WOMAN SUB INSPECTOR 2016

महिला सब इंस्पेक्टर एग्जाम पेपर 2016 (समूह ग)

21. सुबोध, सुगम और सुपुत्र में उपसर्ग है
A. ध
B. सु
C. म
D. उ

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

22. ‘सागर’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है
A. पयोधि
B. रत्नाकर
C. सिन्धु
D. शिवाधर

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

23. ‘परतन्त्र’ का विलोम शब्द है
A. परितन्त्र
B. स्वतन्त्र
C. परित्याग
D. पहुरातन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

24. उपसर्ग ‘अनु’ का/के उदहारण है/हैं
A. अनुचर
B. अनुकरण
C. अनुवाद
D. ये सभी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

25. ‘अनपढ़’ में उपसर्ग होगा
A. न
B. पढ़
C. अन
D. नप

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

26. मेरो मन अनत कहाँ सुख पावै।
जैसे उड़ि जहाज का पंछी पुनि जहाज पै आवै।।
सूरदास प्रभु कामधेनु तजि, छेरी कौन दुहावै।
उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है ?

A. वीभत्स रस
B. हास्य रस
C. शान्त रस
D. इनमे से कोई नहीं

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

27. ‘अपने पैरों पर खड़ा होना’ मुहावरे का अर्थ है
A. पैर बढ़ना
B. स्वावलम्बी होना
C. बच्चा बड़ा होना
D. इनमे से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

28. ‘मान न मान मैं तेरा मेहमान’ लोकोक्ति का का अर्थ है
A. अच्छा मेहमान
B. मेहमान का स्वागत करना
C. बार-बार मेहमान आना
D. जबरदस्ती गले पड़ना

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

29. तनकर भाला यूँ बोल उठा, राणा मुझको को विश्राम न दे।
मुझको बैरी से हृदय क्षोभ, तू तनिक मुझे आराम न दे।।
उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है ?
A. रौद्र रस
B. वीर रस
C. करुण रस
D. इनमे से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

30. हाथी जैसी देह है, गैण्डे जैसी खाल।
तरबूजे-सी खोपड़ी, खरबूजे से गाल ।।
उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है ?
A. हास्य रस
B. रौद्र रस
C. करुण रस
D. इनमे से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

31. जीती मक्खी नहीं निगली जाती, लोकोक्ति का का अर्थ है
A. ईमानदार व्यक्ति
B. बेइमान व्यक्ति
C. जान-बूझकर गलत काम नहीं किया जाता
D. जिन्दा मक्खी को पकड़ना

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

32. शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।
A. यह गाय का असली दूध है
B. यह असली गाय दूध असली है
C. असल गाय दूध यह है
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

33. निस दिन बरसत नैन हमारे।
सदा रहे पावस ऋतु हमपे, जबते स्याम सिधारे।।
उपरोक्त पंक्तियों में कौन-सा रस है ?
A. वात्सल्य रस
B. भक्ति रस
C. वियोग श्रृंगार रस
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

34. सही युग्म का चयन कीजिए।
A. पुस्तकालय -तत्पुरुष समास
B. काली मिर्च-कर्मधारय समास
C. चौराहा-द्विगु समास
D. ये सभी सही है

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

35. बहुब्रीहि समास का/के उदहारण है/हैं
A. दशानन
B. नीलकण्ठ
C. गिरिधर
D. ये सभी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

36. ‘ग्राह्म’ का विलोम शब्द है
A. गहना
B. त्याज्य
C. घर
D. किला

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

निर्देश (प्र.सं.37-41) नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़िए एवं दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए।
समस्याएँ वस्तुतः जीवन का पर्याय है। यदि समस्याएँ न हो, तो आदमी प्रायः अपने आपको निष्क्रिय समझने लगेगा। ये समस्याएँ वस्तुतः जीवन की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। समस्या को सुलझाते समय, उसका समाधान करते समय व्यक्ति का श्रेष्ठतम तत्व उभरकर आता है। धर्म,दर्शन,ज्ञान, मनोविज्ञान इन्हीं प्रयत्नों की देन है। पुराणों में अनेक कथाएँ यह शिक्षा देती है कि मनुष्य जीवन की हर स्थिति में जीना सीखे व समस्या उत्पन्न होने पर उसके समाधान के उपाय सोचे, जो व्यक्ति जितना उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य करेगा, उतना ही उसके समक्ष समस्याएँ आएँगी और उनके परिप्रेक्ष्य में ही उसकी महानता का निर्धारण किया जाएगा।

दो महत्त्वपूर्ण तथ्य स्मरणीय है- प्रत्येक समस्या अपने साथ संघर्ष लेकर आती है। प्रत्येक संघर्ष के गर्भ में विजय निहित रहती है। समस्त ग्रन्थों और महापुरुषों के अनुभवों का निष्कर्ष यह है कि संघर्ष से डरना अथवा उससे विमुख होना लौकिक व पारलौकिक सभी दृस्टियों से अहितकर है, मानव-धर्म के प्रतिकूल है और अपने विकास को अनावश्यक रूप से बाधित करना है। आप जागिए, उठिए, दृढ-संकल्प और उत्साह एवं साहस के साथ संघर्ष रुपी विजय-रथ पर चढ़ जाएँ और अपने जीवन के विकास के बाधाओं रुपी शत्रुओं पर विजय प्राप्त कीजिए।

37. इस गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।
A. जीवन-एक समस्या
B. महानता के उपाय
C. संघर्ष : सफलता का आधार
D. जीवन-एक संघर्ष

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

38. धर्म, दर्शन, ज्ञान आदि किस प्रेरणा से पैदा हुआ है ?
A. शान्ति की चाह से
B. आनन्द की प्रेरणा से
C. संघर्ष प्रेरणा से
D. समस्या-समाधान की प्रेरणा से

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

39. लेखक का इस वाक्य से क्या आशय है ?
समस्याएँ वस्तुतः जीवन का पर्याय है
A. जीवन स्वयं एक समस्या है
B. जीवन समस्या नहीं, एक संघर्ष है
C. जीवन में समस्याएँ तो होती है, उन्हें स्वीकार करना चाहिए
D. जीवन और समस्याएँ दोनों त्याज्य है

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

40. इस गद्यांश का मूल स्वर है
A. निराशाजनक
B. प्रेरणापरक
C. चिन्तनपरक
D. विश्लेषणात्मक

Show Answer

Answer – B

Hide Answer