करेंट अफेयर्स (9 अप्रैल - 15 अप्रैल 2018)

करेंट अफेयर्स (9 अप्रैल – 15 अप्रैल 2018)

नियुक्तियां

1. लियोनेल मेसी बने UN राजदूत
विस्तार : – संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन ने एफसी बार्सिलोना के अर्जेंटीना स्टार लियोनेल मेसी को जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजदूत के रूप में नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ “जिम्मेदार पर्यटन” को ऐसे पर्यटन के रूप में परिभाषित करता है जो “पर्यटन के लाभों को अधिकतम करने में मदद करता है” । जिम्मेदार पर्यटन दुनिया भर में पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और समाज पर पर्यटन के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है।

2. भानु प्रताप शर्मा बने बैंक बोर्ड ब्यूरो के नए अध्यक्ष
विस्तार : – सरकार ने भानु प्रताप शर्मा को बैंक बोर्ड ब्यूरो के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया, जो मुख्य रूप से सरकारी बैंकों में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों की नियुक्ती की सिफारिश करता है। शर्मा, पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक विनोद राय की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया। विशेष रूप से, शर्मा कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव रह चुके हैं।

3. आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन को सीआईएसएफ का डीजी नियुक्त किया
विस्तार : – वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजेश रंजन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया। श्री रंजन वर्तमान में विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल (BSF) हैं. 2020 तक उन्हें सीआईएसएफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

4. बलराम भार्गव आईसीएमआर के नए डीजी नियुक्त
विस्तार : – बलराम भार्गव को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के नए महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में भार्गव, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में वरिष्ठ सलाहकार कार्डियोलॉजिस्ट हैं, इस पद पर वे 2021 तक रहेंगे। वह सौम्य स्वामीनाथन का स्थान लेंगे।

5. बान की मून चुने गये बीएफए चेयरमैन
विस्तार : – पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ‘एशिया के लिए बोओ फोरम’ (बीएफए) के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने पूर्व जापानी प्रधान मंत्री यासुओ फुकुडा का स्थान लिया है। 2001 में स्थापित, बीएफए एक गैर-सरकारी और गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देने और एशियाई देशों को उनके विकास लक्ष्यों के करीब लाने के लिए प्रतिबद्ध है. चीनी उप विदेश मंत्री ली बाओदोंग को बीएफए के महा सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया था।

6. नास्कॉम के चेयरमैन नियुक्त हुए रिषद प्रेमजी
विस्तार : – विप्रो लिमिटेड के बोर्ड के सदस्य रिषद प्रेमजी को 2018-19 के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नास्कॉम) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रेमजी नास्कॉम की कार्यकारी परिषद के सदस्य रहे हैं और वे 2017 के उपाध्यक्ष रहे हैं। वह रमन रॉय, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का स्थान लेंगे जिन्होंने वर्ष 2017-18 के लिए नास्कॉम के अध्यक्ष के रूप में सेवा दी है। नास्कॉम ने केशव मुरुगेश को 2018-19 के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

खेल

1. किदंबी श्रीकांत बने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी
विस्तार : – भारतीय बैडमिंटन स्टार किदंबी श्रीकांत ‘बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) रैंकिंग’ में नंबर एक बन गए हैं। श्रीकांत 76895 अंकों के साथ पुरुष एकल रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। 2017 में, वह लगातार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने। अक्टूबर 2017 में श्रीकांत, प्रकाश पदुकोण के बाद डेनमार्क ओपन जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।

2. अनीश बने भारत के सबसे कम उम्र के स्वर्ण पदक विजेता
विस्तार : – 15 वर्षीय शूटर, अनीश भानवाला राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड कोस्ट में रिकॉर्ड स्कोर के साथ पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फ़ाइनल जीतकर, भारत के सबसे कम उम्र के स्वर्ण पदक विजेता बने। इस आयोजन में भारत के नीरज कुमार पांचवें स्थान पर रहे। अपने पहले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले अनीश ने इस वर्ष के शुरू में सिडनी में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीता था।

3. 66 पदक के साथ कॉमनवेल्थ गेम 2018 में खत्म हुअ भारत का स्वर्णिम सफर
विस्तार : – गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार सफर समाप्त हो गया। भारत ने इन खेलों में 26 गोल्ड मेडल समेत कुल 66 (20 सिल्वर, 20 ब्रॉन्ज) पदक जीते। गोल्ड कोस्ट में भारतीय दल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे पायदान पर रहा।

शूटिंग

शूटिंग में इस बार भारतीय निशानेबाजों ने 7 गोल्ड समेत कुल 16 मेडल जीते। अनीश भानवाला, मेहुली घोष और मनु भाकर जैसे युवा निशानेबाजों के अलावा हीना सिद्धू, जीतू राय और तेजस्विनी सावंत जैसी अनुभवी निशानेबाजों ने भी भारत के लिए पदक जीते।

वेटलिफ्टिंग

वेटलिफ्टिंग इवेंट में कुल 9 पदक जीते। इसमें 5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मीराबाई चानू, संजीता चानू ने भारत को गोल्ड दिलाया। इसके अलावा पूनम यादव ने भी भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया।

रेसलिंग

रेसलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश नहीं किया और भारत ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 12 मेडल अपने नाम किए। बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, सुमित जैसे पहलवानों ने अपने-अपने भारवर्ग में भारत को पदक दिलाए।

बैडमिंटन

बैडमिंटन में भारत ने कुल 6 पदक जीते। भारत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता व साथ ही महिला एकल में भी साइना नेहवाल ने हमवतन पीवी सिंधु को हराकर सोना अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में भारत के किदांबी श्रीकांत को फाइनल में ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मलयेशिया के ली चेंग वेई से हार का सामना करना पड़ा।

टेबल टेनिस

टेबल टेनिस में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा महिला एकल में मणिका बत्रा ने गोल्ड मेडल जीता। पुरुष युगल और महिला युगल मुकाबलों में भारत को सिल्वर मेडल मिला।

बॉक्सिंग

बॉक्सिंग में भारत ने कुल 9 पदक जीते। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। मैरी कॉम ने गोल्ड जीतकर दिखा गया कि उम्र प्रतिभा की मोहताज नहीं होती।

ऐथलेटिक्स

ऐथलेटिक्स में भारत को 3 पदक हासिल हुए। नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर और नवदीप ढिल्लो ने ब्रॉन्ज जीता। 

दिवस

1. विश्व होम्योपैथी दिवस – 10 अप्रैल
विस्तार : – 10 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व होम्योपैथी दिवस’ (World Homeopathy Day) मनाया गया। यह दिवस होम्योपैथी के संस्थापक जर्मनी के डॉ. क्रिश्चिन फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर 10 – 11 अप्रैल, 2018 को केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन का मुख्य विषय – “नवाचार, विकास और प्रगतिः चालीस वर्षों से विज्ञान की खोज’’।

2. मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस – 12 अप्रैल
विस्तार : – 12 अप्रैल, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Human Space Flight) मनाया गया। उल्लेखनीय है कि यह दिवस प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवता के लिए अंतरिक्ष युग की शुरूआत करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 12 अप्रैल, 1961 को पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति का दर्जा उन्हें ही प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2011 को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.