Current Affairs

करेंट अफेयर्स (04 दिसम्बर – 11 दिसम्बर 2017)

21. 10वां जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव।
विस्तार – 10वें जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFF) फिल्म प्रेमियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों को पेश करने के लिए तैयार है। महोत्सव सिनेमाघरों और फिल्म निर्माताओं दोनों का महान पसंदीदा बन गया है। महोत्सव के लिए चुनी गई फिल्मों की दूसरी और अंतिम सूची जारी की गई जिसमें 13 देशों की कुल 48 फिल्में शामिल हैं।

फीचर फिल्मों की सूची-
  1. भारत (हिंदी भाषा में) से हरीश व्यास द्वारा निर्देशित ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ ।
  2. भारत (कश्मीरी और उर्दू भाषा में) से डेनिश रेन्जू द्वारा निर्देशित ‘हाफ विडो’ ।
  3. भारत (बंगाली भाषा में) से अरनब मिद्या द्वारा निर्देशित ‘अन्दरकहिनी (Self-Exile)’ 
  4. भारत (अंग्रेजी भाषा में) से वेदांती दाणी द्वारा निर्देशित ‘इंकब्लॉट’ 
  5. भारत (हिंदी भाषा में) से प्रभाकर झा द्वारा निर्देशित ‘पीओवी-पॉइंट ऑफ़ व्यू’ 
  6. पनामा (स्पैनिश भाषा में) से आर्टुरो मोंटेनेग्रो द्वारा निर्देशित ‘डोनेयर वाई एस्पेंडर (ग्रेस एंड स्प्लेंडर)’ 

Note –

  • JIFFदेश में पहला फिल्म महोत्सव है जिसने डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का भी चयन किया है।
  • जयपुर – पिंक सिटी ऑफ इंडिया।

22. युवराज सिंह ने लॉन्च किया यूनीसेफ – ICC का युवा अभियान।
विस्तार –  भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह दक्षिण एशिया में युवाओं के लिये यूनीसेफ के खेल अभियान को प्रोमोट कर रहे हैं जिसे आईसीसी का भी समर्थन प्राप्त है। युवराज ने दक्षिण एशिया में “पावर ऑफ स्पोर्ट्स टू शेप द फ्यूचर ऑफ अडोलेसेंट” अभियान को लांच किया। युवराज के साथ अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका के अंडर-19 खिलाड़ी भी मौजूद थे जो अगले साल जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भाग लेंगे।

Note –

  • ICC के CEO – डेविड रिचर्डसन
  • ICC मुख्यालय – दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • यूनिसेफ मुख्यालय – न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
23. उत्तरप्रदेश ट्रिपल तलाक मसौदे का समर्थन करने वाला पहला राज्य।
विस्तार –
  उत्तर प्रदेश ने तीन तलाक को लेकर केंद्र के प्रस्तावित विधेयक के ड्राफ्ट पर सहमति व्यक्त की। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य बन गया है। ड्राफ्ट कानून के अनुसार, तीन बार “तालाक” बोलकर अपनी पत्नी को तलाक देने की कोशिश करने वाले मुस्लिम व्यक्ति को तीन साल की सजा और जुर्माना होगा। विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश करने हेतु तैयार है।
Note –
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री – योगी आदित्यनाथ
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल – राम नाइक
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी – लखनऊ
24. मध्यप्रदेश ने बलात्कार के लिए मौत की सजा वाला विधेयक किया पारित।
विस्तार – 
मध्यप्रदेश विधानसभा में 12 साल या उससे कम आयु की लड़कियों से बलात्कार या किसी भी आयु की महिला से गैंगरेप के दोषी को फांसी की सज़ा देने को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ, मध्य प्रदेश ऐसे अपराधियों को फासी की सजा सुनाने वाला पहला राज्य बन गया है। विधि एवं विधाई कार्य मंत्री रामपाल सिंह ने विधानसभा में दंड विधि विधेयक को प्रस्तुत किया जिसके बाद विधेयक पर विस्तार से चर्चा हुई और फिर सभी दलों द्वारा पारित किया गया। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के बाद यह खबर सामने आई है कि मध्यप्रदेश में देश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज हैं।
Note –
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल – ओम प्रकाश कोहली (ये गुजरात के राज्यपाल हैं जिन्हें अतिरिक्त प्रभार मध्य प्रदेश का दिया गया है।)
  • मध्य प्रदेश की राजधानी – भोपाल 

25. दिसंबर 2018 तक तेलंगाना में हर घर में इंटरनेट होगा।

विस्तार – तेलंगाना राज्य सरकार ने घोषणा की है कि राज्य के सभी घरों में अगले साल दिसंबर तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन होगा, जिसके बाद शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होने की संभावना है।
Note –
  • तेलंगाना की राजधानी – हैदराबाद
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री– के. चंद्रशेखर राव 
  • तेलंगाना के राज्यपाल – ई. एस. एल. नरसिम्हन

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.