करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स (28 अगस्त – 04 सितम्बर 2017)

16. आईटीबीपी रंगरूटों के लिए मंदारिन सीखना अनिवार्य।

विस्तार : – भारत-चीन सीमा विवाद के समाप्त होते ही भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के लिए चीनी भाषा सीखने का अभियान आरंभ किया गया। आईटीबीपी ने जवानों को चीन में बोली जाने वाली मंदारिन तथा तिब्बत की स्थानीय बोली का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य आईटीबीपी और चीन के सैनिकों के मध्य संवाद कायम करना है। इसके अतिरिक्त सीमा पर चीनी सैन्य अधिकारियों की भाषा को समझना भी इसका उद्देश्य है।

17. केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एलबीएसएनएए के 92वें फाउण्डेशन कोर्स का उद्घाटन किया।

विस्तार : – केन्द्रीय वस्त्र एवं सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने 29 अगस्त 2017 को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी के 92वें फाउण्डेशन कोर्स का उद्घाटन किया। स्मृति ईरानी ने उन्हें वंचितों के प्रति संवेदनशील होने और अपने को भारतीय नागरिकों के संरक्षक के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी देश के सर्वाधिक पिछड़े इलाकों में उत्साह के साथ विकास का कार्य करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों को डिजिटल इंडिया के पहलों के माध्यम से तकनीक का इस्तेमाल करने की सलाह दी ताकि सेवाएं बेहतर तरीके से प्रदान की जा सकें। प्रशिक्षु अधिकारी सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के सर्वोत्तम कार्यविधियों को आत्मसात करेंगे और इससे एक बेहतर भारत का निर्माण हो सकेगा। 92वें फाउण्डेशन कोर्स के अंतर्गत भारत की 17 सिविल सेवाएं तथा भूटान की तीन सेवाएं शामिल हैं। इस कोर्स में कुल 369 प्रशिक्षु अधिकारी भाग ले रहे हैं, जिनमें भूटान के 11 अधिकारी शामिल हैं। उद्घाटन कार्यक्रम संपूर्णानंद ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

18. पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की तिथि 31 दिसंबर तक।

विस्तार : – केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने की तिथि 31 दिसंबर 2017 तक बढ़ा दी है। पूर्व में 31 अगस्‍त 2017 को आखिरी तारीख थी। पैन कार्ड को आधार से लिंक करना आवश्यक है, अगर आप पैन और आधार को लिंक नहीं करेंगे तो आप इनकम टैक्स फाइल नहीं कर सकेंगे। अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड में उपलब्ध जानकारियां अलग अलग हैं तो उनमें से किसी एक में पहले आपको डिटेल्स बदलवाकर एक जैसी करानी होंगी उसी के बाद दोनों को लिंक कराया जा सकेगा। ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने वालों के लिएपैन कार्ड को आधार से लिंक करना आवश्यक है। आधार कार्ड का उपयोग अब तक केवल रसोई गैस की सब्सिडी लेने, बैंक खाता खोलने और मोबाइल फोन की सिम हासिल करने के लिए मान्य दस्तावेज है। अब इसे इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए भी अनिवार्य (mandatory) किया जा रहा है।

19. केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।

विस्तार : – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 03 सितंबर 2017 को तीसरा विस्तार किया गया। इस नए कैबिनेट फेरबदल में चार केन्द्रीय मंत्रियों को पद्दोनत किया गया जबकि नौ नए चेहरों को राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया। इस फेरबदल में चार मंत्रियों निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान और मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नति प्राप्त हुई।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार बाद नये मंत्री मंडल व उनके विभाग के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लीक करें।

20. निर्मला सीतारामण भारत की पहली (पूर्णकालिक) महिला रक्षा मंत्री बनीं।

विस्तार : – प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 03 सितंबर 2017 को किये गये विस्तार में निर्मला सीतारामण ने रक्षा मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इससे पूर्व वे वाणिज्य मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में कार्यरत थीं। भारत के राजनितिक इतिहास में दूसरी बार किसी महिला को रक्षा मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। सीतारामण से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी रक्षा मंत्री रह चुकी हैं। निर्मला सीतारमण वित्त एवं कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री का दायित्व भी निर्वाह कर चुकी हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.