112 हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न-उत्तर – PDF

Himachal Pradesh GK PDF : हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े 112 महत्वपूर्ण प्रश्न – उत्तर PDF यहाँ दिए गए हैं। हिमचाल प्रदेश की संस्कृति, कला, मेले, त्यौहार, पेंटिंग्स आदि सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर यहाँ दिए गए हैं।

115 हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न-उत्तर

हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न-उत्तर – PDF Download

 

हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी क्या है?
— जुजुराणा

2. हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु है?
— बर्फानी चीता

3. हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष कौन-सा है?
— देवदार

4. हिमाचल प्रदेश का कौन-सा जिला रूमाल कला के लिए प्रसिद्ध है?
— चंबा

5. शिमला, सोलन एवं सिरमौर आदि में रात्रि के समय महिलाओं द्वारा बंद कमरे में एकत्रित होकर विभिन्न प्रकार के अभिनय युक्त नृत्य कहलाता है?

— पढुआ नृत्य

6. अर्की कला शैली किस रियासत में विकसित हुई?
— बाघल

7. ‘मकर’ नामक धार्मिक नृत्य किस क्षेत्र में काफी प्रचलित है?
— लाहौल-स्पीति

8. आठवीं सदी में हिमाचल प्रदेश में निर्मित वह मंदिर जो अपनी पत्थर पर नक्काशी के लिए “हिमाचल प्रदेश का अजंता एलौरा” कहलाता है?
— मसरुह मंदिर

9. चम्बा की कौन-सी इमारत भित्ति चित्र शैली का अनुपम नमूना है?
— रंगमहल

10. मसरूर (कांगड़ा) के एकाश्म मंदिर हिमाचल तथा पूरे हिमालय क्षेत्र में किस कला शैली के सबसे प्राचीन उदाहरण हैं?
— नागर शैली

11. हिमाचल प्रदेश राज्य की प्राचीनतम चित्रकला शैली कौन सी है?
— बंशोल कलम शैली

12. हिमाचल प्रदेश में ‘रोरिक कला संग्रहालय’ कहां स्थित है?
— नग्गर

13. हिमाचल प्रदेश की विभिन्न कलाओं को सम्मिश्रण किस कला में देखने को मिलता है?
— पहाड़ी कला

14. शिमला स्थित ‘गेटी थियेटर’ का शुभारंभ किस वर्ष हुआ?
— 1887 में

15. लाहौल-स्पीति में ‘शेरनी’, ‘धुरे’ व ‘गारफी’ शब्द किससे संबंधित हैं?
— नृत्यकला

16. हिमाचल प्रदेश में कुल्लू नामक कुल्लू घाटी के लोकनृत्य किस अवसर पर किए जाते है?
— दशहरे के अवसर पर

17. ‘कांगड़ा ब्राइ’ किसकी पेंटिंग है?
— शोभा सिंह

18. श्रीमती महेश देवी को 1965 में किस कला क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया?
— कसीदाकरी

19. सातवीं शताब्दी के किस कश्मीरी शासक के समय चंबा रियासत में कश्मीरी कला का आगमन हुआ?
— ललितादित्य

20. कांगड़ा का ‘चेतरू बौद्ध स्तूप’ किस राजा के शासन काल में निर्मित हुआ?
— अजातशत्रु

21. किस राजा की छत्र-छाया में कांगड़ा चित्रकला शैली का विकास हुआ?
— संसार चंद

22. किस मेले में देवता को प्रसन्न करने के लिए भैंसे की बली दी जाती थी?
— मिंजर मेला

23. ‘शोभा सिंह कला संग्रहालय’ कहां स्थित है?
— अन्द्रेटा

24. पहाड़ी चित्रकला की कांगड़ा चित्रशैली का मुख्य विषय क्या रहा है?
— श्रीकृष्ण एवं राधा

25. पहाड़ी चित्रकला की चंबा शैली किस राजा के काल में अपने उत्कर्ष पर पहुंची?
— राजा भूरी सिंह

26. ‘भूण्डा त्यौहार’ किससे सम्बंधित है?
— परशुराम

27. हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल निदेशालय की स्थापना कब और कहां की गई?
— 1961 में, मनाली में

28. बौद्ध संत ‘पद्मसंभव’ का नाम किस झील के साथ जुड़ा है?
— रिवालसर

29. ‘रागमालाओं के चित्र प्रदेश की किस चित्र शैली में मिलते हैं?
— बसौली शैली

30.सुही मेला (Sui Fair) प्रतिवर्ष अप्रैल महीने में कहां आयोजित किया जाता है?
— चंबा

31. ‘मलाणा’ का पूज्य देवता किसे माना जाता है?
— जामलू

32. लाहौल-स्पीति में किस उत्सव को ‘दीपावली के समान महत्वपूर्ण माना जाता है?
— हालडा

33. चंबा के ‘गौरी शंकर मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
— युगांकर वर्मन

34. कुल्लू जिले में ‘हिडिम्बा देवी’ की याद में कौन-सा उत्सव मनाया जाता है?
— सेंज मेला

35. मंडी में ‘शिवरात्रि मेले का आरंभ किसने किया था?
— अजबर सेन

36. ‘रिवालसर’ किसकी जन्म स्थली है?
— पद्मसंभव

37. भरमौर क्षेत्र का वह नृत्य जिसमें विशेष वेशभूषा में स्त्रियों द्वारा वृत्त में गतिशील होकर नृत्य तथा गायन साथ-साथ किया जाता है?
— डांगी नृत्य

38. शिमला में स्थित ‘हाटकोटी दुर्गा मंदिर’ का निर्माण किसने करवाया था?
— वीर प्रकाश

39. पहाड़ी लघु चित्रकला का महान चित्रकार माणक किस राजा के राजदरबार की शोभा था?
— संसार चंद-कांगड़ा

40. हिमचाल प्रदेश की बसौली शैली का सर्वाधिक विकास किस सदी में हुआ?
— अठारहवीं सदीं