सचिवालय रक्षक भर्ती एग्जाम पेपर 2015 (समूह ग)

सचिवालय रक्षक भर्ती एग्जाम पेपर 2015 (समूह ग)

निर्देश (प्र. सं. 81-85) यहाँ कुछ वाक्य दिए जा रहे हैं प्रत्येक वाक्य के चार खण्ड हैं। जिस खण्ड में त्रुटि हो, उसका चयन कीजिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो, तो कोई त्रुटि नहीं वाले D भाग को अंकित कर दीजिए।

81. इस कहानी में कहानीकार का उद्देश्य (A)/ दहेज समस्या पर

(B)/ प्रकाश डालता है (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

82. कोई भी पाठक (A)/ रामचरितमानस जैसा काव्य पढ़कर (B)/ आनन्द का अभ्यास कर सकता है (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

83. माता-पिता का प्रणय भी (A)/ ऐसे बच्चों के प्रति स्वाभाविक है (B)/ जो उनके आज्ञावर्ती होते हैं (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

84. यह जरुरी नहीं है कि (A)/ गरीब घर में पैदा होने वाला बालक (B)/ बाल/आजन्म-पर्यन्त गरीब ही रहे। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

85. बात कटु हो या मधुर परन्तु यह सत्य है कि (A)/ आदमी वहीँ तक जाता है. जहाँ तक जाने की

(B)/ उसमें मौलिक क्षमता हो। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

निर्देश (प्र. सं. 86-90) निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़े और उससे सम्बन्धित प्रश्नों के उत्तर दिए गए बहुविकल्पीय उत्तर में से सही विकल्प का चयन करें।
मैं जिस समाज की कल्पना करता हूँ,उसमें गृहस्थ संन्यासी और संन्यासी गृहस्थ होंगे अर्थात् संन्यास और गृहस्थ के बीच वह दूरी नहीं रहेगी जो परम्परा से चलती आ रही है। संन्यासी उत्तम कोटि का मनुष्य होता है, क्योंकि उसमें संचय के वृत्ति नहीं होती, लोभ और स्वार्थ नहीं होता।
यही गुण गृहस्थ में भी होना चाहिए। संन्यासी भी वही श्रेष्ठ है जो समाज के लिए कुछ काम करे। ज्ञान और कर्म को भिन्न करोगे, तो समाज में विषमता उत्पन्न होगी। मुख में कविता और करवे पर हाथ, यह आदर्श मुझे पसन्द था। इसी की शिक्षा मैं दूसरों को भी देता हूँ और तुमने सुना है या नहीं कि नानक ने एक अमीर लड़के के हाथ से पानी पीना अस्वीकार कर दिया था। लोगों ने कहा, “गुरूजी यह लड़का तो अत्यन्त सम्भ्रान्त कुल का है, इसके हाथ का पानी पीने में क्या दोष है।” नानक बोले – “तल हत्थी में मेहनत के निशान नहीं है। जिसके हाथ में मेहनत के ठेले पड़े नहीं होते उसके हाथ का पानी पीने में मैं दोष मंटा हूँ।” नानक ठीक थे। श्रेष्ठ समाज वह है, जिसके सदस्य जी खोलकर मेहनत करते है और तब भी जरुरत से ज्यादा धन पर अधिकार ज़माने की उनकी इच्छा नहीं होती।

86. ‘गृहस्थ संन्यासी और संन्यासी गृहस्थ होंगे’ लेखक का क्या आशय है ?

A. गृहस्थ संन्यास ले ले और संन्यासी गृहस्थ बन जाए
B. गृहस्थ संन्यासी भाव से गृहस्थी करें
C. गृहस्थ और संन्यासी होने का अन्तर मिट जाए
D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

87. संन्यासी को उत्तम कोटि का मनुष्य कहा गया है, क्यों ?
A. वह संचय नहीं करता
B. वह लोभी नहीं होता
C. वह स्वार्थ से परे होता है
D. उपरोक्त सभी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

88. श्रेष्ठ समाज से क्या लक्षण बताए गए है ?
A. जी तोड़ मेहनत करते है
B. जरुरत से अधिक धन का संचय नहीं करते
C. स्वार्थ साधन में नहीं लगे रहते
D. (A) और (B)

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

89. नानक ने अमीर लड़के के हाथ से पानी पीना क्यों अस्वीकार किया ?
A. सम्भ्रान्त कुल का था
B. उसके हाथ साफ़ नहीं थे
C. उसके हाथ मेहनती नहीं दिखते थे
D. वह मन से साफ़ नहीं था

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

90. गद्द्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
A. संन्यास बनाम गृहस्थ
B. संन्यासी गृहस्थ
C. संन्यास-गृहस्थ
D. मेहनती समाज

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

91. इनमें से किसकी वर्तनी शुद्ध है ?
A. आशीर्वाद
B. आर्शीवाद
C. आशिर्वाद
D. आर्शिवाद

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

92. ‘असुर’ का पर्यायवाची है
A. देवता
B. राक्षस
C. देवी-देवता
D. दुष्ट

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

93. जो कम खर्च करता हो, वह है
A. अव्यियी
B. व्ययशील
C. मितव्ययी
D. अव्ययी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

94. ‘उच्चारण’ का सन्धि-विच्छेद होगा
A. उच्चा + चारण
B. उच् + चरण
C. उच्चा + रण
D. इनमें से कोई नहीं डरती है।’

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

95. ‘वह गलत होने से………. डरती है।’ वाक्य में उचित क्रिया विशेषण शब्द आएगा
A. बहुत
B. तेज
C. धीरे-धीरे
D. अचानक

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

96. गाँधी ने देखा था कि दूध……….अन्तिम बूँद निचोड़ने के लिए गाय……….को किस प्रकार की यन्त्रणा पहुँचाई जाती है और इसी कारण उन्होंने गाय या भैंस का दूध लेना छोड़ दिया था।
A. का, भैंसो
B. की, भैंसो
C. के, बकरियों
D. में बकरियों

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

97. “सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी है” में कौन-सा अलंकार है ?
A. श्लेष
B. सन्देह
C. स्मरण
D. उत्प्रेक्षा

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

98. ‘पत्नी’ का पर्यायवाची है
A. महिला
B. कामिनी
C. रमणी
D. अर्द्धांगिनी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

99. ‘अर्थ’ का विलोम शब्द है
A. सार्थ
B. व्यर्थ
C. अनर्थ
D. अपदर्थ

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

100. ‘इमली के पात पर बारात का डेरा’ लोकोक्ति का सही अर्थ है
A. कमाल दिखाना
B. साधन थोड़े, बातें बड़ी
C. असम्भव बात
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

➡️ समूह ग, UKSSSC, UKPSC, UBTER आदि के कई एग्जाम पेपर यहाँ उपलब्ध हैं। ⬅️

 

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.