Current Affairs

करेंट अफेयर्स (18 दिसम्बर – 25 दिसम्बर 2017)

रिपोर्ट

1. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स- भारत 60वां सबसे इनोवेटिव देश ।
विस्तार : – GII 2016 में 66 वीं रैंकिंग की तुलना में भारत वर्तमान में ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2017 में 127 देशों में से 60वें स्थान पर है। इस सूची स्विट्जरलैंड में शीर्ष पर है.औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) और भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ निति आयोग ने, एक बड़ी पहल “इंडिया इनोवेशन इंडेक्स” का शुभारंभ किया। यह सूचकांक देश के पहले ऑनलाइन इनोवेशन इंडेक्स पोर्टल के माध्यम से इनोवेशन पर राज्यों को रैंक करेगा जो इनोवेशन पर सभी भारतीय राज्यों के इनोवेशन आकड़ों को इकठ्ठा करेगा और नियमित रूप से इसे वास्तविक समय में अपडेट करेगा।
सूची में शीर्ष 5 देश हैं-

  1. स्विट्जरलैंड,
  2. स्वीडन,
  3. नीदरलैंड,
  4. संयुक्त राज्य अमेरिका,
  5. यूनाइटेड किंगडम

2. सर्वश्रेष्ठ देशों की फोर्ब्स सूची में UK शीर्ष पर।
विस्तार :-
यूनाइटेड किंगडम, विश्व के सर्वश्रेष्ठ देशों की फोर्ब्स 2018 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर है। सूची में 153 देशों को संपत्ति के अधिकार, नवाचार, कर और रेड टेप सहित 15 कारकों के आधार पर रैंक दी गई है। UK के बाद न्यूजीलैंड और नीदरलैंड हैं, जबकि भारत को सूची में 62वां स्थान दिया गया है। UK की 2.6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, विश्व में पांचवी सबसे बड़ी है।

3. दिल्ली सबसे महंगे कार्यालय स्थानों की सूची में 7 वें स्थान पर : रिपोर्ट।
विस्तार : –
दिल्ली दुनिया के सबसे महंगे प्रीमियम कार्यालय के स्थानों में से एक के रूप में उभरा है। एक रियल एस्टेट सर्विसेज फर्म जेएलएल इंडिया की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार सूची में 7 वें स्थान पर दिल्ली है। मुंबई इस सूची में 16 वें पायदान पर है। शीर्ष स्थान फिर से हांगकांग को चुना गया है और हांगकांग और सूची में दूसरे स्थान पर लंदन (वेस्ट) है। न्यूयॉर्क, बीजिंग, टोक्यो क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

4. सलमान खान ने फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी सूची को किया टॉप।
विस्तार : –
232.83 करोड़ रूपये की आय के साथ, सलमान खान ने लगातार दूसरे वर्ष “फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 सूची 2017” को टॉप किया। जबकि 170.50 करोड़ रूपये की आय के साथ शाहरूख खान दूसरे स्थान रहे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 100.72 करोड़ रूपये की आय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

5. NFHS के अनुसार बाल विवाह में गिरावट।
विस्तार : –
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक, शादी की क़ानूनी आयु से पहले शादी करने वाली महिलाओं की संख्या 2005-06 में 47.4% कि तुलना में 2014-15 में 26.8% हो गई है। NCPCR के द्वारा 2011 की जनगड़ना के अनुसार, 0-9 वर्ष की आयु समूह वाले लड़के एवं लड़कियों दोनों के ‘शून्य’ विवाह दर्ज किये गये है। बाल विवाह को रोकने के लिए भारत ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 को पारित किया है।

6. सरकारी बैंक का NPA पहुंचा 7.34 लाख करोड़ रुपये।
विस्तार : –
रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के अंत तक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का खराब ऋण, 7.34 लाख करोड़ रुपये था। बैंकों के घरेलू परिचालन से उत्पन्न सकल NPA का लगभग 77% भाग प्रमुख कॉर्पोरेट हाउसेज़ और कंपनियों के नाम पर है। प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में SBI का NPA सर्वाधिक है, जो 1.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, इसके बाद PNB का स्थान है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.