भारत के महत्वपूर्ण स्टील प्लांट :- भारत में वर्तमान समय में 600 से अधिक स्टील प्लांट हैं। इन सभी में छोटे-बड़े स्तर पर स्टील निर्माण का कार्य हो रहा है। भारत के प्रमुख शुरुआती स्टील प्लांट जिनका निर्माण भारत ने अन्य देशों की सहायता से किया है जिनका विवरण निम्नवत हैं, वर्तमान में भी ये उत्पादन की दृष्टि से बड़े स्टील प्लांटों में गिने जाते हैं –
भारत के प्रमुख स्टील प्लांट
बोकारो स्टील प्लांट
- झारखंड में स्थित है।
- एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
- तृतीय पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बनाया गया था।
- रूस की सहायता से 1973 में शुरू किया गया।
भिलाई स्टील प्लांट
- छत्तीसगढ़ में स्थित है।
- द्वितीय पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बनाया गया था।
- रूस की सहायता से 1959 में शुरू किया गया।
दुर्गापुर स्टील प्लांट
- पश्चिम बंगाल में स्थित है।
- द्वितीय पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बनाया गया था।
- ब्रिटेन की सहायता से 1962 में शुरू किया गया।
राउरकेला स्टील प्लांट
- ओड़िशा में स्थित है ।
- द्वितीय पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बनाया गया था।
- जर्मनी की सहायता से 1959 में शुरू किया गया।
बर्नपुर स्टील प्लांट
- पश्चिम बंगाल में स्थित है।
विजयनगर स्टील प्लांट
- कर्नाटक में स्थित है।
Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now |
It’s very helpful to clear any doubt
I would like so much