राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2014 हल प्रश्नपत्र

राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 2014 हल प्रश्नपत्र

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती हेतु वर्ष 2014 में हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र उत्तरकुंजी सहित (exam paper with answer key) यहाँ उपलब्ध है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल की यह भर्ती परीक्षा 01 जून 2014 को संपन्न हुई थी।

पद :— कांस्टेबल (Constable)
विभाग :— राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police)
परीक्षा की तिथि :— 01/06/2014
कुल प्रश्न :— 120

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पेपर – 2014

भाग – 1 (विवेचना एवं तार्किक योग्यता)

नोट : प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक अंक प्राप्त होगा, गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा।

1. एक बन्दर एक खम्भे पर पहले मिनट में 8 मीटर ऊपर चढ़ता है, दूसरे मिनट में दो मीटर नीचे फिसल जाता है। यदि खम्भे की कुल ऊंचाई 62 मीटर है तो बन्दर को उस खम्भे पर चढ़ने में कितना समय लगेगा? ।
A. 12 मिनट
B. 15 मिनट
C. 17 मिनट
D. 19 मिनट

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

2. एक थैली में एक रुपये एवं पचास पैसे के सिक्कों की संख्या का अनुपात 5 : 9 है। यदि थैली में कुल धन राशि का मूल्य 76 रुपये है तो 50 पैसे के सिक्कों की संख्या कितनी होगी?
A. 72
B. 65
C. 80
D. 42

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

3. सचिन दक्षिण दिशा की ओर 40 मीटर चलकर वहां से अपने दाहिने मुड़कर 60 मीटर चलता है। इसके पश्चात पुनः अपने दाहिने मुड़कर 80 मीटर चलता है, अब सचिन अपने प्रथम स्थान से कितने मीटर की दूरी पर तथा किस दिशा में है?

A. 72.11 मीटर, उत्तर-पश्चिम
B. 80 मीटर, दक्षिण
C. 65 मीटर, दक्षिण-पश्चिम
D. 40 मीटर, उत्तर

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

4. किसी ठोस घनाकार आकृति की सभी बाहरी सतहों को एक समान रंग से रंगा गया है, तथा उसे इस प्रकार काटा गया है कि उसके 64 बराबर घन बन सकें। इन 64 घनों में से ऐसे घनों की संख्या कितनी होगी, जिनकी केवल एक ही सतह रंगीन हो?
A. 24
B. 18
C. 19
D. 14

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

5. किसी विद्यालय में फार्म जमा कराने के लिए एक पंक्ति में रमेश आगे से 10वें स्थान पर तथा सुरेश पीछे से 5वें स्थान पर खड़े हैं। यदि दोनों अपना स्थान आपस में बदल लेते हैं तो रमेश आगे से 19वें स्थान पर हो जाता है। ऐसी स्थिति में सुरेश पीछे से किस स्थान पर होगा?
A. 18वें
B. 15वें
C. 14वें
D. 13वें

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

6. यदि किसी कूट भाषा में POOR को 66 लिखा जाता है। तथा Ass को 41 लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में BOY को किस प्रकार लिखा जायेगा?
A. 35
B. 42
C. 44
D. 40

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

7. यदि किसी कूट भाषा में MONKEY को WCILMK लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा में TIGER को किस प्रकार लिखा जायेगा?
A. RFDQH
B. QECRG
C. PCEGR
D. PFCGQ

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

8. एक पानी के जहाज में 1500 सैनिकों के लिए 45 दिन का भोजन है। 15 दिन बाद 500 सैनिक जहाज छोड़कर चले जाते हैं। अब जहाज पर उपलब्ध भोजन शेष सैनिकों के लिए कितने दिनों तक चलेगा?
A. 43 दिन
B. 45 दिन
C. 21 दिन
D. 52 दिन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

9. एक व्यापारी के पास तीन प्रकार का तेल उपलब्ध है, जिनकी मात्रा क्रमशः 42 लीटर, 56 लीटर एवं 63 लीटर है। इनको एक समान धारिता वाले डिब्बों में भरने के लिए कुल कितने डिब्बों की आवश्यकता होगी?
A. 20
B. 25
C. 23
D. 30

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

10. एक परीक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी ने हिन्दी या अंग्रेजी या दोनों विषय लिए। 80% विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय लिया। अंग्रेजी विषय लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या हिन्दी विषय लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या की आधी है। ऐसी स्थिति में कितने विद्यार्थियों ने दोनों विषय लिए?
A. 20%
B. 18%
C. 24%
D. 30%

