करेंट अफेयर्स (19 मार्च - 25 मार्च 2018)

करेंट अफेयर्स (19 मार्च – 25 मार्च 2018)

राष्ट्रीय

1. CISF ने हवाई अड्डों के लिए खोया-पाया ऐप शुरू की
विस्तार : – CISF ने पूरे भारत में 59 हवाई अड्डों पर यात्रियों के लिए खोया-पाया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। UMANG नामक ऐप, तीन सुविधाएं प्रदान करती है – हवाई अड्डों में खोई पाई वस्तुएं, शिकायतों और अनुरोध ट्रैक करना और सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं में तकनीकी परामर्श। CISF ने 2015 में अपनी वेबसाइट पर एक खोया-पाया अनुभाग शुरू किया था।

NOTE-

  • CISF – Central Industrial Security Force
  • Founded – 10 March 1969
  • Headquarters – New Delhi
  • UMANG – Unified Mobile Application for New-age Governance

2. भारत-फ्रांस नौसेना अभ्यास वरुण 2018

विस्तार : – भारत-फ्रांस के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास वरुण 2018 का पहला चरण मार्च 19, 2018 से वास्को डि गामा, गोवा में मोरमुगांव पोर्ट ट्रस्ट (MPT) में शुरू हुआ। गोवा तट के अरब सागर में इस अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। अभ्यास के दूसरे और तीसरे चरण क्रमशः अप्रैल 2018 में चेन्नई तट पर और मई 2018 में ला रियूनियन द्वीप पर आयोजित किए जायेंगे।

NOTE-

  • फ्रांस की राजधानी – पेरिस

3. विदेशी चुनाव निधि की जांच नहीं की जाएगी
विस्तार : – लोकसभा ने एक विधेयक पारित किया है, जिससे राजनीतिक दलों को 1976 से विदेशों से प्राप्त धनराशि की जांच से छूट मिलेगी। पहले पारित हुए वित्त विधेयक 2016 से, सरकार ने FCRA में संशोधन किया था ताकि पार्टियों को विदेशी धन स्वीकार करने में आसानी हो। जनप्रतिनिधित्व कानून राजनीतिक दलों को विदेशी धन को स्वीकार करने से रोकता है।

NOTE-

  • FCRA – Foreign Contribution (regulation) Act

4. इंफाल में 7वी महिला विज्ञान कांग्रेस
विस्तार : – इम्फाल में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वे सत्र में 18 मार्च को 7वी महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन हुआ। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए दिसंबर 2017 में भारत-अमेरिका फैलोशिप शुरू की है। पहली महिला विज्ञान कांग्रेस 2012 में आयोजित की गई थी।

NOTE –

  • मणिपुर की राजधानी – इम्फाल
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री –एन. बीरेन सिंह
  • मणिपुर के राज्यपाल –डॉ॰ नजमा हेपतुल्ला

5. यूएई-भारत के संबंध को बढ़ावा देने के लिए नौसेना अभ्यास
विस्तार : – यूएई और भारत के नौसैनिक जहाज द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए पहले संयुक्त अभ्यास – ‘गल्फ स्टार 1’ का आयोजन करेंगें। INS गोमती (गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट) और INS कोलकाता (गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉययर) इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। यह संयुक्त अभ्यास व्यापक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा है और इसका लक्ष्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करना है।

NOTE –

  • यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) की राजधानी – आबू धाबी 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.