पिथौरागढ़ ( Pithoragarh )

पिथौरागढ़ (अंग्रेजी में : Pithoragarh) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 7,090 वर्ग किलोमीटर है। पिथौरागढ़ का पुराना नाम सोरघाटी था माना जाता है कि पहले इस घाटी में सात सरोवर थे क्योंकि सोर शब्द का अर्थ होता है – सरोवर, इसलिए पिथौरागढ़ को सोरघाटी अर्थात सरोवरों की घाटी के नाम से जाना जाता था लेकिन धीरे-धीरे ये सरोवरें विलुप्त हो गयीं और साथ ही सोरघाटी का नाम भी पिथौरागढ़ हो गया।

Pithoragarh District
पिथौरागढ़ का नक्शा
  • पिथौरागढ़ जिले का मुख्यालय – पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ का पुराना नाम – सोहरा घाटी
  • पिथौरागढ़ का उपनाम – छोटा कश्मीर
  • पिथौरागढ़ की स्थापना कब हुई / पिथौरागढ़ जिला कब बना – 24 फ़रवरी, 1960
  • पिथौरागढ़ का कुल क्षेत्रफल – 7,090 वर्ग किमी
  • पिथौरागढ़ की कुल जनसंख्या – 4,83,440
  • पिथौरागढ़ की साक्षरता दर – 82.25%
  • पिथौरागढ़ की तहसील / पिथौरागढ़ में कुल तहसील – 12 (पिथौरागढ़, धारचूला, मुनस्यारी ( मुनस्यारी का पुराना नाम – तिकसेन ), डीडीहाट, कनालीछीना, बेरीनाग, बंगापनी, गणाई-गंगोली, देवलथल, गंगोलीहाट, थल, तेजम)
  • पिथौरागढ़ में कितने ब्लॉक हैं / पिथौरागढ़ में ब्लॉक (विकासखंड) – 8 (मुनस्यारी, धारचूला, बेरीनाग, डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, मूनाकोट)
  • पिथौरागढ़ में कुल गांवों की संख्या – 1,657
  • पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – डीडीहाट, जौलजीवी, मुनस्यारी, छोटा कैलाश, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट, नारायण स्वामी आश्रम, नकुलेश्वर मंदिर, थल केदार, लन्दन फोर्ट, झूलाघाट, अस्कोट अभयारण्य, चोकोड़ी, चण्डाक
  • पिथौरागढ़ में जल विद्धुत परियोजनायें – रामगंगा (ईस्ट), कालिकादुन्त, खरतौली, सेरघाट, धौलीगंगा, सेला उर्दिंग, बोकांग
  • पिथौरागढ़ के पर्वत – बामाधुर्रा, ब्रह्मापर्वत बुर्पुधुरा, नन्दकोट, ओमपर्वत, पंचाचूली
  • पिथौरागढ़ के दर्रे – लिपुलेख, दारमा, लम्पिया
  • पिथौरागढ़ में गुफायें – पाताल भुवनेश्वर
  • पिथौरागढ़ की सीमा रेखा – पूर्व में नेपाल, पश्चिम में चमोलीबागेश्वर, उत्तर में चीन, दक्षिण में अल्मोड़ाचम्पावत
  • पिथौरागढ़ के राष्ट्रीय उद्यान – अस्कोट वन्यजीव विहार
  • पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 9 ( पुराना नंबर – NH 125 )
  • पिथौरागढ़ में हवाई पट्टी – नैनी-सैनी
  • पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र – 4 (डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट (अनुसूचित जाति), धारचूला)
  • पिथौरागढ़ में लोकसभा सीट – अल्मोड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत
  • पिथौरागढ़ की नदियां – गोरी गंगा, काली, सरयू, रामगंगा, धौलीगंगा
  • पिथौरागढ़ के मंदिर – महाकाली मंदिर (गंगोलीहाट), पाताल भुवनेश्वर, मोस्टामानु, कामाक्ष्या मंदिर, उल्कादेवी मंदिर, जयंती मंदिर, अर्जुनेश्वर मंदिर, कोटगारी देवी, नाग मांदिर (बेरीनाग), सेराकोट मंदिर (रेका राजा द्वारा निर्मित), घुनसेरा देवी मंदिर (मान्यतानुसार भगवान और देवी की पत्थरों की प्रतिमा कार्तिकेयपुर के खोल राजा द्वारा स्थापित की गयी)

Source : pithoragarh.nic.in