करेंट अफेयर्स (16 अक्टूबर – 23 अक्टूबर 2017)

करेंट अफेयर्स (16 अक्टूबर – 23 अक्टूबर 2017)

6. सरकार ने एमके गुप्ता, डी के गईन को रेलवे बोर्ड के नए सदस्य के रूप में नियुक्त किया।
विस्तार: भारत सरकार ने महेश कुमार गुप्ता और डी के गईन को रेलवे बोर्ड में दो नए सदस्यों के रूप में नियुक्त किया है। डी.के. गईन, जो वर्तमान में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त है, को रेलवे बोर्ड(स्टाफ) के नए  सदस्य  और भारत सरकार के पदेन सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। इस बीच, महेश कुमार गुप्ता, वर्तमान में आधुनिक कोच फैक्टरी रायबरेली के महाप्रबंधक, को रेलवे बोर्ड (इंजीनियरिंग) के नए सदस्य और भारत सरकार के पदेन सचिव के रूप में नियुक्त किया गया।

7. रक्षा मंत्री ने आईएनएस किल्टन को विशाखापत्तनम में नियुक्त किया।
विस्तार: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय नौसेना में स्वदेशी -निर्मित एंटी-सब्मरिन युद्धपोत स्टील्थ कार्वेट आईएनएस किल्टन को विशाखापत्तनम में नेवल डॉकयार्ड में नियुक्त किया। रक्षा मंत्री के अनुसार, आईएनएस किल्टन ने भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत किया और यह ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत स्वदेश में ही बनाया गया है।

8. वरुण धवन, मैडम तुसाद संग्रहालय में प्रतिमा लगाये जाने वाले सबसे युवा अभिनेता।
विस्तार: अभिनेता वरुण धवन की प्रतिमा मैडम तुसाद हांगकांग में लगायी जाएगी, इस संग्रहालय में प्रतिमा लगाये जाने वाले वह सबसे कम आयु के भारतीय अभिनेता बन गए। वरुण धवन ने 2012 के रोमांटिक कॉमेडी स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की थी और तब से, उनकी सफलता की दर हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हालिया जुड़वाँ 2 जैसी सभी फिल्मों में 100 प्रतिशत रहा और उनकी फिल्मे 100 करोड़ या 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल है।

9. दुनिया का सबसे बड़ा दहन अनुसंधान केन्द्र (world’s largest combustion research centre) अक्टूबर 2017 के दौरान भारत के आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में शुरू किया गया।
विस्तार:  भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology), मद्रास (Madras) में दुनिया के सबसे बड़े दहन (Combustion) अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन 13 अक्टूबर 2017 को किया गया। इस केन्द्र की स्थापना से भारत के वैज्ञानिक समुदाय को इस क्षेत्र में अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी। इस दहन केन्द्र का नाम राष्ट्रीय दहन अनुसंधान एवं विकास केन्द्र (National Centre for Combustion Research and Development – NCCRD) रखा गया है तथा इसको नीति आयोग के सदस्य वी.के. सारस्वत ने राष्ट्र को समर्पित किया। यह केन्द्र दहन प्रौद्यौगिकी के क्षेत्र में दुनिया में वैज्ञानिकों का सबसे बड़ा समूह है तथा इसकी स्थापना में 90 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इससे आटोमोबाइल, विमानन तथा अग्नि अनुसंधान के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इस दहन केन्द्र को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी विभाग (Department of Science and Technology (DST) के विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी अनुसंधान बोर्ड (Science and Engineering Research Board) ने समर्थित किया है।

10. अंग्रेजी साहित्य के प्रतिष्ठित मैन बुकर पुरस्कार का 2017 का संस्करण (2017 Man Booker Prize) जॉर्ज सॉन्डर्स (George Saunders) साहित्यकार को प्रदान किया गया।
विस्तार: अमेरिकी लघु-कथाकार जॉर्ज सॉन्डर्स (George Saunders) द्वारा लिखे गए पहले संपूर्ण उपन्यास के लिए वर्ष 2017 का मैन बुकर पुरस्कार (2017 Man Booker Prize) प्रदान किया गया है। अंग्रेजी साहित्य के लिए दिया जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें 17 अक्टूबर 2017 को उन्हें डचेस ऑफ कॉर्नवाल (Duchess of Cornwall) द्वारा प्रदान किया गया। इसके द्वारा उन्हें 50,000 पाउण्ड (£50,000) नकद राशि प्राप्त हुई। इस उपन्यास में सॉन्डर्स ने एक वास्तविक घटना का चित्रण किया है जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) 1862 की रात में अपने 11-वर्षीय बेटे विली (Willie) को वाशिंग्टन स्थित एक कब्रिस्तान में दफना रहे थे। सॉन्डर्स मैन बुकर पुरस्कार जीतने वाले लगातार दूसरे अमेरिकी साहित्यकार बने हैं। 2016 का पुरस्कार पॉल बेट्टी (Paul Beatty) ने जीता था। उल्लेखनीय है कि चार वर्ष मैन बुकर पुरस्कार को सभी देशों के अंग्रेजी साहित्यकारों की ब्रिटेन में प्रकाशित रचनाओं के लिए खोल दिया गया था। उससे पूर्व इसे सिर्फ ब्रिटेन तथा राष्ट्रमण्डल (Commonwealth) देशों के रचनाकारों को प्रदान किया जाता था तथा इस नियम को लेकर इसकी काफी आलोचना भी की जाती थी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.