करेंट अफेयर्स (2 अप्रैल - 8 अप्रैल 2018)

करेंट अफेयर्स (2 अप्रैल – 8 अप्रैल 2018)

खेल

1. पेस डबल्स के सबसे सफल खिलाड़ी बने
विस्तार : – लिएंडर पेस ने अपना 43वां मैच जीतने के बाद डेविस कप के इतिहास में डबल्स का सबसे सफल खिलाड़ी बनने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। पेस ने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने डेविस कप में अपनी पहली शुरुआत 1990 में जीशन अली के साथ की थी। लिएंडर पेस और महेश भूपति ने 24 मैचों में जीत हासिल करके सबसे लम्बी श्रृंखला बनाई है।

2. केरल ने जीती ‘संतोष ट्रॉफी’
विस्तार : –1 अप्रैल को कोलकाता में केरल ने अपना छठा ‘संतोष ट्रॉफी’ खिताब जीता। केरल ने खेल के निर्णायक काल में बांगाल को पराजित करके अपने छठे ‘संतोष ट्रॉफी’ खिताब पर कब्जा किया। ‘संतोष ट्रॉफी’ ‘अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ’ के तहत क्षेत्रीय राज्य संघों और सरकारी संस्थानों द्वारा बनाई गई एक संघ फुटबॉल नाक आउट प्रतियोगिता है।

3. मिताली राज महिला वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनी
विस्तार : –भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान मिताली राज ने इंग्लैंड के खिलाफ 192वें मैच खेलने के बाद महिलाओं के एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गयी हैं। राज जिन्होंने महिला एक दिवसीय में सबसे उच्चतम रन बनाए हैं उनहोंने पूर्व इंग्लैंड कप्तान चार्लेट एडवर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने महिला एक दिवसीय में 191 मैच खेला था। भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी महिला एक दिवसीय मैच में तीसरी सबसे अधिक मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं।

4. CWG 2018 का ऑस्ट्रेलिया में उद्घाटन
विस्तार : – राष्ट्रमंडल खेलों का 21वां संस्करण गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह, कार्रारा स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट में आयोजित किया गया। पहली बार, खेलों में पुरुषों और महिलाओं की पदक स्पर्धाओं की संख्या समान होगी। समारोह में भारतीय दल, जिसमें 200 से अधिक एथलीट शामिल हैं, उनका नेतृत्व पी.वी.सिंधु द्वारा किया जायेगा, जो रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता थीं।

5. राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत के पदक
विस्तार : –

स्वर्ण पदक
1.
सतीश शिवलिंगम – भारोत्तोलक (पुरुष) – 77 किलोग्राम समूह में
2. रागल वेंकट राहुल – भारोत्तोलक (पुरुष) – 85 किलोग्राम समूह में
3. खुमुकचाम संजीता चानू – भारोत्तोलक (महिला) – 53 किलोग्राम समूह में
4. मिराबाई चानू – भारोत्तोलक (महिला) – 48 किलोग्राम समूह में
5. पूनम यादव – भारोत्तोलक (महिला) – 69 किलोग्राम समूह में
6.
मनु भाकर – 10 मी. पिस्तौल (महिला)
7. मणिका बत्रा – टेबल टेनिस (महिला)
.   मौमा दास – टेबल टेनिस (महिला)
.   सुतिर्थ मुखर्जी – टेबल टेनिस (महिला)
.   मधुरिका पाटकर – टेबल टेनिस (महिला)
.   पूजा सहस्रबुद्धे – टेबल टेनिस (महिला)
8. जितू राय – 10 मी. पिस्तौल (पुरुष)

रजत पदक
1.
गुरुराज पुजारी  – भारोत्तोलक (पुरुष) – 56 किलोग्राम समूह में
2. हीना सिद्धु – 10 मी पिस्तौल (महिला)
3. परदीप सिंह – भारोत्तोलक (पुरुष) – 105 किलोग्राम समूह में

कांस्य पदक
1.
दीपक लाठेर – भारोत्तोलक (पुरुष) – 69 किलोग्राम समूह में
2. रवि कुमार – 10 मी. एयर रायफल्स (पुरुष)
3.
विकास  ठाकुर – भारोत्तोलक (पुरुष) – 94 किलोग्राम समूह में
4.
ओम प्रकाश मिथरवाल – 10 मी. पिस्तौल (पुरुष) 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.