Current Affairs Hindi

करेंट अफेयर्स (17 सितम्बर – 23 सितम्बर 2017)

16.  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा 15 सितम्बर 2017 को जारी जानकारी के अनुसार सितम्बर 2017 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार (India’s foreign exchange reserves) ने 400 अरब डॉलर अहम पड़ाव पहली बार पार किया ।
विस्तार : – सितम्बर 2017 के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भण्डार ने 400 अरब डॉलर ($400 billlion) के स्तर को पहली बार पार किया। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा इस सम्बन्ध में 15 सितम्बर 2017 को जारी जानकारी के अनुसार 8 सितम्बर 2017 को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार 2.604 अरब डॉलर बढ़कर 400.426 अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भण्डार में इस तेजी का मुख्य कारण विदेशी पोर्टफोलियो से हासिल अच्छा निवेश है। उल्लेखनीय है कि पिछले 1 साल के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय इक्विटी (Equity) और डेब्ट (Debt) बाजार में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

17 . कर्नाटक पर्यटन विभाग के साथ ओला ने समझौता किया।
विस्तार : – इस वर्ष के विश्व पर्यटन दिवस की संयुक्त राष्ट्र की थीम के अनुसार, कैब एग्रीगेटर ओला ने राज्य में एक पर्यटन अभियान की शुरुआत की। कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम के साथ मिलकर राज्य में “GhoomoResponsibly” अभियान चलाया जा रहा है ताकि जिम्मेदार पर्यटन के बारे में जागरूकता फैलायी जा सकें।

18. एशियाई इंडोर गेम: पूर्णिमा पेंटैथलॉन ने स्वर्ण पदक जीता।
विस्तार : – तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबाट में आयोजित पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट्स खेलों में भारत ने महिला पेंटाथलॉन में पूर्णिमा हेमब्रम के माध्यम से अपना पहला एथलेटिक्स स्वर्ण पदक जीता। भारत ने महिलाओं के 3000 मीटर में संजीवनी जाधव और पुरुषों की शॉट पूट में तेजिंदर सिंह तोर के माध्यम से दो रजत पदक प्राप्त किए, और महिलाओं की लॉन्ग जम्प में केरल के वी. नीना के माध्यम से कांस्य पदक प्राप्त किया।

19. लुईस हैमिल्टन ने सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स जीता।
विस्तार : – मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने सिंगापुर में फॉर्मूला 1 सिंगापुर ग्रांड प्रिक्स जीता। हैमिल्टन के प्रतिद्वंद्वी सेबास्टियन वेट्टेल ने अपनी फेरारी कार के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रेस से विदड्रा कर लिया। हैमिल्टन के बाद दुसरे स्थान पर रेड बुल के डैनियल रीसिआर्डो रहे और तीसरे स्थान पर मर्सिडीज के ही वाल्टेरी बोटस रहे।

20. भारत पहला ‘BIMSTEC आपदा प्रबंधन अभ्यास -2017’ आयोजित करेगा।
विस्तार : – राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के मार्गदर्शन द्वारा पहला ‘BIMSTEC आपदा प्रबंधन अभ्यास- 2017′ (BIMSTEC DMEx 2017)  10 से 13 अक्टूबर, 2017 तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास डिसास्टर रिस्क रिडक्शन (DRR) के सभी पहलुओं पर सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने के लिए एक मंच होगा, यह BIMSTEC के सदस्य देशों में आपदा प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय प्रतिक्रिया और समन्वय को मजबूत करेगा।

2 Comments

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.