भारत के भूगोल का परिचय : भारत का भूगोल सामान्य जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के परिपेक्ष में यहाँ दी गयी है। भारत के भूगोल का परिचय, भारत के भूगोल के सम्बन्ध में परीक्षापयोगी महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ दिए गए हैं –
भारत का भूगोल
- भारत की स्थिति उत्तरी गोलार्ध एवं पूर्वी देशांतर में है।
- भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।
- भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ से 37°6′ उत्तरी गोलार्ध में है ।
- देशांतरीय विस्तार 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर में है ।
- भारत का विश्व में क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां एवं जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा स्थान है।
विश्व में स्थान | देश का नाम | |
क्षेत्रफल के अनुसार | जनसंख्या के अनुसार | |
प्रथम | रूस | चीन |
द्वितीय | कनाड़ा | भारत |
तृतीय | चीन | यू० एस० ए० |
चतुर्थ | यू० एस० ए० | इंडोनेशिया |
पंचम | ब्राजील | ब्राजील |
षष्ठ | ऑस्ट्रेलिया | पाकिस्तान |
सप्तम | भारत | नाईजीरिया |
अष्टम | अरजनटीना | बांग्लादेश |
- भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि०मी० है, जोकि विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है।
- भारत में विश्व की कुल जनसंख्या का 17.5% हिस्सा निवास करता है।
- उत्तर से दक्षिण विस्तार 3214 कि०मी० है और पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2933 कि०मी० है।
- भारत का सबसे पूर्वी बिंदु अरुणाचल प्रदेश में वलांगु (किबिथू) है।
- सबसे पश्चिमी बिंदु गुजरात में सक्रिय (कच्छ जिला) में है।
- सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा कॉल है, जो कि केन्द्र शासित प्रदेश लेह में स्थित है ।
- सबसे दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा पाइंट है, इंदिरा पॉइंट को पहले पिग्मेलियन पॉइंट और पार्सन्स पॉइंट के नाम से जाना जाता था। इन्दिरा पाइंट निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। इसकी भूमध्य रेखा से दूरी 876 कि०मी० है।
- प्रायद्वीपीय भारत का सबसे दक्षिणी भाग तमिलनाडु में “केप कोमोरिन” (कन्याकुमारी) में स्थित है।
- भारत की स्थल सीमा की लम्बाई 15200 कि०मी० है ।
- तटीय भाग की लम्बाई है 7516 कि०मी० (द्वीप समूह मिलाकर)। केवल भारतीय प्रायद्वीप की तटीय सीमा 6100 कि०मी० है।
- भारतीय मानक समय रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर पर है। मानक समय रेखा 5 राज्यों से होकर गुजरती है ।
- उत्तर प्रदेश (मिर्जापुर)
- छत्तीसगढ़
- मध्य प्रदेश
- आंध्र प्रदेश
- ओडिशा
- भारतीय मानक समय और ग्रीनविच समय के बीच अंतर 5.30 घण्टे का है। भारतीय समय ग्रीनविच समय से आगे चलता है।
- सर्वाधिक राज्यों की सीमा को छूने वाला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश कुल 9 राज्यों से सीमा बनाता है।
- उत्तराखण्ड
- हरियाणा
- दिल्ली
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- झारखण्ड
- बिहार
- भारत के कुल 9 राज्य एवं 4 केन्द्र शासित प्रदेश समुद्री तट से लगे हुए हैं।
- राज्य
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- गोवा
- कर्नाटक
- केरला
- तमिलनाडु
- आन्ध्र प्रदेश
- उड़ीसा
- पश्चिम बंगाल
- केन्द्र शासित प्रदेश
- लक्षद्वीप
- अण्डमान निकोबार
- दमन और दीव
- पुदुच्चेरी (पांडिचेरी)
- राज्य
- हिमालय को छूने वाले 11 राज्य व 2 केन्द्र शासित प्रदेश हैं।
- राज्य
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखण्ड
- सिक्किम
- अरुणाचल प्रदेश
- नागालैंड
- मणिपुर
- मिजोरम
- त्रिपुरा
- मेघालय
- असम
- पश्चिम बंगाल
- केन्द्र शासित प्रदेश
- जम्मू कश्मीर
- लेह
- राज्य
- भारत के 8 राज्यों से होकर कर्क रेखा गुजरती है।
- गुजरात
- राजस्थान
- मध्य प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- झारखण्ड
- पश्चिम बंगाल
- त्रिपुरा
- मिजोरम
- भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य गोवा है।
- भारत का सबसे कम नगरीकृत राज्य हिमाचल प्रदेश है।
- भारत का मध्य प्रदेश सबसे अधिक वन वाला राज्य है।
- भारत का हरियाणा सबसे कम वन वाला राज्य है ।
- भारत का मौसिनराम (मेघालय) में सबसे अधिक वर्षा होती है ।
- भारत के केन्द्र शासित प्रदेश लेह में सबसे कम वर्षा होती है।
- अरावली पर्वत सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है।
- हिमालय पर्वत सबसे नवीन पर्वत श्रृंखला है।
Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें |
Please provide indian and world geography notes in one place( like history notes)
CAN YOU PLEASE SEND ME ALL UPSC RELATED TOPICS IN PDF FORMAT TO MY EMAIL ID, BECAUSE I A UNABLE TO ACCESS INTERNET EVEY TIME, I HAVE TO ACCESS INTERNET IN CYBER CAFE AND THAT’S TO MUCH CHARGABLE FOR ME ITS VERY THANKFULL TO YOU STUDYFRY VERY INFORMATIVE WEBSITE . ITS VERY VERY IMP FOR ME AND MY FUTURE.
Super se bhi upar sir.
How can i get pdf of these notes
Tq tq very much sir
kese download kre notes