Nobel Prize

2017 के नोबेल पुरस्कार विजेता

नोबेल पुरस्‍कार 2017 की घोषणा हो गई है, इस पुरुस्कार को घोषणा प्रतिवर्ष नोबेल फाउंडेशन द्वारा अक्टूबर माह के पहले और दूसरें सप्ताह में होती है, इस वर्ष इसकी घोषणा 02 अक्टूबर से 09 अक्टूबर बीच संपन्न हुई। हर साल चिकित्सा, भौतिकी, रसायन, साहित्य और शांति के साथ-साथ अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दुनिया के सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं। केवल जीवित लोगों को ही नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है। सभी विजेताओं को 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में सम्मानित किया जाएगा।

2018 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के लिए यहाँ क्लिक करें। 

कैसे शुरू हुआ यह ?

यह पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल की याद में दिया जाता है। दिसंबर 1896 में मृत्यु के पूर्व अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों की सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाए। स्वीडिश बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउँडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

नोबेल फ़ाउंडेशन की स्थापना 29 जून 1900 को हुई तथा 1901 से नोबेल पुरस्कार दिया जाने लगा। इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है। नोबेल फाउंडेशन में 5 लोगों की टीम है जिसका मुखिया स्वीडन की किंग ऑफ काउन्सिल द्वारा तय किया जाता है अन्य चार सदस्य पुरस्कार वितरक संस्थान के न्यासी (ट्रेस्टियों) द्वारा तय किए जाते हैं। स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण यह होता है कि सम्मान प्राप्त व्यक्ति स्वीडन के राजा के हाथों पुरस्कार प्राप्त करते है। पुरस्कार के लिए बनी समिति और चयनकर्ता हर साल अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा करते हैं लेकिन पुरस्कारों का वितरण अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि 10 दिसंबर की किया जाता है।

नोबल पुरस्कार विजेता की मिलने वाली राशि:

नोबल पुरस्कार विजेता को पिछले सालों तक 8 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 6 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाते मिलते थे, परन्तु इस साल इसे बढ़ाकर 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन (लगभग 7 करोड़ रुपये) कर दिया गया है।

2017 में दिए गए विभिन्न क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार विजेता की सूची

चिकित्सा नोबल पुरस्कार 2017


घोषणा (Announcement–  02 अक्टूबर 2017
नाम (Name) – जैफ्री. सी. हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग (Jeffrey C. Hall, Michael Rosbash, Michael W. Young)
योगदान (Contribution) – मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (Bio-logical clock or Circadian rhythm) विषय पर किए गए महत्वपूर्ण शोध के लिए।
देश (Country) – 
अमेरिका (U.S.A.)

भौतिकी नोबल पुरस्कार 2017

घोषणा (Announcement–  02 अक्टूबर 2017
नाम (Name) – राइनर वाइस, बैरी बैरिश और किप थोर्ने (Rainer Weiss, Barry Barish and Kip Thorne)
योगदान (Contribution) – गुरुत्वीय तरंगों की खोज।
देश (Country) – 
अमेरिका (U.S.A.)

नोबेल शांति पुरस्कार 2017

घोषणा (Announcement–  02 अक्टूबर 2017
नाम (Name) – एंटी न्यूक्लियर अभियान चलाने वाली संस्था आईसीएएन (ICAN – International Campaign to Abolish Nuclear Weapons) को ये सम्मान मिला है।
योगदान (Contribution) – दुनिया में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद भयावह परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए उसके प्रयासों की वजह से दिया गया है
देश (Country) – 
मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया (Melbourne, Australia)

रसायन विज्ञान नोबल पुरस्कार 2017

घोषणा (Announcement–  04 अक्टूबर 2017 
नाम (Name) – जैक्स डयूबचित, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडरसन (Jacques Dubochet, Joachim Frank and Richard Henderson)
योगदान (Contribution) – बॉयोमालीक्यूल्स के सॉल्यूशन के उच्च संकल्प संरचना के निर्धारण के लिए क्रायो इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोपी विकसित किया 
देश (Country) – 
अमेरिका (U.S.A.)

साहित्य नोबेल पुरस्कार 2017

घोषणा (Announcement– 05 अक्टूबर 2017 
नाम (Name) – काजुओ इशीगुरो (Kazuo Ishiguro)
योगदान (Contribution) – उन्होंने शानदार भावनात्मक उपन्यासों से दुनिया से अवास्तविक संबंधों के नीचे की खाई को उजागर किया है।
देश (Country) – जापानी मूल के ब्रिटिश (Japanese native British)

अर्थशास्त्र नोबल पुरस्कार 2017

घोषणा (Announcement–  09 अक्टूबर 2017 
नाम (Name) – रिचर्ड एच थेलर (Richard Thaler)
योगदान (Contribution) – बिहेवियरल इकोनॉमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
देश (Country) – 
अमेरिका (U.S.A.)

Source :- https://www.nobelprize.org