Current Affairs

करेंट अफेयर्स (18 दिसम्बर – 25 दिसम्बर 2017)

खेल

1. भारत को जूनियर बॉक्सिंग में पहला स्थान।
विस्तार : – जर्मन शहर श्वेरिन में आयोजित पांचवें इंटरनेशनल स्वेन लैंग मेमोरियल टूर्नामेंट में, भारतीय जूनियर बॉक्सरों नेकुल 11 पदक (छः स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक) प्राप्त किए। भावेश कट्टामनी (52 किग्रा) ने अपने स्वर्ण पदक के साथ ‘बेस्ट बॉक्सर’ ट्रॉफी जीती । भारत को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम नामित किया गया।

NOTE –

  • जर्मनी की राजधानी –बर्लिन, 
  • चांसलर – एंजेला मार्केल

2. 2022 कॉमनवेल्थ खेलों में नहीं होगी निशानेबाजी।
विस्तार : –
कॉमनवेल्थ खेल के 2022 संस्करण से निशानेबाजी को हटा दिया गया है। इसी के साथ, “कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन” के पास क्रिकेट को वापिस शामिल करने की मुहिम को नई गति मिली है। CGF ने डरबन के बाद बिर्मिंघम को मेजबान शहर घोषित किया| डरबन ने अपनी वित्तीय बाधाओं के कारण अपना नाम वापस ले लिया था।

3. 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा बर्मिंघम।
विस्तार : –
इंग्लैंड का प्रमुख बर्मिंघम शहर 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2015 में खेलों की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका के शहर डरबन को मिली थी, लेकिन वित्तीय कारणों के कारण डरबन से खेलों की मेजबानी छीन ली गई थी। इस बहुस्तरीय प्रतियोगिता को पिछली बार 2014 में ब्रिटेन में आयोजित किया गया था। उससे पहले वर्ष 2002 में मैनचेस्टर में आयोजित किया गया था।

NOTE –

  • गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया, 2018 में अगले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.