Current Affairs

करेंट अफेयर्स (12 दिसम्बर – 17 दिसम्बर 2017)

खेल

1. सौरभ चौधरी ने जीता युवा ओलंपिक खेलों में स्थान।
विस्तार – सौरभ चौधरी ने जापान में चल रहे एशिया युवा ओलंपिक खेलों की योग्यता प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक और एक जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ युवा ओलंपिक खेलों के लिए अर्हता प्राप्त की। वे 10वीं एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में 2018 युवा ओलंपिक खेलों के लिए कोटा स्थान प्राप्त करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। उन्होंने फाइनल में 243.1 का रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए मंच पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Note 

  • जापान की राजधानी – टोक्यो 
  • जापान के प्रधानमंत्री – शिंजो आबे

 

2. 2023 विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत।
विस्तार – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुष्टि की है कि भारत 2023 में ICC क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा और 2021 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करेगा। भारत पहली बार एक ODI विश्व कप की मेजबानी करेगा| इससे पहले 1987, 1996 और 2011 में भारत ने ODI विश्व कप की सह-मेजबानी की है। टूर्नामेंट में 10 टीमें होंगी, जिसमें 2022 क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर से उतीर्ण दो पक्ष होंगे।

Note 

  • ICC – International Cricket Council
  • Headquarters – Dubai, United Arab Emirates
  • Membership – 104 Members
  • Chairperson – Shashank Manohar
  • CEO – Dave Richardson

 

3. तीन ODI दोहरे शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज़।
विस्तार – रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में ODI क्रिकेट में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाते हुए नाबाद 208 रन बनाए। इसके साथ, रोहित वनडे में 3 दोहरे शतक मारने वाले एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं, जिनमे से 2, एक ही प्रतिद्वंद्वी, श्रीलंका के खिलाफ हैं। वे क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय और पहले कप्तान हैं।

 

4. हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने अर्जेंटीना को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विस्तार – ऑस्ट्रेलिया ने हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल (एचडब्ल्यूएलएफ) में अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर ओडिशा के भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने भारत (जिसने पहले कांस्य पदक जीता था) को हराया था। ब्लैक गोवर्स को आखिरी मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले। पहले,ऑस्ट्रेलिया के लिए जेरेमी हैवर्ड ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी बार चैंपियन बना और हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल जीतने वाली आखिरी टीम के रूप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी के इतिहास में अपना नाम दर्ज किया।

Note

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी – कैनबरा
  • ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री – मैल्कम टर्नबुल
  • अर्जेंटीना की राजधानी – ब्यूनस आयर्स
  • अर्जेंटीना राष्ट्रपति -मौरिसियो मैक्री

 

5. नेपाल ने पहले अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया।
विस्तार – नेपाल के काठमांडू में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट में नेपाल, भारत और बांग्लादेश की टीमों की भागीदारी है।

Note

  • नेपाल की राजधानी – काठमांडू 
  • नेपाल के प्रधानमंत्री – शेर बहादुर देउबा 
  • नेपाल के राष्ट्रपति – विद्या देवी भंडारी

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.