असंगत या विजातीय पद वाले प्रश्न कैसे हल करें

असंगत या विजातीय पद वाले प्रश्न कैसे हल करें ?

असंगत या विजातीय पद वाले प्रश्न कैसे हल करें ?

असंगत या विजातीय पद वाले प्रश्न में सामान्यतः 4 या 5 विकल्प दिए जाते हैं जिनमें से कोई एक बाकि सब विकल्पों से भिन्न गुण का होता है। उसी एक भिन्न गुण वाले असंगत विकल्प को ज्ञात करना होता है।

उदाहरण :—

प्रश्न – निम्नलिखित विकल्पों में से असंगत या विजातीय पद समूह को छाँटिए।
A. अख़बार
B. रेडियो
C. मोबाइल
D. टेलीविज़न
उत्तर – A (अख़बार)
रेडियो, मोबाइल और टेलीविज़न यांत्रिक उपकरण हैं जबकि अखबार यांत्रिक उपकरण नहीं है। अखबार का यही गुण उसे बाकि शब्द समूह से अलग दर्शाता है।

प्रश्न – निम्नलिखित विकल्पों में से असंगत या विजातीय पद समूह को छाँटिए।
A. तलवार
B. चाकू
C. कटार
D. बन्दुक
उत्तर – D (बन्दुक)
तलवार, चाकू और कटार शस्त्र है जबकि बन्दुक एक अस्त्र है।
अस्त्र उन हथियारों को कहते हैं, जिन्हें दूरी से फेंका या चलाया जा सके। जबकि शस्त्र वो हथियार होते हैं जो हाथ में पकड़ते हुए चलाए जाते  हैं। अस्त्रों की तरह इन्हें दूर नहीं फेंका जाता है। ये शस्त्र दुश्मन पर सीधा प्रहार करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। जैसे – तलवार, परशु, गदा, त्रिशूल, बरछा, ये सभी शस्त्र हैं। इन सभी को हाथ में पकड़कर दुश्मन पर प्रहार किया जाता है।

प्रश्न – निम्नलिखित विकल्पों में से असंगत या विजातीय पद समूह को छाँटिए।
A. गेंदा
B. गुलाब
C. चमेली
D. चन्दन
उत्तर – D (चन्दन)
गेंदा, गुलाब और चमेली पुष्प हैं जबकि चन्दन एक वृक्ष है।

प्रश्न – असंगत अक्षर समूह को चुनिए।
A. XYZ
B. EFG
C.  IKL
D. OPQ
उत्तर – C (IKL)
XYZ, EFG और OPQ अक्षर समूह अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार हैं जबकि IKL क्रमानुसार नहीं है।

प्रश्न – असंगत अक्षर समूह को चुनिए।
A. लाभ-हानि
B. दिवस-दिन
C.  सुबह-शाम
D. आर्द्र-शुष्क
उत्तर – B (दिवस-दिन)
दिवस-दिन को छोड़कर अन्य सभी पदों में पहला शब्द दूसरे शब्द का विलोम है। जबकि दिवस और दिन का अर्थ दिन ही होता है।

प्रश्न – असंगत अंक समूह को चुनिए।
A. 152
B. 1562
C.  7861
D. 362
उत्तर – A (152)
152 को छोड़कर बाकि सभी अंक समूहों में 6 अंक अवश्य आया है। 152 में 6 का प्रयोग ना होना ही इसे अन्य सभी अंक समूह से भिन्न या असंगत बनता है।

प्रश्न – असंगत अक्षर को चुनिए।
A. A
B. E
C.  O
D. V
उत्तर – D (V)
V स्वर नहीं है जबकि A, E और O स्वर (VOWELS) हैं। Vowels – A, E, I, O, U.

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.