112 हिमाचल प्रदेश की कला एवं संस्कृति से जुड़े प्रश्न-उत्तर – PDF

41. लाहौल-स्पीति में ‘मृकुला देवी का मंदिर किसने बनवाया था?
— अजय वर्मन

42. मंडी कलम में सबसे प्राचीन चित्र किसका है, जो अनुमानतः 1595 ई. का है?
— राजा कुशवसेन

43. भगवान शंकर की पत्नी पार्वती के कान की गुम हुई बालियों को शेषनाग ने जिस स्थान पर ढूंढ निकाला था उस मंदिर का नाम क्या था?
— मनिकर्ण

44. मंडी रियासत के शासक श्याम सेन ने सुकेत राज्य पर जीत के उपलक्ष्य में किस मंदिर का निर्माण कराया था?
— टारना मंदिर

45. लगभग 1664-1679 में निर्मित श्यामकाली मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
— मंडी

46. ‘छतराड़ी यात्रा’ का संबंध हिमचाल प्रदेश के किस जिले से है?
— चंबा

47. प्रसिद्ध ‘भीमा काली मंदिर’ कहां स्थित है?
— सराहन

48. कांगड़ा जिले में बौद्ध स्तूप के अवशेष कहां मिले हैं?
— चारी तथा चेतरु

49. प्रसिद्ध लक्ष्मी नारायण मंदिर जो छः मंदिरों का समूह है, कहां स्थित है?
— चंबा

50. कलात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण ‘प्राचीन महासू मंदिर’ कहां स्थित है?
— गिजारा

51. ब्रजेश्वरी मंदिर हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
— कांगड़ा

52. हिमचाल प्रदेश के मनाली में ‘हिडिम्बा मंदिर’ किस राजा ने बनवाया था?
— बहादुर सिंह

53. ‘टाली-लामो’ हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र का सदाबहार नृत्य है?
— किन्नौर

54. हिन्दुओं और बौद्धों का पवित्र ‘गुरुघंटाल’ मंदिर किस जिले में स्थित है?
— लाहौल-स्पीति

55. आठवीं सदी में तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार करने वाले पद्मसंभव कुछ समय कहां ठहरे थे?
— रिवालसर

56. प्रसिद्ध ‘झांझर नृत्य’ हिमचाल प्रदेश के किस जिले से संबंधित है?
— चम्बा

57. हिमाचल प्रदेश का ‘भटैथू’ नृत्य जो ’20 चैत्र से लेकर 1 बैसाख’ तक किया जाता है किन लोगों का विशेष नृत्य है?

— कोलियों का

58. ‘छिद्र गंगा’ नामक पवित्र स्थान किस जिले में स्थित है?
— कांगड़ा

59. हिमाचल प्रदेश का चौरासी मंदिरों वाला स्थान कौन सा है?
— भरमौर

60. हिमाचल प्रदेश के किस स्थान में ‘बुद्धि दीपावली’ मनाई जाती है
— निरमंड (बिलाकपुर) में

61. किन्नौर जिले के किस भाग में ज्यादातर हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं?
— पश्चिम

62. कांगड़ा स्थित ज्वालामुखी मंदिर का निर्माता किसे माना जाता है?
— भूमि चंद

63. हिमाचल प्रदेश में सूर्य मंदिर (Sun Temple) कहां स्थित है?
— नीरथ (शिमला) में

64. लाहौल-स्पीति के जेमूर मठ में ‘वज्रवराही देवी’ की मूर्ति का सर्व किस मूर्तिकला शैली से है?
— कश्मीरी शैली

65. 1527 में वर्तमान मंडी नगर की स्थापना एवं भूतनाथ मंदिर का निर्माण किस राजा ने करवाया था?
— अजबर सेन

66. हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित मंदिर कौन-सा है?
— मनीमहेश

67. हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध ‘मनु मंदिर’ कहाँ स्थित है?
— मनाली

68. सिरमौर के राजा मही प्रकाश ने कहां के राजा पर विजय पाने के उपलक्ष्य में भागीरथी नदी के किनारे लक्ष्मी नारायण मंदिर का निर्माण करवाया था?
— गढ़वाल

69. ‘छोहारा’ नृत्य का प्रचलन हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र में है?
— महासू

70. कायडू किस क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य है?
— किन्नौर

71. हिमाचल प्रदेश में ‘पहाड़ी रूमाल’ हस्तकला को किस नाम से अधिक लोकप्रियता मिली है?
— चम्बा रुमाल

72. लाहौल-स्पीति में आयोजित किए जाने वाले प्रसिद्ध धार्मिक नृत्य को किस नाम से जाना जाता है?
— छम नृत्य

73. नवाला या अन्य विवाह उत्सव के समय रात को गाने के आयोजन पर चार गायकों द्वारा गायन के साथ किए जाने वाले नृत्य को किस विशेष नाम से जाना जाता है?
— अंचली नृत्य

74. कौन-सा नृत्य लाहौल-स्पीति क्षेत्र में प्रचलित लोकगाथा पर आधारित है?
— छम नृत्य

75. मलाणा गांव के देवता ‘जामलू’ किस नाम से प्रसिद्ध है?
— जमदग्नि

76. वह नृत्य जिसमें से लामा नर्तक मशाल लेकर दुष्ट आत्माओं को भगाने के लिए लोगों के पीछे भागता है?
— हटुप्पा नृत्य

77. भटियात क्षेत्र में विशेष उत्सवों पर आयोजित किया जाने वाला नृत्य मूलतः लोक धुन पर किया जाता है। स्त्रियां इसे घरों में विवाह के अवसरों पर करती हैं, इसे क्या कहते हैं?
— घुड़क नृत्य

78. सिरमौर के मौण, गिलेया, ठाण्डे, घाटो, निहारी और अंधेरी की रिहाली जिसे बरसात की रंगीनियों के साथ किया जाता है, क्या कहलाता है?
— रास माला नृत्य

79. सिरमौर के शिलाई तथा रेणुका क्षेत्रों में मनाया जाने वाला समानांतर पर्व जिसे दीपावली के रूप में ठीक एक मास बाद मनाया जाता है?
— बूढ़ी दीवाली

80. किस जिले की लोक मान्यताओं के अनुसार शिव सात प्रकार के आनंद ताण्डव, संध्या ताण्डव, कालिका ताण्डव, त्रिपुर दाह ताण्डव, गौरी ताण्डव, संहार और उमा ताण्डव करते हैं?
— चंबा