current affairs

करेंट अफेयर्स (04 सितम्बर – 10 सितम्बर 2017)

04 सितम्बर 2017 से लेकर 10 सितम्बर 2017 तक के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स निम्नवत हैं –
इन करेंट अफेयर्स को पीडीऍफ़ स्वरूप में – डाउनलोड करें
इस करेंट अफेयर्स पर आधारित प्रश्न-उत्तर पढ़ें – यहाँ क्लिक करें

Current Affairs

1. हाल ही में नेपाल में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है।
विस्तार : – नेपाल में हिम तेंदुए के संरक्षण के लिए योजना शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य हिम तेंदुए के निवास स्थान और हिम तेंदुए की खतरे में पड़ती प्रजातियों की रक्षा करना है। नेपाल यह परियोजना शुरू करने वाला पहला देश है। यह योजना दुनिया में बर्फ तेंदुए संरक्षण के लिए पहली जलवायु-स्मार्ट परिद्दश्य प्रबंधन योजना है।

2. हाल ही में चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।
विस्तार : – चुनाव आयुक्त के रूप में सुनील अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है। सुनील अरोड़ा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

3. हाल ही में भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General- CAG) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है।
विस्तार : – भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में राजीव महर्षि को नियुक्त किया गया है| राजीव महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी है| हाल ही में राजीव महर्षि केन्द्रीय गृह सचिव के पद से सेवानिवृत हुए है। गृह सचिव से पूर्व राजीव वित्त सचिव के रूप में कार्यरत थे।

4. हाल ही में किस राज्य के पर्यटन विभाग के द्वारा ‘यल्ला केरल’ अभियान शुरू किया गया है।
विस्तार : – केरल राज्य के पर्यटन विभाग के द्वारा ‘यल्ला केरल’ अभियान शुरू किया गया है। यल्ला का मतलब- चलो चलें होता है। यह अभियान सऊदी अरब, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, बहरीन और कतर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अरब देशों में रेडियों, टेलीविज़न और हवाई यात्रा के दौरान मिलने वाली मैगज़ीन पर केरल पर्यटन का विज्ञापन दिया जायेगा।

5. केंद्र सरकार ने 2 लाख से अधिक कंपनियों के बैंक खातों के परिचालन पर रोक लगाई।
विस्तार : – केंद्र सरकार ने 2 लाख से अधिक कंपनियों के बैंक खातों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। केन्द्रीय वित्‍त मंत्रालय के वित्‍तीय सेवा विभाग ने भारतीय बैंक संघ के माध्यम से सभी बैंकों को यह सलाह दी है कि वे ऐसी बंद कर दी गई 2,09,032 कंपनियों के बैंक खातों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तत्‍काल कदम उठाएं। सरकारी वेबसाइट पर भी ऐसी कंपनियों की सूची प्रकाशित की गई है। केन्द्रीय वित्‍त मंत्रालय ने बैंकों को यह भी सलाह दी गई है कि वे समस्‍त कंपनियों के साथ कारोबार करने में विशेष रूप से सावधानी बरतें। कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की वेबसाइट पर ‘सक्रिय’ रूप में मौजूद कोई कंपनी, जो अपने अपेक्षित वित्‍तीय विवरण अथवा ऋण के संबंध में अपनी आस्ति संबंधी विशेष प्रभारों की वार्षिक विवरणी को प्रदर्शित नहीं करती है तो उसे प्रथम दृष्‍टि‍ में संदेह से देखा जाएगा और यह माना जाएगा कि वह कंपनी अपने निवेशकों और आम जनता को महत्वपूर्ण सूचना एवं जानकारी से वंचित कर रही है।