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

11. छ: टीमों की एक फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को शेष अन्य सभी टीमों से एक-एक मैच खेलना है। प्रतियोगिता में कुल कितने मैच खेले जायेंगे?
A. 20
B. 18
C. 25
D. 15

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. एक व्यक्ति की वर्तमान आयु उसके पुत्र की आयु से पाँच गुना अधिक है। यदि 7 वर्ष बाद दोनों की आयु का योग 68 वर्ष होगा तो पुत्र की वर्तमान आयु क्या है?
A. 7 वर्ष
B. 8 वर्ष
C. 11 वर्ष
D. 9 वर्ष

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

13. ‘क’ एवं ‘ख’ दो शहर एक सीधी सड़क पर 300 किमी. की दूरी पर स्थित हैं। राम कार द्वारा 60 किमी. प्रति घंटा की गति से ‘क’ शहर से ‘ख’ शहर की ओर चलता है। उसी समय श्याम भी कार द्वारा 90 कि.मी. प्रति घंटा की गति से ‘ख’ शहर से ‘क’ शहर की ओर चलता है। वे दोनों ‘क’ शहर से कितने किमी. दूर एवं कितने समय बाद मिलेंगे?
A. 115 किमी., 1½ घन्टे
B. 125 किमी., 3 घन्टे
C. 120 किमी., 2 घन्टे
D. 110 किमी., 1 घन्टे

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. किसी एक संख्या में 7 जोड़कर, उसका 7 गुना करके उसमें 11 जोड़ने से उसका परिणाम 760 हो जाता है। निम्न में से वह संख्या कौन-सी है?
A 80
B. 100
C. 90
D. 110

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. रवि ने अपनी साइकिल 1170 में बेच दी। साइकिल को उसने खरीदे गये मूल्य से 10% कम मूल्य पर बेचा। रवि ने कितने रुपये में साइकिल खरीदी थी?
A. ₹1200
B. ₹1400
C. ₹1500
D. ₹1300

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

16. संगीता ने अपने पिता के पचासवें जन्म दिन पर उनके लिए 50 गुब्बारे खरीदना तय किया। दुकानदार के पास खुले गुब्बारे नहीं होकर केवल 7 और 12 के पैकेट में ही गुब्बारे उपलब्ध थे, जिनका मूल्य क्रमशः ₹175 एवं 250 प्रति पैकेट था। संगीता ने कुल 50 गुब्बारे ही खरीदे। उसने दुकानदार को कुल कितना भुगतान किया?
A..₹ 1050
B. ₹ 1100
C. ₹ 1200
D. ₹ 1500

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

17. एक विद्यालय में पहला पीरियड प्रातः 8.30 बजे शुरू होता है और चौथा पीरियड दोपहर पूर्व 11.30 बजे समाप्त हो जाता है। प्रत्येक पीरियड की अवधि समान है तथा दो पीरियडों के मध्य 4 मिनट का अन्तराल है। एक पीरियड की अवधि कितनी है?
A. 40 मिनट
B. 42 मिनट
C. 35 मिनट
D. 30 मिनट

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

18. छः छात्रों ने 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया। राम ने अमर एवं दो अन्य छात्रों के बाद दौड़ समाप्त की। अमर ने समीर के बाद दौड़ समाप्त की। फिरोज ने समीर से पहले दौड़ समाप्त की। विनोद ने हरीश से पहले दौड़ समाप्त की। इस दौड़ में पाँचवे स्थान पर कौन-सा छात्र रहा?
A. समीर
B. अमर
C. फिरोज
D. विनोद

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

19. मोहन ने 280 से.मी. लम्बा लकड़ी का एक टुकड़ा खरीदा। वह इसे दो टुकड़ों में इस प्रकार काटना चाहता है कि छोटे टुकड़े की लम्बाई बड़े टुकड़े की लम्बाई का 75% रहे। इस प्रकार से काटे गये छोटे टुकड़े की लम्बाई कितनी होगी?
A. 90 से.मी.
B. 120 से.मी.
C. 110 से.मी.
D. 125 से.मी.

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

20. एक व्यक्ति के चित्र की ओर संकेत करते हुए विजय ने कहा कि इसकी माँ मेरे पिता के पुत्र की पत्नी है। यदि विजय के कोई सगा भाई एवं सगी बहिन नहीं है तो यह चित्र विजय से किस प्रकार सम्बन्धित है?
A. पुत्री
B. पुत्र
C. पिता
D. बहन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer