बागेश्वर ( Bageshwar )

बागेश्वर (अंग्रेजी में : Bageshwar) भारतीय राज्य उत्तराखंड का एक जिला है जिसका कुल क्षेत्रफल 2,246 वर्ग किमी है। बागेश्वर जिले की स्थापना 15 सितम्बर, 1997 को हुई। बागेश्वर नगर प्रसिद्ध नदियां पूर्वी गंगा और कोसी नदी या कोशी नदी के तट पर बसा है। आकर्षक प्राकृतिक सुंदरता और लौकिक गाथाओं के कारण बागेश्वर काफी प्रसिद्ध नगर है।

Bageshwar District
बागेश्वर का नक्शा
  • बागेश्वर जिले का मुख्यालय – बागेश्वर
  • बागेश्वर के उपनाम –  व्याघ्रेश्वर, नीलगिरी, उत्तर का वाराणसी, भारत का स्विट्ज़रलैंड ‘कौसानी’
  • बागेश्वर जिला कब बना – 15 सितम्बर, 1997
  • बागेश्वर का कुल क्षेत्रफल – 2,246 वर्ग किमी
  • बागेश्वर जिले की साक्षरता दर – 80.01 %
  • बागेश्वर में कुल तहसील – 6 (बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कांडा, दुगनाकुरी, काफीगैर)
  • बागेश्वर में ब्लॉक (विकासखंड) – 3 (बागेश्वर, कपकोट, गरुड़)
  • बागेश्वर में कुल गांवों की संख्या – 947
  • बागेश्वर में नगर-पालिका – नगर पालिका परिषद बागेश्वर, नगर पंचायत कपकोट
  • बागेश्वर के प्रसिद्ध मन्दिर – बैजनाथ, बाघनाथ, चंडिका, श्रीहारु, गौरिमंदिर, उदियार, ज्वालादेवी मंदिर
  • बागेश्वर के प्रसिद्ध मेले – उत्तरायणी, नंदादेवी  मेला
  • बागेश्वर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – कौसानी, पिण्डारी, बैजनाथ
  • बागेश्वर के ताल – श्याम ताल, झिलमिलताल
  • बागेश्वर की सीमा रेखा – पूर्व में पिथौरागढ़, पश्चिम में चमोली, दक्षिण में अल्मोड़ा, उत्तर में पिथौरागढ़ और चमोली का कुछ भाग
  • बागेश्वर में दर्रे – ट्रेलपास
  • बागेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग – NH 9 (पुराना नंबर NH-125)
  • बागेश्वर में विधानसभा क्षेत्र – 2 (कपकोट, बागेश्वर (अनुसूचित जाति))
  • बागेश्वर की लोकसभा सीट – अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत
  • बागेश्वर में बहने वाली नदी – सरयू, गोमती, पिण्डार, रेवती

Source : bageshwar.nic.in