मुहावरे और कहावतें

26. झाँसा देना का अर्थ है– धोखा देना

27. टक्कर लेना का अर्थ है– प्रतिस्पर्द्धा करना

28. रात-दिन एक करना का अर्थ है– कठोर परिश्रम करना

29. ठण्डा होना का अर्थ है– शान्त हो जाना

30. रोड़ा अटकाना का अर्थ है– बाधा डालना

31. टाँय-टाँय फिस होना का अर्थ है– असफल हो जाना

32. डूबते को तिनके का सहारा का अर्थ है– आपातकाल की सहायता

33. ढाक के तीन पात का अर्थ है– सदा एक-सा रहना

34. मुँह में पानी आना का अर्थ है– किसी चीज को पाने के लिए लालच होना

35. लकीर का फकीर होना का अर्थ है– परम्परावादी होना

36. टेढ़ी खीर होना का अर्थ है– मुश्किल काम

37. डंक मारना का अर्थ है– कटु वचन कहना

38. तलवे चाटना का अर्थ है– खुशामद करना

39. तारे गिनना का अर्थ है– चिन्तित रहना

40. ठोकर मारना का अर्थ है– त्याग देना

41. तीन-तेरह करना का अर्थ है– बिखेर देना

42. मुँह उतरना का अर्थ है– उदास होना

43. मुँह छिपाना का अर्थ है– शर्म करना

44. दो टूक बात करना का अर्थ है– स्पष्ट कह देना

45. पानी-पानी होना का अर्थ है– शर्मिन्दा होना

46. पीठ ठोंकना का अर्थ है– शाबाशी देना

47. दुम दबाकर भागना का अर्थ है– कायरता-पूर्वक भागना

48. नाक का बाल होना का अर्थ है– बहुत ​प्रिय होना

49. नौ-दो ग्यारह होना का अर्थ है– भाग जाना

50. पौ-बारह होना का अर्थ है– लाभ ही लाभ होना