Current Affairs

करेंट अफेयर्स (18 दिसम्बर – 25 दिसम्बर 2017)

18 दिसम्बर से 25 दिसंबर 2017 तक का करेंट अफेयर्स (current affairs), करेंट अफेयर्स को पीडीऍफ़ (PDF) में डाउनलोड (Download) करने के लिए यहाँ – क्लिक करें। (Printable PDF Copy)

राष्ट्रीय कर्रेंट अफेयर्स

1. धर्मेंद्र प्रधान ने पूर्वी भारत के पहले CNG स्टेशनों का उद्घाटन किया।
विस्तार : –
पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधानने ओडिशा के भुवनेश्वर में स्कूटर के लिए पूर्वी भारत के पहलेसंपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) स्टेशनों का उद्घाटन किया। प्रधान ने भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर और पटिया क्षेत्र में स्कूटर और तीन पहिया वाहनों के लिए दो सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन किया। मंत्री ने सीएनजी द्वारा चलित स्कूटर भी शुरू किया। सीएनजी स्टेशन, भुवनेश्वर और कटक में गैस प्राधिकरण लिमिटेड (गेल) की प्रधान मंत्री उर्जा गंगा और सिटी गैस वितरण (सीजीडी) परियोजनाओं का हिस्सा थे।

NOTE –

  • पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री – धर्मेंद्र प्रधान
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री –नवीन पटनायक
  • ओडिशा के राज्यपाल – एस. सी. जमीर

2. भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव जीता।
विस्तार : –
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात में छठी बार सत्ता में वापस आ गई है और साथ ही उसने हिमाचल प्रदेश चुनाव भी जीत लिया है। इसके साथ, अब पार्टी ने 29 राज्यों में से 19 राज्यों में सरकार बना लीहै। इससे पहले कभी भी किसी भी राजनीतिक दल ने भारत में इतने राज्यों में सरकार नहीं बनाई है कांग्रेस, 24 साल पहले, पिछली बार एक राजनैतिक पार्टी जिसने 18 राज्यों में सरकार बनाई थी।

 
3. आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य के ट्रांसजेंडरों के लिए पेंशन को मंजूरी दी ।
विस्तार : –
आंध्र प्रदेश के मंत्रिमंडलने राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसजेंडरों के लिए 1500 रुपये की पेंशन प्रदान करने की एक योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत ट्रांसजेन्डरों को राशन कार्ड, प्लॉट और छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, साथ ही वित्तीय स्थिरता के लिए कौशल विकास भी प्रदान किया जाएगा। केरल और ओडिशा के बाद, आंध्र प्रदेश ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पेंशन योजना को मंजूरी देने वाला अगला राज्यबन गया है।

NOTE –

  • आंध्र प्रदेश की राजधानी – अमरावती
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री –एन चंद्रबाबू नायडू
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल –इक्काडु श्रीनिवासन लक्ष्मी नरसिंहन

4. पंजाब ने ‘मांझा’ के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध।
विस्तार : –
पंजाब ने नायलॉन, प्लास्टिक या किसी अन्य कृत्रिम सामग्री से मांझे के निर्माण, बिक्री, उत्पादन, भंडारण, आपूर्ति और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें राज्य में मिलने वाला चीनी मांझा भी शामिल है। यह पाया गया है कि सिंथेटिक मांझे का मनुष्य, पशु जनसंख्या, पक्षियों, मृदा और पारिस्थितिकी पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अब केवल सूती मांझे से पतंग उड़ाने की अनुमती होगी।

NOTE –

  • पंजाब की राजधानी – चंडीगढ़
  • पंजाब के मुख्यमंत्री – कैप्टन अमरिंदर सिंह
  • पंजाब के राज्यपाल – कप्तान सिंह सोलंकी

5. भारत करेगा WTO सदस्यों की बैठक की मेजबानी।
विस्तार : –
भारत, खाद्य सुरक्षा और अन्य मुद्दों के समर्थन में फरवरी 2018 में विश्व व्यापार संगठन के सदस्य देशों की बैठक की मेजबानी करेगा। यह घोषणा वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने की । यह बैठक विकसित देशों की पृष्ठभूमि में होगी, और निवेश सुगमता बढ़ाने, ई-कॉमर्स के लिए नियम तैयार करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आधार तैयार करने के लिए समूह गठित किया जायेगा।

NOTE –

  • WTO – World Trade Organization
  • Headquarters – Geneva, Switzerland

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.