करेंट अफेयर्स (05 फरवरी - 11 फरवरी 2018)

करेंट अफेयर्स (05 फरवरी – 11 फरवरी 2018)

राष्ट्रीय कर्रेंट अफेयर्स

1. राजनाथ सिंह ने प्रथम संस्कृत केंद्र का उद्घाटन किया।
विस्तार : – केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में संस्कृत भाषा सीखने के लिए एक केंद्र खोला है। केंद्र भाषा के सन्दर्भ में लोगों को छह महीने के पाठ्यक्रम की पेशकश करेगा। पाठ्यक्रम के समन्वयक, अतुल युनगर ने कहा कि यह संभवतः भारत में शुरू किया गया इस प्रकार का पहला पाठ्यक्रम है।

NOTE –

  • गुजरात की राजधानी – गांधीनगर
  • गुजरात के मुख्यमंत्री –विजय रूपानी
  • गुजरात के राज्यपाल – ओम प्रकाश कोहली

2. मोदी ने 3 राष्ट्र का दौरा किया- मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया गया।

विस्तार : – भारत और फिलिस्तीन के बीच संबंधों को बढ़ावा देने हेतु प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया। राष्ट्रपति अब्बास ने दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक के समापन के बाद सम्मान प्रदान किया। मोदी फिलिस्तीन की आधिकारिक यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधान मंत्री हैं। ग्रैंड कॉलर विदेशी गणमान्य व्यक्तियों – राजाओं, राज्यों के प्रमुख / सरकार और समान रैंक के व्यक्तियों को दिया गया उच्चतम सम्मान है।

NOTE –

  • फिलिस्तीन की राजधानी – पूर्वी यरूशलेम
  • मुद्रा- इजरायली न्यू शेकेल

3. ग्रासरूट इन्फॉर्मेटिक्स पर राष्ट्रीय बैठक- VIVID 2018.
विस्तार : – राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) ने भारतीय निवास केंद्र, नई दिल्ली में ग्रासरूट इन्फॉर्मेटिक्स-VIVID 2018 पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित की है।VIVID 2018 का विषय “साइबर सुरक्षा और नवाचार” है। तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन, केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा किया गया।

NOTE –

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री –अरविन्द केजरीवाल
  • दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर –अनिल बैजल

4. दक्षिण मध्य रेलवे में 100% LED प्रकाश व्यवस्था।
विस्तार : –
दक्षिण मध्य रेलवे (SCR), अपने अधिकार क्षेत्र में सभी स्टेशनों पर 100% LED प्रकाश की व्यवस्था करने वाला देश का पहला रेलवे क्षेत्र बन गया है। SCR ,ऊर्जा संरक्षण उपायों को अपनाने में सबसे आगे रहा है। यह अपने अधिकार क्षेत्र में सभी 733 स्टेशनों में 100% LED प्रकाश की व्यवस्था को पूरा करने वाला भारतीय रेलवे का पहला क्षेत्र बन गया है।

NOTE –

  • रेल मंत्रीपीयूष गोयल
  • रेल राज्य मंत्री – राजन गोहेन

5. गोवा, राज्य में लांच करेगा बाइक एम्बुलेंस।
विस्तार : – गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, राज्य के पर्यटन क्षेत्र में घायल लोगों की मदद के लिए 20 बाइक एम्बुलेंस लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। एम्बुलेंस में जीवन बाचने वाले मूल उपकरण और दो ऑक्सीजन सिलेंडर होंगे और ये एम्बुलेंस वहां सेवा देंगी जहाँ चार पहियों वाली एम्बुलेंस नहीं पहुँच सकती। अगले छह महीनों में कुल 100 बाइक एम्बुलेंस शुरू होंगी।

NOTE –

  • गोवा की राजधानी – पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री –मनोहर पर्रिकर
  • गोवा के राज्यपाल – मृदुला सिन्हा

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.