Badminton Queen of Uttarakhand – मधुमिता बिष्ट

Badminton Queen of Uttarakhand – Madhumita Bisht : मधुमिता बिष्ट को Badminton Queen of Uttarakhand कहा जाता है। मधुमिता बिष्ट एक पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो भारतीय राज्य उत्तराखंड से हैं। मधुमिता बिष्ट ने आठ बार राष्ट्रीय एकल चैम्पियनशिप, 9 बार युगल विजेता और बारह बार मिश्रित युगल चैंपियनशिप जीती है।

वर्ष 1982 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2006 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मधुमिता बिष्ट को बैडमिंटन प्रक्रिया में एकल वर्ग में 1986 से 1990 तक निरन्तर कई खिताब जीते हैं।

मधुमिता बिष्ट का जन्म 5 अक्टूबर 1964 को हुआ था। वह वर्ष 1977 में सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियन बनीं थी और अपने करियर में आठ बार भारतीय राष्ट्रीय महिला एकल बैडमिंटन का खिताब जीत चुकी हैं। 1982 में, मधुमिता ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता और 1998 में आयोजित एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा बनी थीं।

मधुमिता ने 1992 में बार्सिलोना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और विश्व कप और उबेर कप टूर्नामेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

वर्ष 2002 में, उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया और अपने भारतीय रेलवे के लिए एक सरकारी पर्यवेक्षक के रूप में और मुख्य कोच के रूप में काम किया, और भारतीय खेल प्राधिकरण बैडमिंटन अकादमी में भी कार्य किया।

पढ़ें — उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोगों की जीवनी

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.