करेंट अफेयर्स (2 अप्रैल - 8 अप्रैल 2018)

करेंट अफेयर्स (2 अप्रैल – 8 अप्रैल 2018)

निधन

1. मणिपुर के पूर्व-मुख्यमंत्री दोरेंद्र सिंह का देहांत
विस्तार : –मणिपुर के पूर्व-मुख्यमंत्री आर.के.दोरेंद्र सिंह का इम्फाल में देहांत हो गया। दोरेंद्र सिंह 1974 से 1993 के बीच चार बार राज्य के मुख्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री से पहले, वह मणिपुर सभा के अध्यक्ष थे।

नियुक्तियां

1. संजीव नौटियाल बने एसबीआई लाइफ के नए एमडी और सीईओ
विस्तार : –एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने संजीव नौटियाल को अपने नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया| संजीव नौटियाल ने 1985 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लखनऊ मंडल में परिवीक्षाधीन अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। तत्काल पूर्ववर्ती कार्य में, वह बैंक के अहमदाबाद मंडल के मुख्य महाप्रबंधक थे। वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स (सीएआई आईआईबी) का प्रमाणित एसोसिएट हैं।

2. सर्बिया में भारत के अगले राजदूत होंगे सुब्रत
विस्तार : –सुब्रत भट्टाचार्य को सर्बिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया। सुब्रत भट्टाचार्य 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है। वह वर्तमान में विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं।

3. हिमांत शर्मा को चुना गया BAI का अध्यक्ष
विस्तार : –हिमांत विश्व शर्मा को अगले 4 वर्षों के लिए बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह एक कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं और उत्तर पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन और संयोजक मंत्री हैं। पूर्व अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता के निधन के बाद उन्होंने पिछले वर्ष BAI के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

4. देबजानी घोष बनी नासकॉम की नई अध्यक्ष
विस्तार : –इंटेल दक्षिण एशिया की पूर्व प्रबंध निदेशक, देबजानी घोष नासकॉम की नई अध्यक्ष बनी। उन्होंने आर. चन्द्रशेखर की जगह ली, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। सुश्री घोष इंटेल इंडिया और ‘मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’ का नेतृत्व करने वाली पहली महिला थी। नासकॉम ‘भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी और व्यापार प्रक्रिया आउटसोर्सिंग उद्योग’ का व्यापार संघ है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.