राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान : राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 5 है – 1. रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान (राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान), 2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, 3. मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान (दर्राह वन्य जीव अभ्यारण्य), 4. सरस्किा राष्ट्रीय उद्यान, 5. राष्ट्रीय मरू उद्यान। जिनमें से 3 राष्ट्रीय उद्यान – रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान (राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान), केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान (दर्राह वन्य जीव अभ्यारण्य) प्रमुख हैं –

राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

1. रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान (राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान)

रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। वर्ष 1980 इस वन क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इस उद्यान को राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। इस उद्यान के वन शुष्क पर्णपाती और मरुस्थलीय कटीले पेड़ वाले हैं। यह उद्यान राष्ट्रीय बाघ योजना के अन्तर्गत शामिल है।

2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर पक्षी विहार)

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर जिले में स्थित है। 29 वर्ग किमी में फैले इस वन क्षेत्र को वर्ष 1981 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इस उद्यान को पक्षियों के स्वर्ग के नाम से भी जाना जाता है। पक्षियों की संख्या की दृष्टि से यह राजस्थान का सबसे बड़ा उद्यान है, इस उद्यान में 300 से अधिक किस्म के आकर्षक पक्षी पाये जाते हैं। इस उद्यान के 8.5 वर्ग किमी क्षेत्र में पानी भरा रहता है जिसकी वजह में यह उद्यान नमी से भरा रहता है। इस उद्यान के वन शुष्क पर्णपाती किस्म के हैं और यह राष्ट्रीय उद्यान उष्ण कटीबंधीय जलवायु क्षेत्र में पड़ता है। रूस के साबेरीया से क्रेन (सारस) यहाँ आते हैं जो की प्रमुख आकर्षण का केन्द्र हैं।

3. मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान (दर्राह वन्य जीव अभयारण्य)

मुकुन्दरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान कोटा एवं झालावाड़ जिले में स्थित है। वर्ष 1955 में इस वन क्षेत्र को वन्य जीव अभयारण्य का दर्जा दिया गया था और वर्ष 2006 राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया। पहले इस राष्ट्रीय उद्यान को दर्राह वन्य जीव अभयारण्य के नाम से जाना जाता था। मुकुन्दरा हिल्स को 9 अप्रैल 2013 को टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

इसे भी पढ़ें – राजस्थान स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभयारण्य

पढ़ें राजस्थान का सामान्य ज्ञान (Topic wise)

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.