भारत से बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और आल-राउंडर रवींद्र जड़ेजा (R. Ashwin) भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरे साल है जब कोहली ने इस टीम में जगाह बनाई है। वहीं एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) इस टीम में लगातार छठी बार शामिल हुए हैं।
  1. शिवा (Shiva) ने एशियन ल्यूज चैंपियनशिप (Asian Luge Championships) में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक।
    विस्तार :- . पांच बार शीतकालीन ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके भारत के शिवा केशवन ने शुक्रवार को जापान में एशियन ल्यूज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह शिवा का तीसरा स्वर्ण पदक है। इसके अलावा उन्होंने इसमें वर्ष 2005 से चार रजत पदक और दो कांस्य पदक भी जीते हैं।
  1. भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (Boxing Federation of India) को अंतररष्ट्रीय निकाय में स्थायी सदस्यता।
    विस्तार :- अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (AIBA) ने 21 दिसम्बर 2016 को भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) को अपना एक स्थायी सदस्य बनाने के लिए सर्वसम्मति से मत दिया। पूर्व के भारतीय एमेच्योर मुक्केबाजी महासंघ के चुनावों में “संभावित हेरफेर” के लिए भारत को प्रावधिक रूप से दिसंबर 2012 में निलंबित कर दिया गया था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.