17 से 23 सितम्बर 2017 तक के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स (current affairs) की हिंदी पीडीऍफ़ फाइल डाउनलोड करने के लिए यहाँ – क्लिक करें।
Current Affairs
1. रेलवे ने आरक्षित डिब्बो में यात्रियों के सोने के समय में कटौती की।
विस्तार : – रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार, आरक्षित डिब्बों में यात्रा कर रहे यात्री अब केवल रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सो सकते है, ताकि अन्य यात्रियों को बैठने के लिए सीट मिल सके। जब तक परिपत्र जारी नहीं किया गया था, सोने के लिए मौजूदा समय 9 बजे से 6 बजे के बीच था। नया प्रावधान भारतीय रेल वाणिज्यिक मैनुअल, खंड I में अनुच्छेद 652 का स्थान लेगा। यह प्रावधान सभी आरक्षित कोचों पर लागू होता है।
2. स्वदेशी में विकसित आर्टिलरी गन ने रेंज में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विस्तार : – स्वदेश में ही निर्मित आर्टिलरी गन, एडवांस्ड टॉवड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS), जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया जा रहा है, ने 48 किमी की दूरी पर लक्ष्य भेद कर एक नया विश्व रिकॉर्ड निर्मित किया। पोखरन रेंज में परीक्षण फायरिंग के दौरान, ATAGS ने 48.074 किमी की दूरी तक लक्ष्य भेद कर, इस श्रेणी में किसी भी आर्टिलरी गन द्वारा लक्ष्य भेदने की 35-40 किमी की अधिकतम सीमा को पार किया।
3. लुप्तप्राय प्रजाति हिम तेंदुए को ‘संवेदनशील’ स्थिति में अपग्रेड किया गया।
विस्तार : – हिम तेंदुए, जोकि लंबे समय से एक लुप्तप्राय प्रजाति मानी जाती है, को ‘संवेदनशील’(vulnerable) के रूप में अपग्रेड किया गया है। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि नए वर्गीकरण का यह मतलब नहीं है कि वे सुरक्षित हैं। परन्तु अभी भी यह प्रजाति गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें उनके उच्च हिमालयी निवास स्थान पर अवैध शिकार और उनके लिए शिकार की कमी भी शामिल हैं। विशेषज्ञ इन बिल्लीयों की संख्या की गणना करने के लिए बेहतर तरीके का उपयोग कर रहे है और अनुमान है कि वन में 4,000 स्नो लेपर्ड है।
4. शनि (Saturn) ग्रह का अन्वेषण करने वाला अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का कैसिनी (Cassini) अंतरिक्ष-यान 15 सितम्बर 2017 को हमेशा के लिए समाप्त हो गया तथा इसी के साथ इस ग्रह की तमाम जानकारियाँ भेजने एवं 4.9 अरब मील की यात्रा करने वाले इस यान का अभियान भी समाप्त हो गया।
विस्तार : – कैसिनी (Cassini) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा शनि ग्रह पर भेजे गए मानवरहित-अंतरिक्ष यान का नाम है। इस यान को एक अन्य यान ह्युगेन्स (Huygens) के साथ पृथ्वी से टाइटन IVB/सेन्टूर रॉकेट से 15 अक्टूबर 1997 को प्रक्षेपित किया गया था। यह दोनों यान शनि की कक्षा में 1 जुलाई 2004 को प्रवेश कर गए थे। जहाँ ह्युगेन्स कैसिनी से अलग होकर 14 जनवरी 2005 को शनि के चन्द्रमा टाइटन (Titan) पर उतर गया था वहीं कैसिनी ने शनि के अन्वेषण का अपना अभियान चालू रखा तथा इससे जुड़ी तमाम जानकारियाँ पृथ्वी को भेजी। लेकिन 30 नवम्बर 2016 को कैसिनी की ऊर्जा समाप्त होने के बाद यह अपने अभियान के अंतिम चरण में पहुँच गया। कैसिनी की यह ऐतिहासिक यात्रा 15 सितम्बर 2017 को समाप्त हो गई जब यह यान शनि के आकाश के ऊपर नष्ट होकर बिखर गया। इससे पिछले 20 सालों से प्राप्त हो रही रेडियो तरंगे बंद हो गईं और ये यान हमेशा के लिए शांत हो गया। इस यान ने शनि की अंतिम फोटो 14 सितंबर 2017 को भेजी थी। कैसिनी शनि ग्रह तक पहुँचने वाला अभी तक का एकमात्र यान है। अपनी 4.9 अरब मील की यात्रा के दौरान इसने से 453,000 अधिक फोटो भेजीं तथा शनि के बारे में हमारी तमाम भ्रांतियों को दूर किया। 20 वर्ष लम्बे इस ऐतिहासिक मिशन में नासा का साथ 27 देशों की एजेंसियों ने दिया तथा इस पर आया कुल खर्च 3.9 अरब डॉलर आंका गया है।
5. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संचालित किया जाने वाला “युद्ध अभ्यास 2017” (“Exercise Yudh Abhyas 2017”) नामक संयुक्त सैन्य-अभ्यास शुरू हुआ।
विस्तार : – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संचालित किया जाने वाला “युद्ध अभ्यास 2017” नामक संयुक्त सैन्य-अभ्यास 14 सितम्बर 2017 से अमेरिका के वाशिंग्टन (Washington) के पास स्थित ज्वाइंट बेस लुइस मैकॉर्ड (Joint Base Lewis McChord) में शुरू हो गया। यह अभ्यास 27 सितम्बर 2017 तक चलेगा। “युद्ध अभ्यास” भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच चल रहे सबसे बड़े संयुक्त-अभ्यासों में से एक है। यह प्रति दो वर्ष में आयोजित होने वाली इस श्रृंखला का 13वाँ अभ्यास है। इस अभ्यास से दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच बटालियन स्तर पर एकीकृत रूप से काम करने की पद्धति का विकास होगा जबकि ब्रिगेड-स्तर पर संयुक्त नियोजन करने को इससे बढ़ावा मिलेगा।
sir please update some traditional information about the article also like him teduya article what is vulnerable catag. and institution and other cata.etc
Good job studyfry.for regular update