11. आंध्र प्रदेश के अटापक पक्षी अभयारण्य में आयोजित प्रथम पेलिकन महोत्सव।
विस्तार : – आंध्र प्रदेश सरकार ने कोल्लेरू पर अटापक पक्षी अभयारण्य में प्रथम एक दिवसीय पेलिकन महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोल्लेरू देश की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है। अटापक गांव कृष्णा और पश्चिमी गोदावरी जिलों की सीमाओं पर स्थित है।
NOTE –
- आंध्रप्रदेश की राजधानी – अमरावती
- आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री – एन चंद्राबाबू नायडू
- आंध्रप्रदेश के राज्यपाल – ईएस लक्ष्मी नरसिम्हन
12. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने महामस्तकाभिषेक उत्सव का उद्घाटन किया।
विस्तार : – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कर्नाटक के हस्सन जिलें में भगवान गोमतेश्वर के 88वें महामस्तकाभिषेक उत्सव का उद्घाटन किया। गोमातेश्वर का महामस्तकाभिषेक, जिसे बाहुबली के नाम से भी जाना जाता है। 12 वर्षों में एक बार होता है। यह एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थस्थल केंद्र है और लाखों पर्यटक 57 फीट ऊंचे अखंड पत्थर की मूर्ति को देखने के लिए श्रावणबेलागोला का दौरा करते हैं।
NOTE –
- कर्नाटक की राजधानी – बंगलौर
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री –सिद्धारमैया
- कर्नाटक के राज्यपाल – वजूभाई वाला
13. पहली बार अंतर्राष्ट्रीय कला मेला का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया।
विस्तार : – पहली बार आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कला मेला का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में किया। अंतर्राष्ट्रीय कला मेले का आयोजन ललित कला अकादमी ने संस्कृतिक मंत्रालय के IGNCA की साझेदारी के साथ किया। दुनिया भर के 800 से अधिक कलाकारों ने समारोह में भाग लिया।
14. परमाणु-सक्षम पृथ्वी-II मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण।
विस्तार : – भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम मिसाइल पृथ्वी-2 का चांदीपुर,ओडिशा के परीक्षण केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया। सेना द्वारा प्रयोग परीक्षण के तहत यह प्रक्षेपण किया गया है। मिसाइल 350 किलोमीटर दूरी तक जमीन से जमीन पर मार करने की क्षमता रखती है। पृथ्वी-2 मिसाइल 500-1,000 किलोग्राम तक आयुध ले जाने में सक्षम है और इसके दो इंजन तरल ईंधन से चलते हैं।