सम्बन्ध या सादृश्य शब्द, अक्षर, अंक एवं चित्र सम्बन्धी प्रश्न कैसे हल करें

सम्बन्ध या सादृश्य शब्द, अक्षर, अंक एवं चित्र सम्बन्धी प्रश्न कैसे हल करें ?

समान सम्बन्ध या सादृश्य शब्द, अक्षर, अंक एवं चित्र सम्बन्धी प्रश्न कैसे हल करें ? सरकारी नौकरी से जुडी प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्बन्ध अथवा सादृश्य सम्बन्धी प्रश्न परीक्षा में अवश्य ही पूछे जाते हैं। उन्हीं प्रश्नों को यहाँ उदाहरण सहित समझाया गया है।

1. सादृश्य शब्द :—

इस तरह के प्रश्न में तीन शब्द दिए जाते हैं और विकल्पों में से चौथा शब्द चुनने को दिया जाता है। प्रश्न में दिए गए पहले दो शब्द के मध्य एक विशेष सम्बन्ध होता है, यही विशेष सम्बन्ध तीसरे और चौथे शब्द के मध्य भी होना चाहिए। इसी के आधार पर चौथा शब्द ज्ञात करना होता है।

उदाहरण :—
प्रश्न – चिड़िया : हवाई जहाज :: मछली : ?
A. नाविक
B. जलयान
C. पानी
D. तितली
उत्तर – B (जलयान)
यहाँ चिड़िया और हवाई जहाज में एक विशिष्ट सम्बन्ध है और वह है ‘उड़ना’ दोनों ही हवा में उड़ते हैं। ठीक उसी प्रकार मछली और जलयान में एक विशिष्ट सम्बन्ध है और वो है ‘तैरना’ पानी में तैरते हैं।

प्रश्न – शत्रु : मित्र :: निष्ठुर : ?
A. राक्षस
B. क्रूर
C. करुण
D. निर्दयी
उत्तर – C (करुण)
यहाँ शत्रु शब्द का विलोम मित्र है यही खास सम्बन्ध निष्ठुर और करुण के मध्य है। करुण, निष्ठुर का विलोम या विपरीत शब्द होता है।

2. सादृश्य संख्या :—

इस प्रकार के प्रश्न में तीन संख्याएं दी जाती हैं और चौथी अज्ञात संख्या ज्ञात करनी होती है। जिनमें प्रथम दो संख्याओं के मध्य स्थित सम्बन्ध के अनुरूप ही चौथी संख्या ज्ञात की जाती है।

उदाहरण :—
प्रश्न – 5 : 9 :: 15 : ?
A. 19
B. 20
C. 26
D. 18
उत्तर – A (19)
पहली संख्या 5 और दूसरी संख्या 9 में 4 अंको का फर्क है अर्थात 5 में 4 जोड़ने पर 9 प्राप्त हुआ है इसी प्रकार 15 में 4 जोड़ा जायेगा तो चौथा पद या अज्ञात (?) संख्या प्राप्त होगी जोकि 15+4=19 होगी।

प्रश्न – 16 : 27 :: 36 : ?
A. 136
B. 215
C. 260
D. 125
उत्तर – D (125)
पहली संख्या 4 का वर्ग (square) है 42 = 4×4 = 16
दूसरी संख्या 3 का घन (cube) है 33 = 3×3×3 = 27
इसी प्रकार तीसरी संख्या 6 का वर्ग (square) है 62 = 6×6 = 36
अतः चौथी संख्या 5 का घन (cube)  53 = 5×5×5 = 125 होगी।

3. सादृश्य अक्षर :—

इस प्रकार के प्रश्न में तीन अक्षर दिए जाते हैं और चौथे अज्ञात अक्षर को ज्ञात करना होता है। प्रथम दो अक्षरों के मध्य एक विशेष सम्बन्ध स्थित होता है उसीके अनुरूप चौथा अक्षर ज्ञात किया जाता है।

उदाहरण :—
प्रश्न – ADG : DHL :: PSV : ?
A. SWA
B. SQT
C. SRT
D. PLK
उत्तर – A (SWA)
पहले पद ADG में दो अक्षर (B,C) छोड़ने के बाद D और उसके बाद दो अक्षर (E,F) छोड़ने के बाद G आया है। दूसरे पद में शब्द की शुरुआत D से की गयी है जोकि ADG के मध्य स्थित अक्षर है एवं D के बाद तीन अक्षर (E,F,G) छोड़ने के बाद H आया है और फिर तीन अक्षर (I,J,K) छोड़ने के बाद L आया है। तीसरा पद PSV प्रथम पद ADG की ही भांति है इसमें भी P के बाद दो अक्षर (Q,R) के बाद S तथा दो अक्षर (T,U) छोड़ने के बाद V आया है। अतः चौथा पद दूसरे पद की ही भांति होना चाहिए जोकि तीसरे पद के मध्य स्थित अक्षर से शुरू होना चाहिए और उसके सभी अक्षरों के मध्य तीन-तीन अक्षरों का अंतर होना चाहिए। अतः चौथा शब्द S से प्ररम्भ होगा और तीन अक्षर (TUV) छोड़ने के बाद W एवं (XYZ) छोड़ने के बाद A प्राप्त होंगे तो उत्तर SWA होगा।

प्रश्न – MUCH : UMHC :: GHOST : ?
A. HOGST
B. HOSTG
C. HGSOT
D. HSTGO
उत्तर – C (HGSOT)
पहले पद के प्रथम दो अक्षर (MU) और उसके बाद के दो अक्षर (CH) के क्रम आपस में बदलने पर द्वितीय पद UMCH प्राप्त होता है।
MU → UM,  CH → HC
अतः इसी प्रकार GHOST शब्द के प्रथम दो अक्षर (GH) और उसके बाद के दो अक्षर (OS) के क्रम आपस में बदलने पर चतुर्थ पद HGSOT प्राप्त होगा।
GH → HG, OS → SO

4. सादृश्य आकृति :—

इस प्रकार के प्रश्न में कुछ चित्र या आकृति दी जाती है। पहले और दूसरे चित्र के मध्य स्थित सम्बन्ध के अनुरूप तीसरे और चौथे चित्र में सम्बन्ध का पता लगा, चौथे अज्ञात आकृति को ज्ञात किया जाता है।

उदाहरण :—
प्रश्न – प्रश्न आकृति
PRSHN AAKRTI

उत्तर आकृति
UTTAR AAKRTI
उत्तर – B
पहली आकृति में वृत्त के अंदर स्थित छोटा वृत्त दूसरे चित्र में 180° घूम जाता है, ठीक उसी प्रकार तीसरे वृत्त में स्थित छोटे वृत्त के 180° घूम जाने पर उत्तर आकृति B प्राप्त होगी। अतः चौथी आकृति के स्थान पर उत्तर B की आकृति आएगी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.