भारत में कृषि :- भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता है क्योंकि यहां कुल श्रम शक्ति का 54% भाग कृषि क्षेत्र में कार्य करता है। भारतीय कृषि के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को आगे विस्तार में समझते हैं- (Agriculture in India notes in Hindi)
भारत के कृषि जलवायु क्षेत्र
जलवायु के आधार पर योजना आयोग ने भारत को कुल 15 कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित किया है-
- पश्चिमी हिमालयी भाग
- पूर्वी हिमालयी भाग
- निचला गांगेय मैदानी क्षेत्र
- मध्य गांगेय मैदानी क्षेत्र
- उच्च गांगेय मैदानी क्षेत्र
- गांगेय-पार मैदानी क्षेत्र
- पूर्वी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
- केन्द्रीय पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
- पश्चिमी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
- दक्षिणी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
- पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
- पश्चिमी तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
- गुजरात मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
- पश्चिमी मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
- द्वीप क्षेत्र
हर पौधा एक विशिष्ट जलवायु दशा में ही अपना विकास करता है।
- गेहू एक शीतोष्ण कटिबंधीय पौधा है। अतः इसे जाड़े की ऋतु में ही उगाया जाता है।
- धान एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है। अतः गर्मी में मानसून के समय उगाया जाता है।
भारत में फसल ऋतु
भारत में तीन प्रकार की फसल ऋतु पायी जाती हैं –
1. खरीफ फसल ऋतु
- खरीफ फसल मुख्य रूप से मानसून काल की फसल है।
- खरीफ फसल की बुआई जून-जुलाई में तथा कटाई अक्टूबर माह में की जाती है।
- खरीफ फसल की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं – धान, ज्वार, बाजरा तथा मक्का।
- खरीफ फसल की प्रमुख दलहन फसलें हैं – मूंग, उड़द, सोयाबीन तथा लोबिया।
- खरीफ फसल की प्रमुख तिलहन फसलें हैं – सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, तिल, अरंडी।
- कपास तथा तम्बाकू खरीफ फसल की प्रमुख नकदी फसलें हैं।
2. रबी फसल ऋतु
- रबी फसल शीत ऋतु की फसल है।
- रबी फसल की बुआई अक्टूबर-नवम्बर में तथा कटाई अप्रैल-मई के माह में की जाती है।
- रबी फसल की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं – गेंहू, जौ।
- रबी फसल की प्रमुख दलहन फसलें हैं – मटर, चना।
- रबी फसल की प्रमुख तिलहन फसलें हैं – सरसों।
- रबी फसल की प्रमुख नकदी फसलें हैं – गन्ना और बरसीम।
3. जायद फसल ऋतु
- जायद की फसल रबी तथा खरीफ ऋतु के बीच के सूखे मौसम में उगायी जाती हैं।
- इस ऋतु में की फसलें अपने अंदर पानी संचय करती हैं।
- जायद फसल की प्रमुख फसलें हैं – तरबूज, खरबूज खीरा, ककड़ी।
- जायद ऋतु की फसलों के समय सिंचाई संपन्न वाले क्षेत्रों में मूंग तथा उड़द भी उगाए जाते हैं। अतः मूंग एवं उड़द खरीफ ऋतु के साथ-साथ जायद ऋतु की भी फसल हैं।
Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now |
Pdf