करेंट अफेयर्स (24 अक्टूबर – 29 अक्टूबर 2017)

करेंट अफेयर्स (24 अक्टूबर – 29 अक्टूबर 2017)

26. सऊदी अरब, रोबोट को नागरिकता प्रदान करने वाला पहला देश।
विस्तार : – सऊदी अरब रोबोट को नागरिकता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। यह नागरिकता ह्यूमनॉयड (मनुष्य जैसे) रोबोट सोफिया को दी गई है। यह कदम सऊदी अरब को कृत्रिम बुद्धि को विकसित करने के लिए बढ़ावा देने हेतु एक प्रयास है और संभवत: ‘सोफिया’ को एक पूर्ण नागरिक बनने की इजाजत देता है। रियाद में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव नाम के एक व्यावसायिक कार्यक्रम के दौरान सोफिया की सऊदी नागरिक के रूप में पुष्टि की गई थी। यह नागरिकता के साथ मान्यता प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला रोबोट है, यह ऐतिहासिक है।

27. फीफा ने 2018 विश्व कप की इनामी राशि बढ़ाकर ₹2,600 करोड़ की।
विस्तार : – फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था फीफा ने 2018 में रूस में होने वाले विश्व कप की इनामी राशि 12 फीसदी बढ़ाकर करीब ₹2,600 करोड़ कर दी है। इससे पहले 2014 विश्व कप में यह इनामी राशि लगभग ₹2,325 करोड़ थी। गौरतलब है कि रूस के 11 शहरों में आयोजित होने वाले इस विश्व कप में 32 टीमें शिरकत करेंगी।