पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2019

पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2019

पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2019 : क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2019 में। आइये हम आपको बताते हैं पाकिस्तान (Pakistan) की जनसंख्या कितनी है 2019 में।

पाकिस्तान वर्ष 1947 से पहले भारत का ही हिस्सा हुआ करता था, 14-15 अगस्त 1947 को भारत के कुछ भूभाग को पाकिस्तान नाम देकर एक अलग देश का गठन किया गया था। पाकिस्तान में प्रमुखतः उर्दू और पंजाबी भाषा बोली जाती है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा उर्दू है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है और पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची है।

पाकिस्तान की वर्तमान जनसंख्या 212,742,631 जोकि वर्ष 2017 की जनगणना के अनुसार है। यह विश्व की कुल जनसँख्या का 2.66 प्रतिशत है। जनसँख्या (Population) की दृष्टि से पाकिस्तान विश्व में छठे नंबर का देश है पहले स्थान पर चीन दूसरे पर भारत और तीसरे स्थान बार U.S. है। भारत से पाकिस्तान के विभाजन के समय पाकिस्तान की कुल जनसंख्या लगभग 4 करोड़ हुआ करती थी।

पाकिस्तान का आधिकारिक धर्म इस्लाम है। इस्लाम को मानने वाले लोगों की पाकिस्तान में जनसँख्या 96 प्रतिशत है। हिन्दू धर्म के अनुयाइयों की जनसँख्या 1.85 प्रतिशत और ईसाई धर्म के लोगों की जनसँख्या 1.5 प्रतिशत है।

23 मार्च 1956 को पाकिस्तान खुद को इस्लामी गणराज्य (Islamic Republic) घोषित कर चूका है जिसका अर्थ है कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान और मॉरिटानिया देशों की तरह आधिकारिक रूप से इस्लामी कानूनों द्वारा शासित देश है।

पाकिस्तान देश का कुल क्षेत्रफल 881,913 km2 है। पाकिस्तान की मुद्रा (Currency) पाकिस्तानी रुपया है जिसका sign: ; code: PKR होता है।

जरूर पढ़ें : प्रमुख देश और उनकी राजधानी

Info Source : Wikipedia

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.