indian railway related important notes in hindi for upsc pcs

भारत में रेल परिवहन

भारत में रेल परिवहन :- भारत में पहली रेल लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में 16 अप्रैल, 1853 को मुम्बई से थाणे के लिए चलाई गयी थी। इसकी कुल दूरी 34 कि०मी० थी। भारत की दूसरी रेल लाईन 1854 में कोलकाता से रानीगंज के बीच बिछाई गयी। indian railway related important notes in hindi for upsc pcs.

भारत में पहली विद्युतीकृत रेल लाईन लॉर्ड रीडिंग के कार्य काल में वर्ष 1925 में मुम्बई से कुर्ला के बीच चलाई गयी। इस विद्युतीकृत रेल लाईन पर चलने वाले इंजन का नाम “डेक्कन क्वीन” था।

भारतीय रेलवे एशिया की सबसे बड़ी एवं विश्व की तीसरा सबसे बड़ी रेल प्रणाली है –

    1. यू०एस०ए०
    2. रूस
    3. भारत

भारतीय रेलवे लम्बाई की दृष्टि से विश्व में चौथे स्थान पर है –

    1. यू०एस०ए०
    2. चीन
    3. रूस
    4. भारत

भारतीय रेलवे जोन तथा उनके मुख्यालय

भारतीय रेलवे के सफल संचालन हेतु इसे 17 रेल जोनों में बाँटा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है-

क्र०सं० जोन का नाम मुख्यालय
1 उत्तरी रेलवे दिल्ली
2 उत्तरी मध्य रेलवे प्रयागराज
3 उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर
4 उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर
5 उत्तर पूर्वी सीमा प्रांत रेलवे मालेगांव (गुवाहाटी)
6 पूर्वी रेलवे कोलकाता
7 पूर्वी मध्य रेलवे हाजीपुर (बिहार)
8 पूर्वी तटवर्ती रेलवे भुवनेश्वर
9 दक्षिणी रेलवे चेन्नई
10 दक्षिणी मध्य रेलवे सिकंदरा (हैदराबाद)
11 दक्षिणी पश्चिमी रेलवे हुबली (कर्नाटक)
12 दक्षिणी पूर्वी रेलवे कोलकाता
13 दक्षिणी पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
14 पश्चिमी रेलवे मुम्बई चर्च गेट
15 मध्य रेलवे मुम्बई वीटी
16 पश्चिमी मध्य रेलवे जबलपुर
17 कोलकाता मेट्रो कोलकाता

 

  • मुम्बई वीटी भारत का पहला रेल जोन है जो कि वर्ष 1951 में स्थापित किया गया था।
  • कोलकाता तीन रेल जोन का मुख्यालय है पूर्वी रेलवे, दक्षिण पूर्वी रेलवे एवं कोलकाता मेट्रो।
  • मुम्बई में दो रेल जोन पश्चिमी रेलवे तथा मध्य रेलवे का मुख्यालय है।
  • कोंकण रेलवे परियोजना
      • वर्ष 1990 में इस परियोजना को प्रारम्भ किया गया।
      • इस परियोजना के अंतर्गत भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को जोड़ने के लिए महाराष्ट्र के रोहा से केरल के मंगलौर तक रेल मार्ग को बिछाया गया है।
      • ये रेल मार्ग महाराष्ट्र में एक पर्वतीय रेल सुरंग “कारबुडे रेल सुरंग”से होकर गुजरती है। ये भारत की दूसरी सबसे लम्बी रेल सुरंग है।
      • भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग “पीर-पंजाल रेल सुरंग” है।
      • कोंकण रेलवे परियोजना का मुख्यालय- मुम्बई नवी में है।

भारत की प्रमुख पर्यटक ट्रेनें

भारत की प्रमुख पर्यटक ट्रेनें निम्नवत हैं-

क्र०सं० पर्यटक ट्रेन का नाम स्थान
1 डेक्कन ओडिसी महाराष्ट्र
2 हेरिटेज ऑन व्हील्स राजस्थान
3 पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान
4 महाराजा एक्सप्रेस दिल्ली-मुम्बई
5 ओरिएण्ट एक्सप्रेस गुजरात

 

भारत में चलने वाली टॉय ट्रेनें

भारत में चलने वाली टॉय ट्रेन निम्नवत हैं-

क्र०सं० टॉय ट्रेन का नाम टिप्पणी
1 दार्जिलिंग वर्ष 1999 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर घोषित
2 नीलगिरी वर्ष 2005 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर घोषित
3 शिमला वर्ष 2008 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर घोषित

 

  • एक्वर्थ कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1924 से रेल बजट को आम बजट से अलग किया गया।
  • भारतीय रेलवे द्वारा परिवहित की जाने वाली शीर्ष तीन सामग्री क्रमशः
    1. कोयला
    2. सीमेण्ट
    3. खाद्यान
  • सबसे लम्बा रेलमार्ग असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक है। इस रेल मार्ग पर विवेक एक्सप्रेस के नाम से ट्रेन चलाई जाती है।

 

क्लिक करें Geography Notes पढ़ने के लिए
मात्र ₹399 में हमारे द्वारा निर्मित महत्वपुर्ण Geography Notes PDF खरीदें

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.