यूरोप का भूगोल

यूरोप का भूगोल

यूरोप का भूगोल :- (यूरोप का भूगोल नोट्स इन हिंदी) यूराल पर्वत से पुर्तगाल तक के भूखण्ड को यूरोप कहते हैं। रूस एशिया एवं यूरोप दोनों का भाग है। यूराल पर्वत के पूर्व का भाग एशिया में आता है तथा साइबेरिया कहलाता है। रूस की राजधानी मास्को यूरोप में आती है।

Europe countries map
Image source : Wikipedia
  • यूरोप 3 तरफ से जल से घिरा हुआ है। इसलिए इसे यूरेशिया का प्रायद्वीप कहा जाता है-
    1. उत्तर में आर्कटिक महासागर
    2. पश्चिम में अटलांटिक महासागर
    3. दक्षिण में भूमध्य सागर
  • यूरोप को प्रायद्वीपों का प्रायद्वीप भी कहा जाता है-
    1. पश्चिम में आइबेरिया का प्रायद्वीप – इसके अंतर्गत पुर्तगाल तथा स्पेन आते हैं।
    2. उत्तर में अंगूली के आकार का – जट लैण्ड प्रायद्वीप – डेनमार्ग वाला भाग
    3. नॉर्वे, स्वीडन तथा फिनलैण्ड वाला हिस्सा  – स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप
    4. स्कैंडिनेविया के पूर्व में – कोला प्रायद्वीप (रूस में)
  • स्कैंडिनेविया के प्रायद्वीप के अंतर्गत 3 देश आते है-
    1. नार्वे
    2. स्वीडन
    3. फिनलैण्ड
  • स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप तीन तरफ से जल से घिरा है- 
    1. आर्कटिक महासागर
    2. उत्तर सागर
    3. बाल्टिक सागर
  • परन्तु स्कैंडिनेविया कुल 5 देशों को कहा जाता है। ये नाम यहां निवास करने वाली प्रजाति के कारण पड़ा हैं-
    1. नार्वे
    2. स्वीडन
    3. फिनलैण्ड
    4. डेनमार्क
    5. आइसलैण्ड़
  • आर्कटिक वृत 66(1/2) अक्षांस कुल 4 देश नार्वे, स्वीडन, रूस, फिनलैण्ड से होकर गुजरता है। इस वृत का नाम आर्कटिक महासागर में होने के कारण नाम पड़ा है। आर्कटिक वृत से सबसे नजदीक राजधानी आइसलैण्ड़ की रेक्याविक है जोकि दुनियां की सबसे उत्तरी राजधानी भी है।
  • मुर्मुस्क कोला प्रायद्वीप पर आर्कटिक महासागर में रूस का एक बंदरगाह है। मुर्मास्क बंदरगाह अटलांटिक महासागर से आने वाली गर्म जलधाराओं के कारण उत्तरी जलवायु वाले क्षेत्र में होने के बावजूद भी वर्षभर नहीं जमता तथा सालभर खुला रहता है।
  • यूरोप की सबसे पश्चिमी राजधानी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन है।
  • यूरोप की सबसे पूर्वी राजधानी रूस की राजधानी मास्को है।
  • ग्रीस की राजधानी एथेन्स यूरोप की एकमात्र ऐसी राजधानी जो भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। 
  • माल्टा यूरोप का वह देश जो द्वीप के रूप में भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। साइप्रस भी भूमध्य सागर में स्थित है परन्तु वह एशिया के अंतर्गत आता है।
  • फ्रांस के उत्तर में 2 द्वीपीय देश है आयरलैण्ड और यूनाइटेड किंगडम।
  • फ्रांस और यू0के0 के बीच उत्तर सागर में 40 कि0मी0 चौड़ी जल पट्टी को इंग्लिश चैनल(English Channel) कहते है। इसे डोवर जलसंधि भी कहा जाता है तथा ये उत्तरी सागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है।
  • यू0के0 की राजधानी लंदन थेम्स नदी के तट पर बसा है।
  • फ्रांस यूरोप का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी पेरिस सीन नदी के तट पर बसी है। 
  • फ्रांस के पड़ोसी देशों की सीमाओं पर पर्वत श्रृंखलाए हैं, जिनका विवरण निम्नवत है-
    1. फ्रांस के पश्चिम में स्पेन स्थित है। इसकी सीमा पर पिरेनीज पर्वत है।
    2. फ्रांस एवं इटली की सीमा पर आल्पस पर्वत है।
    3. फ्रांस एवं स्विट्जरलैण्ड की सीमा पर जूरा पर्वत है।
    4. फ्रांस एवं जर्मनी की सीमा पर वॉसजीस पर्वत है।
  • BENLUX तीन देशों को सामूहिक रूप से कहा जाता है। बेल्जियम एवं नीदरलैण्ड उत्तरी सागर के तट पर स्थित देश है जबकि लक्जमबर्ग एक भूबध्य देश है। BENLUX को नीची भूमी का देश भी कहा जाता है-
    1. बेल्जियम
    2. नीदरलैण्ड
    3. लक्जमबर्ग
  • नीदरलैण्ड की राजधानी एमस्टरडम है तट पर है। यही पर यूरोप का सबसे व्यस्त बंदरगाह रॉटरडम है।
  • स्पेन के दक्षिणी भाग को जिबराल्टर कहते है। इस पर स्पेन का नहीं बल्कि ब्रिटेन का अधिकार है। यहां पर जिब्राल्टर जल संधि है। भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। 
  • बाल्टिक देश – लिथुआनिया, लाटविया, एस्टोनिया को सम्मिलित रूप से कहा जाता है।
  • दुनिया का सबसे छोटा देश वैटिकन सिटी यूरोप में ही स्थित है। ये देश इटली की राजधानी रोम में भूबध्य है। इसका क्षेत्रफल मात्र 0.44 कि0मी0 है तथा इसकी जनसंख्या मात्र 840 है। 
  • दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनैको भी यूरोप में ही है। फ्रांस और इटली की सीमा पर भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। 
  • डैन्यूब नदी जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट से निकलकर यूरोप की 5 राजधानियों से होते हुए काला सागर में गिरती है।
  • कैस्पियन सागर में दो नदिया गिरती है-
    1. यूराल नदी- यूराल पर्वत से निकलती है।
    2. वोल्गा नदी- वोल्दाई पर्वत से निकलती है।
  • आल्पस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लैक है परन्तु पूरे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुश है जोकि काकेशस पर्वत श्रेणी का भाग है। काकेशस पर्वत श्रेणी कैस्पियन सागर एवं काला सागर के बीच में स्थित है। काकेशस पर्वत श्रेणी रूस की सीमा के अंदर आती है। 
  • यूरोप में एक ही पठार है। मेसेटा का पठार जोकि आइबेरिया प्रायद्वीप में स्पेन में है।
क्लिक करें Geography Notes पढ़ने के लिए
मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.