Current Affairs

करेंट अफेयर्स (12 दिसम्बर – 17 दिसम्बर 2017)

पुरस्कार

1. प्रियंका को मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार।
विस्तार – प्रियंका चोपड़ा को इस वर्ष ‘मदर टेरेसा मेमोरियल सामाजिक न्याय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार, हाल ही में सीरिया यात्रा के दौरान शरणार्थी बच्चों से मुलाकात और बातचीत जैसे सामाजिक कारणों में योगदान के लिए दिया गया। वे UNICEF की सद्भावना राजदूत भी हैं और विभिन्न परोपकारी गतिविधियों का समर्थन करती हैं।

Note

  • UNICEF – United Nations International Children’s Emergency Fund

 

2. लक्ष्मी को मिलेगा ‘पावर ऑफ़ वन’ पुरस्कार।
विस्तार – संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारत की लक्ष्मी पुरी सहित 6 शीर्ष राजनयिकों को दीवाली “पावर ऑफ वन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें “सम्पूर्ण, शांतिपूर्ण और सुरक्षित दुनिया” बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार, पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र डाक सेवा की ‘फॉरएवर दीवाली स्टैम्प’ जारी किये जाने की पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदान किए गए थे।

 

3. उपराष्ट्रपति ने स्वामीनाथन को ‘यरीरिंगन पुरस्कार’ प्रदान किया।
विस्तार – भारत के उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने चेन्नई में प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन को ‘यरीरिंगन’ पुरस्कार प्रदान किया है। प्रो. एम.एस. स्वामीनाथन एक परिवर्तनशील नेता थे, जिन्होंने कई वैज्ञानिकों को भारतीय कृषि की समस्या पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया है। तमिलनाडु के राज्यपाल, श्री बनवारिलाल पुरोहित इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने पूरे विश्व को दिखाया है कि शोध खेतों तक कैसे पहुंच सकता है और किसानों के जीवन को बदल सकता है।

Note

  • तमिलनाडु की राजधानी – चेन्नई 
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री – एडप्पादी पालानीस्वामी
  • तमिलनाडु के राज्यपाल – बनवारी लाल पुरोहित

 

4. लखनऊ के जितेश सिंह देव बने मिस्टर इंडिया 2017।
विस्तार – लखनऊ के जितेश सिंह देव ने पीटर इंग्लैंड मिस्टर इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम किया। जितेश अब साल 2020 में होने वाले मिस्टर वर्ल्ड कॉम्पटिशन में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। फ‌र्स्ट रनर अप अभि खजूरिया और सेकेंड रनर अप की उपलब्धि पवन राव के हिस्से में आई है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.