165 यांत्रिकी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

165 यांत्रिकी से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

141. दूध से क्रीम निकाल लेने पर –
A. दूध का घनत्व बढ़ता है
B. दूध का घनत्व घटता है
C. दूध का घनत्व अपरिवर्तित रहता है
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

142. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है ?
A. किसी भी पिण्ड का भार भिन्न-भिन्न ग्रहों पर भिन्न-भिन्न होता है।
B. किसी भी पिण्ड का द्रव्यमान पृथ्वी पर, चंद्रमा पर और रिक्त आकाश में समान होता है।
C. किसी भी पिण्ड की भारहीनता की स्थिति उस पर लगने वाले गुरुत्वीय बल के प्रति संतुलित होने पर होती है।
D. पृथ्वी की सतह पर समुद्र तल पर किसी भी पिण्ड का भार और द्रव्यमान समान होता है।

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

143. इस्पात के गोले में पदार्थ की मात्रा उसका क्या होती है ?
A. वजन
B. द्रव्यमान
C. घनत्व
D. आयतन

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

144. चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं है, क्योंकि –
A. यह पृथ्वी के पास है
B. यह सूर्य की परिक्रमा करता है
C. यह सूर्य से प्रकाश पाता है
D. यहाँ परमाणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्य मूल वेग से कम है

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

145. निम्नलिखित में से किस स्थान पर ‘g’ (गुरुत्वाकर्षण) का मान सर्वाधिक होगा ?
A. माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर
B. कुतुबमीनार के ऊपर
C. भूमध्य रेखा पर
D. अंटार्कटिका के कैम्प में

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

146. एक ऊँची इमारत से एक गेंद 9.8 मी./सेकण्ड2 के एक समान त्वरण के साथ गिरायी जाती है। 3 सेकण्ड के बाद उसका वेग क्या होगा ?

A. 9.8 मी./से.
B. 9.6 मी./से.
C. 29.4 मी./से.
D. 39.9 मी./से.

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

147. एक वस्तु का द्रव्यमान 100 किग्रा है (गुरुत्वजनित ge = 10ms-1) अगर चन्द्रमा पर गुरुत्वजनित त्वरण ge/6 है तो चन्द्रमा में वस्तु का द्रव्यमान होगा –
A. 100/6 किग्रा
B. 60 किग्रा
C. 100 किग्रा
D. 600 किग्रा

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

148. पावर (शक्ति) का SI मात्रक ‘वाट’ (watt) किसके समतुल्य है ?
A. किग्रा मी. से.-2
B. किग्रा मी.-2 से.-2
C. किग्रा मी.2 से.-3
D. इनमें से कोई नहीं

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

149. द्रवचालित ब्रेक किसके नियम पर कार्य करता है ?
A. पास्कल नियम
B. बर्नोली प्रमेय
C. थॉमसन नियम
D. न्यूटन नियम

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

150. निम्नलिखित में से किसकी इकाई न्यूटन-मीटर नहीं है ?
A. बल
B. गतिज ऊर्जा
C. कार्य
D. ऊर्जा

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

151. एक धावक लम्बी छलांग लगाने से पहले कुछ दूरी तक दौड़ता है, क्योंकि –
A. दौड़ने से छलांग लगाना आसान हो जाता है
B. इससे उसका शरीर गर्म हो जाता है
C. छलांग लगाते समय उसके शरीर की गति जड़ता उसको ज्यादा दूरी तय करने में मदद करती है
D. छलांग लगाते समय वह फिसलता नहीं

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

152. भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया जाता है –
A. छोटा पत्थर जमीन पर पहले पहुँचता है
B. बड़ा पत्थर जमीन पर पहले पहुँचता है
C. दोनों पत्थर जमीन पर एक साथ पहुँचते हैं ?
D. पत्थर की रचना पर निर्भर करता है

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

153. कोणीय संवेग इसके बराबर है –
A. जड़त्व आघूर्ण × कोणीय वेग
B. द्रव्यमान × कोणीय वेग
C. रैखिक वेग × कोणीय वेग
D. द्रव्यमान × रैखिक वेग

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

154. किसी वस्तु का भार उस समय न्यूनतम होता है, जब उसे रखा जाता है –
A. उत्तरी ध्रुव पर
B. दक्षिणी ध्रुव पर
C. विषुवत रेखा पर
D. पृथ्वी के केन्द्र पर

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

155. निम्नलिखित में से किसने न्यूटन से पूर्व ही बता दिया था कि सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर गुरुत्वाकर्षित होती हैं ?
A. आर्यभट्ट
B. वराहमिहिर
C. बुद्धगुप्त
D. ब्रह्मगुप्त

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

156. यदि एक पेंडुलम से दोलन करने वाली घड़ी को पृथ्वी से चन्द्रमा पर ले जाए, तो घड़ी होगी –
A. सुस्त
B. तेज
C. पृथ्वी के समान समय देगी
D. कार्य करना बन्द कर देगी

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

157. एक व्यक्ति पूर्णतः चिकने बर्फ के क्षैतिज समतल के मध्य में विराम स्थिति में है। न्यूटन के किस/किन नियम/नियमों का उपयोग करके वह अपने आपको तट तक ला सकता है ?
A. पहला गति नियम
B. दूसरा गति नियम
C. तीसरा गति नियम
D. पहला, दूसरा व तीसरा गति नियम

Show Answer

Answer -C

Hide Answer

158. जब शुद्ध जल में डिटर्जेंट डाला जाता है तो पृष्ठ तनाव –
A. बढ़ जाता है
B. घट जाता है
C. अपरिवर्तित रहता है
D. अपरिमित हो जाता है

Show Answer

Answer -B

Hide Answer

159. संवातक कमरे की छत के निकट लगाए जाते हैं, क्योंकि –
A. साँस में छोड़ी हुई गरम हवा ऊपर उठती है और बाहर चली जाती है
B. उनसे कमरे में क्रास वेन्टिलेशन होता है
C. उनसे कमरे में कुछ रोशनी मिलती है
D. निचले भाग में वह शोभा नहीं देती है

Show Answer

Answer -A

Hide Answer

160. गैस भरे गुब्बारे का नाख़ून की तुलना में सूई से फटना आसान क्यों होता है ?
A. नाख़ून गुब्बारे पर सूई की तुलना में अधिक दाब डालता है।
B. गैस सूई के साथ अधिक प्रतिक्रियाशील होती है।
C. नाखून सूई की तुलना में अधिक लम्बा होता है
D. सूई गुब्बारे पर नाखून की तुलना में अधिक दाब डालती है।

Show Answer

Answer -D

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.