विश्व की प्रमुख नदियाँ :- विश्व की प्रमुख नदियाँ यहाँ दी गयी हैं। Major rivers of the world notes in Hindi for UPSC & PCS.
1. जर्मनी
- जर्मनी में 3 प्रमुख नदियाँ उत्तर की ओर प्रवाहित होती है। तीनों ही उत्तरी सागर में गिरती हैं –
i. राइन नदी
- जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलती है। ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत एवं वासजेस पर्वत के बीच से बहती है। फिर नीदरलैंड में प्रवेश करके उत्तरी सागर में गिर जाती है। जहां पर ये नदी नीदरलैंड में उत्तरी सागर में प्रवेश करती वहीं पर रॉटर्डम बंदरगाह है जोकि पूरे यूरोप का सबसे बड़ा एवं व्यस्त बंदरगाह है। यही से राइन नदी पर आंतरिक जल परिवहन भी होता है।
- राइन नदी को कोयला नदी भी कहते है।
- राइन नदी की सहायक रूर नदी, को बेसिन में कोयले का बड़ा भण्डार है। रूर बेसिन या रूर प्रदेश को “जर्मनी का काला प्रदेश” और “यूरोप का औद्योगिक हृदय” नामों से भी जाना जाता है।
ii. एल्ब नदी
- हैम्बर्ग शहर इसी नदी के तट पर है।
iii. ओडर नदी
- जर्मनी की 1 नदी काला सागर में गिरती है-
iv. डेन्यूब नदी
- ये भी ब्लैक फॉरेस्ट से ही निकलती है। तथा यूरोप की 5 राजधानियों से प्रवाहित होते हुए काला सागर में गिरती है।
2. फ्रांस
- सीन नदी – फ्रांस की राजधानी पेरिस इसी नदी के किनारे है। ये नदी इंग्लिश चैनल में गिरती है।
3. इटली
- पो नदी – ऐल्प्स पर्वत से निकलती है तथा इटली के पर्व में एड्रियाटिक सागर में गिरती है। पो नदी की घाटी मैदानी क्षेत्र है तथा इसे लोम्बार्डी का मैदान कहा जाता है। लोम्बार्डी का मैदान पूरे यूरोप में सबसे अधिक चावल उत्पादन वाला क्षेत्र है।
- टाइबर नदी – इटली की राजधानी रोम टाइबर नदी के किनारे बसा है।
4. रूस
- रूस के यूरोप वाले भाग में 3 प्रमुख नदियाँ निकलती है –
- वोल्गा नदी – यूरोप की सबसे लम्बी नदी। वोल्गाई पर्वत से निकलती है तथा अंततः कैस्पियन सागर में गिरती है। वोल्गोग्राद नामक एक प्रमुख शहर इसके किनारे बसा है। इस नदी घाटी में तेल पाया जाता है तथा वोल्गोग्राद शहर में तेल शोधन होता है।
- यूराल नदी – ये नदी यूराल पर्वत से निकलती है तथा कैस्पियन सागर में गिरती है।
- डॉन नदी – ये नदी रूस से निकलकर काला सागर में गिर जाती है।
- रूस का वो हिस्सा जो एशिया में आता है साइबेरिया कहलाता है। यहां पर 3 प्रमुख नदियाँ ओब, येनेसी, लीना बहती हैं। ये तीनों नदियाँ आर्कटिक महासागर में गिरती है।
- काला सागर में 2 नदियाँ गिरती है। डैन्यूब (जर्मनी) एवं डॉन (रूस)
- कौस्पियन सागर में भी 2 नदियाँ गिरती है। वोल्गा (यूरोप की सबसे लम्बी नदी), यूराल नदी।
5. इराक
- तिगरीस नदी – इराक की राजधानी बगदाद तिगरीस नदी के तट पर है।
6. मंगोलिया
- आमूर नदी – आमूर नदी मंगोलिया से निकलती है तथा रूस चीन का बार्डर बनाते हुए आगे बढ़ती है।
7. चीन की नदियाँ
- ह्वांगहो नदी – तिब्बत के पठार से निकलकर “बो हाई की खाड़ी” में गिरती है। इसे पीली नदी भी कहा जाता है क्योंकि ये लोयस के मैदान से होकर गुजरती है तथा यहां पर पीली मिट्टी पाया जाता है।
- यांग्त्सी नदी – तिब्बत के पठार से निकलकर चीन के पूर्व में पीला सागर में गिर जाती है। यांग्त्सी नदी एशिया की सबसे लम्बी नदी है।
- मिकांग नदी – तिब्बत के पठार से निकलती है तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के पांच देश म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कम्बोडिया, वियतनाम से होकर बहती है। इस नदी को दक्षिण पूर्वी एशिया की गंगा भी कहा जाता है। अंततः दक्षिण चीन सागर में गिरती है।
- सालवीन नदी – तिब्बत के पठार से निकलकर चीन और उसके बाद म्यान्मार में आती है। अंततः मर्तबान की खाड़ी में गिरती है।
8. म्यांमार की नदी
- इरावदी नदी – म्यांमार में हिमालय पर्वत को अराकानयोमा पर्वत कहा जाता है। यहीं से इरावदी नदी निकलती है तथा मर्तबान की खाड़ी में गिर जाती है। इसे म्यांमार की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
9. श्रीलंका
- महावेली गंगा – श्रीलंका में बहती है।
Geography Notes पढ़ने के लिए — यहाँ क्लिक करें मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें - Buy Now |
Sir mujhe inka pdf chahiy
Sir Ji I want pdf
Books khi se provide ho skti h kyaa…
Nice
BHAIYA AAP BOOK BNWA DO HUM BUY KAR LENGE UPSC LEVEL TAK RAKHNA USMAIN HELP TO MIL JAYEGI HUME