उत्तराखंड में वनों के प्रकार

उत्तराखंड में वनों के प्रकार

उत्तराखंड में वनों के प्रकार : उत्तराखंड में वनों के प्रकार में, उत्तराखंड में उपोष्ण कटिबंधी वन, उष्णकटिबंधीय शुष्क वन, आर्द्र पतझड़ वन, शीतोष्ण वन आदि कई प्रकार के वन पाए जाते हैं।

उत्तराखंड में पाए जाने वाले वनों के प्रकार

उपोष्ण कटिबंधी वन (Tropical Forest)

उपोष्ण कटिबंधी वन (Tropical Forest) वन 750 – 1200 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं, इन क्षेत्रों में कन्जू, सेमल, हल्दू, खैर, सीसु तथा बांस आदि वृक्ष प्रमुख हैं।


उष्ण कटिबंधीय शुष्क वन (Tropical Dry Forest)

उष्णकटिबंधीय शुष्क वन (Tropical Dry Forest) वन 1500 मीटर से कम की ऊँचाइयों में पाए जाते हैं, इन क्षेत्रों में औसतन कम वर्षा होती हैं , इन क्षेत्रों में ढ़ाक, सेमल, गुलर, जामुन व बेर के वृक्ष पाए जाते हैं।


उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन (Tropical Moist Deciduous Forests)

उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन (Tropical Moist Deciduous Forests) वनों को मानसूनी वन भी कहते हैं, इन वनों का क्षेत्र उत्तराखंड में 1500 मीटर तक के ऊँचाइयों तक फेला हैं। इनमे मुख्य: सागौन, शहतूत, पलाश, अंजन, बहेड़ा, बांस और साल के वृक्ष मिलते हैं।


कोणधारी वन

उत्तराखंड में कोणधारी वन वन 900- 1800 मीटर तक के क्षेत्रों में पाए जाते हैं, इनमे मुख्यतः चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं।


पर्वतीय शीतोष्ण वन

पर्वतीय शीतोष्ण वन वन 1800- 2700 मीटर की ऊँचाइयों में पाए जाते हैं, इनमे मुख्यतः स्प्रूस, सिलवर, फर, देवदार तथा ओक (मुख्यतः तीन प्रजातियाँ – बाज, मोरू, खुर्स) पाए जाते हैं।


उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन (Sub-Alpine and Alpine Forest)

उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन (Sub-Alpine and Alpine Forest) वन 2700 मीटर से अधिक की ऊँचाइयों पर पाए जाते हैं , इनमे मुखयत: सिलवर फर, ब्लू पाइन, स्प्रूस, देवदार, बर्च व बुराँस के वृक्ष पाए जाते हैं।


एल्पाइन झाड़ियाँ तथा घास के मैदान

एल्पाइन झाड़ियाँ तथा घास के मैदान वन क्षेत्र 3000 – 3600 मीटर की ऊँचाइयों में पाए जाते हैं, इन में मुखयत: जुनिपर, विलो, रिब्स आदि वृक्ष पाए जाते हैं । इनमे अधिक ऊँचाइयों और घांस के मैदान मिलते हैं जिनमे बुग्याल, पयार व मीडो पाए जाते हैं।


टुण्ड्रा तुल्य वनस्पति

3600- 4800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टुंड्रा तुल्य वनस्पति उगती हैं, जबकि इससे अधिक ऊंचाई पर सदैव बर्फाच्छादन रहता हैं।

 

उत्तराखंड में कितने प्रतिशत वन है ?

वर्ष 2020-21 उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार उत्तराखंड के कुल क्षेत्रफल के लगभग 71.05 प्रतिशत भूमि पर वन हैं। जिसमें से 13.41 प्रतिशत वन क्षेत्र वन पंचायतों के अंतर्गत आता है।

उत्तराखंड में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है ?

उत्तराखंड में सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला पौड़ी गढ़वाल है

उत्तराखंड में न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला जिला कौन सा है ?

उत्तराखंड में न्यूनतम वन क्षेत्रफल वाला जिला ऊधम सिंह नगर है।

पढ़ें उत्तराखंड के वन क्षेत्र, वन आच्छादित क्षेत्र, वन नीतियाँ
पढ़ें उत्तराखंड के प्रमुख वन आंदोलन