राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल (Rajasthan Police Constable) की भर्ती हेतु वर्ष 2012 में विज्ञापन जारी किया गया था। यह राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 में संपन्न हुई थी। इसी राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पूर्ण प्रश्नपत्र हिन्दी भाषा में उत्तरकुंजी सहित (exam paper with answer key in Hindi language) यहाँ दिया गया है।
पद :— कांस्टेबल (Constable)
विभाग :— राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)
परीक्षा की तिथि :— 06/01/2013
कुल प्रश्न :— 120
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर – 2012
भाग – 1 (विवेचना एवं तार्किक योग्यता)
नोट : प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक अंक प्राप्त होगा, गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा।
1. 35 बच्चों की कक्षा में गोविन्द का ऊपर से 6वाँ स्थान है, कृष्ण गोविन्द से 7 स्थान नीचे है। कृष्ण का नीचे से कौन-सा स्थान है?
A. 22
B. 20
C. 19
D. 23
Show Answer
Hide Answer
2. शब्द FREQUENT में ऐसे कितने अक्षर युग्म हैं, जिनमें प्रत्येक के बीच (आगे और पीछे दोनों ओर) उतने ही अक्षर हैं जितने कि उनके बीच अंग्रेजी वर्णमाला में होते हैं?
A. एक भी नहीं
B. एक
C. दो
D. तीन
Show Answer
Hide Answer
3. पानी की टंकी में A, B और C तीन नल हैं। केवल नल . A खोलने पर टंकी 4 घंटे में, केवल नल B खोलने पर टंकी 6 घंटे में भर जाती है और केवल नल C खोलने पर टंकी 3 घंटे में खाली हो जाती है। नल A, B और C एक साथ खोलने पर टंकी पूरी भरने में कितना समय लगेगा?
B. 10 घंटे
C. 12 घंटे
D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Hide Answer
4. नीचे दिए हुए अक्षर समूह में रिक्त स्थान पर कौन-सा वैकल्पिक समूह तर्कसंगत है?
ab……y abc….xw abcdev……
A. zdu
B. cdw
C. cdu
D. zyw
Show Answer
Hide Answer
5. दीपक पूर्व दिशा में 75 मीटर चलकर बाएँ मुड़ता है और 25 मीटर चलने के बाद पुनः बाएँ मुड़ता है और सीधा 40 मीटर चलता है और बाएँ मुड़कर 25 मीटर सीधा चलता है। जिस स्थान से दीपक ने चलना आरम्भ किया वहाँ से अब वह कितनी दूरी पर है?
A. 35 मीटर
B. 50 मीटर
C. 115 मीटर
D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Hide Answer
6. ‘क’ स्थान ‘ख’ से 40 मीटर दक्षिण- पश्चिम में है। ‘ग’ | स्थान ‘ख’ से 40 मीटर दक्षिण-पूर्व में है। बताइए ‘ग’
स्थान ‘क’ से किस दिशा में है?
A. पूर्व
B. उत्तर-पूर्व
C. पश्चिम
D. दक्षिण
Show Answer
Hide Answer
निर्देश (प्रश्न 7 एवं 8): नीचे दी गई जानकारी पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दें:
A × B का अर्थ है A, B का पुत्र है।
A + B का अर्थ है A, B का पिता है।
A > B का अर्थ है A, B की पुत्री है।
A < B का अर्थ है A, B की पत्नी है।
7. यदि A, J की बहिन है, L > V < J + P तथा S × A < D + F < E + K है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म कजिन प्रदर्शित करता है यदि दिया गया है कि A, J की बहन है —
A. LP
B. SP
C. SK
D. SF
Show Answer
Hide Answer
8. यदि M, F की दादी है तो प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन-सा संकेत आयेगा?
F × R < S ? M
A. >
B. <
C. +
D. ×
Show Answer
Hide Answer
9. A, B,C, D, E, F और Gएक वृत्त में बैठे हैं, इनमें से पाँच का मुँह केन्द्र से विपरीत दिशा में है। C, D के बाएँ को तीसरे स्थान पर है और दोनों का मुँह केन्द्र की ओर है। E न तो D के, न ही C के बगल में बैठा है। जो D व F के ठीक बीचोंबीच बैठा है, उसका मुँह केन्द्र की विपरीत दिशा में है। G, A के दाएँ को तीसरे स्थान पर बैठा है और उसका मुंह केन्द्र की ओर है। B की बगल में बैठे एक व्यक्ति को मुंह केन्द्र से विपरीत दिशा में है। यदि सभी व्यक्तियों को A से प्रारम्भ करके वर्णानुक्रम में घड़ी की दिशा में बैठने के लिए कहा जाए, तो A को छोड़कर कितने व्यक्तियों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
A. तीन
B. कोई नहीं
C. दो
D. चार
Show Answer
Hide Answer
10. यदि ‘बरसात’ को ‘जल’, ‘जल’ को ‘सड़क’, ‘सड़क’ को ‘बादल’, ‘बादल’ को ‘आकाश’, ‘आकाश’ को ‘समुद्र’ और ‘समुद्र’ को ‘पगडंडी’ कहा जाए, तो ‘वायुयान’ कहाँ उड़ेगा?
A. बादल
B. समुद्र
C. सड़क
D. कोई नहीं
Show Answer
Hide Answer
11. यदि ‘पुस्तक’ को ‘घड़ी’ कहें, ‘घड़ी’ को ‘बैग’, ‘बैग’ को ‘शब्दकोष’ और ‘शब्दकोष’ को ‘खिड़की’ कहें तो ‘पुस्तकें ले जाने के लिए किसे प्रयुक्त करेंगे?
A. बैग
B. शब्दकोष
C. घड़ी
D. पुस्तक
Show Answer
Hide Answer
12. अजय कार्यालय जाने के लिए बस स्टॉप के लिये नियमित दिनों की अपेक्षा 15 मिनट पहले निकल जाता है। घर से बस स्टॉप पहुंचने में 10 मिनट लगते हैं। वह बस स्टॉप प्रातः 8:40 बजे पहुँच जाता है। बताइए सामान्य दिनों में वह कितने बजे घर से निकलता था?
A. 8.30 ए.एम.
B. 8.45 ए.एम.
C. 8.55 ए.एम.
D. इनमें से कोई नहीं
Show Answer
Hide Answer
13. पिता अपने पुत्र से कहता है कि जब तुम पैदा हुए थे मैं तुम्हारी उम्र का था। यदि पिता की उम्र अब 36 वर्ष है तो 5 वर्ष पूर्व पुत्र की उम्र क्या थी?
A. 13 वर्ष
B. 15 वर्ष
C. 17 वर्ष
D. 20 वर्ष
Show Answer
Hide Answer
14. एक सन्तरा की कीमत 7 रुपए है और एक तरबूज की कीमत 5 रुपए है। श्याम ने दोनों फल 38 रुपए के खरीदे। उसके द्वारा खरीदे गए सन्तरों की संख्या क्या है?
A. 2
B. 3
C. 4
D. कोई नहीं
Show Answer
Hide Answer
15. एक दौड़ स्पर्धा में 5 छात्र भाग लेते हैं जिसमें राज, मोहित से पहले पर गौरव के बाद आता है। आशीष, सचिन से पहले पर मोहित के बाद दौड़ पूरी करता है। बताइए दौड़ किसने जीती?
A. राज
B. गौरव
C. मोहित
D. आशीष
Show Answer
Hide Answer
16. रमेश और सुरेश भाई-भाई हैं। राखी और गीता आपस में बहनें हैं। रमेश का लड़का गीता का भाई है। बताइए सुरेश और राखी का आपस में क्या सम्बन्ध हुआ?
A. भाई
B. दादा
C. चाचा
D. इनमें से कोई
Show Answer
Hide Answer
17. ओलम्पिक खेलों में अमरीका का राष्ट्र ध्वज, भारत के राष्ट्र ध्वज से बायीं ओर और फ्रांस के ध्वज के दाहिनी तरफ था। ऑस्ट्रेलिया का ध्वज भारत के ध्वज के दाहिनी तरफ और जापान के ध्वज के बायीं तरफ था। जापान का ध्वज, चीन के ध्वज के बायीं ओर था। बताइए कौन-से दो ध्वज मध्य में हैं?
A. भारत एवं ऑस्ट्रेलिया
B. अमरीका एवं भारत
C. जापान एवं ऑस्ट्रेलिया
D. अमरीका एवं ऑस्ट्रेलिया
Show Answer
Hide Answer
18. नीचे दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं?
A. 9
B. 10
C. 11
D. 12
Show Answer
Hide Answer
19. दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द चिह्नित कीजिये
शेर : मांद : खरगोश : ?
A. छेद
B. गड्ढा
C. बिल
D. खेत
Show Answer
Hide Answer
20. यदि किसी माह की 23 तारीख को रविवार है, तो दो सप्ताह और चार दिन पहले कौन-सा दिन पड़ेगा?
A. सोमवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. गुरुवार
Show Answer
Hide Answer
21. एक घड़ी को जिस पर केवल 3, 6,9 और 12 बजे के चिह्न लगे हैं, एक दर्पण के सामने उल्टा रखा गया है। किसी व्यक्ति को दर्पण प्रतिबिम्ब में 9.50 बजे जैसा रुका समय दिखता है। वास्तविक समय क्या है?
A. 2.15
B. 8.40
C. 8.50
D. 4.35
Show Answer
Hide Answer
22. यदि किसी साधारण वर्ष का पहला दिन रविवार हो, तो अगले वर्ष का पहला दिन क्या होगा?
A. गुरुवार
B. शुक्रवार
C. शनिवार
D. सोमवार
Show Answer
Hide Answer
23. निम्न में से कौन-सा अंक शेष से अलग है?
A. 23
B. 51
C. 63
D. 15
Show Answer
Hide Answer
24. निम्न में से कौन एक अन्य से भिन्न है?
A. कमाण्डर
B. कोमोडोर
C. ब्रिगेडियर
D. एडमिरल
Show Answer
Hide Answer
25. एक कार्यालय में दोपहर में एक आवेदन-पत्र आता है, जिसे अगले दिन सम्बन्धित शाखा को दिया जाता है। सम्बन्धित शाखा से अगले दिन आवेदन सम्बन्धित अधिकारी को प्रस्तुत किया जाता है जो उसी दिन अर्थात् शुक्रवार को उसका निस्तारण करता है। प्रार्थना पत्र किस दिन प्राप्त हुआ था?
A. सोमवार
B. बुधवार
C. मंगलवार
D. पिछले सप्ताह शनिवार
Show Answer
Hide Answer
26. किसी निश्चित गुप्त भाषा में PRIVATE को 1234567 एवं RISK को 2398 के रूप में लिखा जाता है। इसी गुप्त भाषा में RIVETS को कैसे लिखा जायेगा
A. 687543
B. 234769
C. 496321
D. 234698
Show Answer
Hide Answer
27. यदि ‘+’ का अर्थ गुणा है, ‘×’ का अभिप्राय भाग देना है, ‘-‘ का अर्थ जोड़ना है और ‘÷’ से अभिप्राय घटाने का
है, तो निम्नलिखित समीकरण से क्या उत्तर आयेगा?
20-8×4÷3+2= ?
A. 41
B. 19
C. 16
D. 18
Show Answer
Hide Answer
28. दिये गये विकल्पों में से सम्बन्धित शब्द को चुनिए
वर्षामापी : वर्षा : : सिस्मोग्राफ : ?
A. तापक्रम
B. प्रवाहधारा
C. भूकम्प
D. आर्द्रता
Show Answer
Hide Answer
29. एक संयुक्त परिवार में पिता, माँ, 3 विवाहित पुत्र और एक अविवाहित पुत्री हैं। पुत्रों में 2के दो-दो पुत्रियाँ हैं और एक के एक पुत्र है। इस परिवार में महिला सदस्यों की संख्या कितनी है?
A. 2
B. 3
C. 9
D. 1
Show Answer
Hide Answer
30. नीचे दिये गये चित्र में कितने आयत हैं?
A. 14
B. 16
C. 22
D. 24
Show Answer
Hide Answer
क्लिक करें Rajasthan GK Notes पढ़ने के लिए |
दुलारी योजना -किशोरी बालिकाओ को जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करने हेतु।