दक्षिण अमेरिका का भूगोल :- दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का विस्तार कोलंबिया से टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप तक फैला हुआ है। दक्षिण अमेरिका में कुल देश 13 हैं। दक्षिण अमेरिका स्थित प्रमुख देशों के नाम निम्नवत हैं-

-
- उरूग्वे
- ब्राजील
- अर्जेन्टिना
- पेरू
- चिली
- ईक्वाडोर
- कोलंबिया
- वेनेजुएला
- गुयाना
- पराग्वे
- ब्राजील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है जो इस महाद्वीप के सभी प्रमुख देशों के साथ सीमा बनाता है। केवल 2 देश इक्वेडोर व चिली देश के साथ सीमा नही बनाता है अन्य सभी 10 देश से सीमा साझा करता है।
- दक्षिण अमेरिका में 2 स्थल रुद्ध देश है-
-
- बोलिविया
- पराग्वे
- इस महाद्वीप के पश्चिम में एंडीज पर्वत श्रृंखला है जोकि विश्व की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है। एंडीज पर्वत की सबसे ऊंची चोटी अकोंकागुआ है। चिली में स्थित है।
- अमेजन नदी एंडीज पर्वत से निकलकर पेरू और ब्राजील में प्रवाहित होते हुए अटलांटिक सागर में जाकर गिर जाती है। इसका मुहाना बिल्कुल विषुवत रेखा पर है।
- अमेजन नदी विश्व की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। परन्तु इसका जल ग्रहण क्षेत्र विश्व में सबसे बड़ा है।
- अमेजन नदी पर एक बना मनौस बंदरगाह ब्राजील की मुख्य भूमि पर स्थित है। ये विश्व का सबसे अंतरतम बंदरगाह(महासागर से सबसे अंदर की तरफ)।
- चिली देश का दक्षिणी तट काफी कटा-फटा है। इस तरह के तटों को फियोर्ड तट कहा जाता है। विश्व में नार्वे और चिली। मात्र 2 ही ऐसे देश है जहां ये तट उपस्थित हैं।
- टिएरा डेल फ्यूगो एक द्वीप है जोकि इस महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यहीं पर “मेगलन जल संधि” भी है। इस द्वीप पर आधे भाग अर्जेन्टिना एवं आधे पर चिली का अधिकार है।
- अर्जेन्टिना के पूर्व में स्थित द्वीप फॉकलैण्ड पर यू0के0(यूरोप) का अधिकार है।
- ब्राजील के 2 प्रमुख तटीय शहर है।
-
- रियो- फैशन नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
- सैंटोस- इसके बंदरगाह से कॉफी का निर्यात होता है इसलिए कहवा बंदरगाह कहा जाता है।
- वेनेजुएला में स्थित माराकैबो झील में पेट्रोल के संक्षेप भंडार सबसे अधिक है।
- इक्वेडोर की राजधानी क्विटो है जोकि दुनियाँ की सबसे अधिक ऊंचाई पर बसी राजधानी है।
- पेरू औऱ बोलिविया की सीमा पर स्थित झील टिटिकाका दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित नैकागम्य झील है।
- अमेजन घाटी में सालभर पर्याप्त वर्षा होती है इसलिए यहां सदाबहार वर्षा वन पाये जाते हैं। इन्ही वर्षा वनों को सेलवास कहा जाता है। रबड़ के वृक्ष, महोगनी वृक्ष प्रमुख है।
- एंडीज के पश्चिमी जलवायु मरूस्थलीय जलवायु (रेगिस्तानी जलवायु) पायी जाती है। इसी क्षेत्र में चिली के उत्तरी भाग में अटाकामा मरूस्थल स्थित है। अटाकामा मरूस्थल सबसे शुष्क मरुस्थलहै। यहीं पर स्थित “अरीका” दुनिया का सबसे अधिक शुष्क स्थल(सबसे कम वर्षा) है।
- इस महाद्वीप के पश्चिम में पेरू की ठंडी जल धारा प्रवाहित होती है। इसका पता हम्बोल्ट नामक वैज्ञानिक ने लगाया था।
- विषुवत वृत(0°) से 10° उत्तर तथा दक्षिण का क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सेलवास घास के मैदान यहीं पर पाये जाते है।
- विषुवत वृत(0°) से 10° उत्तर तथा दक्षिण के बाहर उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र पाया जाता है। इस उपोषण कटिबंधीय क्षेत्र को सवाना कहा जाता है। सवाना जलवायु में कटीली, लंबी और कठोर घास पायी जाती है।
- सवाना घास भूमि को 2 क्षेत्रों में बाँटा गया है।
-
- लानोस- वेनेजुएला, गुयाना- उपोष्ण कटिबंधीय
- कैम्पोस- दक्षिणी ब्राजील- उपोष्ण कटिबंधीय
- अर्जेन्टिना एवं उरूग्वे उन्ही अक्षांश पर बसा है जिन पर उत्तरी अमेरिका का ग्रेट लेक्स क्षेत्र बसा है। यानी यहां पर भी प्रेयरी जलवायु(शीतोष्ण जल वायु) वाले मुलायम और लम्बे घास के मैदान पाया जाते हैं।
- दक्षिणी ब्राजील से तीन नदियां निकल कर दक्षिणी भाग की तरफ प्रवाहित होती है। इस नदी तंत्र को प्लाटा कहा जाता है और अंततः यह प्लाटा नदी तंत्र “रियो डी प्लाटा” घाटी में गिरता है।
-
- पराग्वे (देश के नाम पर)
- पराना
- उरूग्वे (देश के नाम पर)
- शीतोष्ण लम्बे मुलायम घास के मैदानों को अलग अलग महाद्वीपों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है-
-
- संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाड़ा(उत्तर अमेरिका)- प्रेयरी
- अर्जेन्टिना(दक्षिण अमेरिका) – पम्पास
- दक्षिण अफ्रीका (अफ्रीका) – वेल्ड
- आस्ट्रेलिया – डाउन्स
- न्यूजीलैंड – केण्टरबरी
- यूक्रेन(यूरोप) – स्टेपी
- हंगरी – पुस्टाज
- दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में 4 प्रमुख पठार है-
-
- माटोग्रासो पठार – ब्राजील
- ब्राजील पठार- ब्राजील
- बोलिविया का पठार- बोलिविया
- पैटागोनिया का पठार- अर्जेन्टिना में है।
क्लिक करें Geography Notes पढ़ने के लिए मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें |