भारत में कई स्थल यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल हैं जिनका रख-रखाव UNESCO द्वारा किया जाता है। यूनेस्को कुछ खास स्थानों को विश्व विरासत या विश्व धरोहर घोषित करता है, ताकि उनका रख-रखाव अच्छे से किया जा सके और उनको संरक्षित भी किया जा सके। खासकर उन स्थलों को संरक्षित किया जाता है जो सांस्कृतिक और कलात्मक दृष्टिकोण से अद्भुत होते हैं। भारत में कला और संस्कृति के दृष्टिकोण से ऐसे कई स्थल हैं जोकि UNESCO द्वारा विश्वधरोहर घोषित किये जा चुके हैं।
यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत घोषित किए गए भारतीय सांस्कृतिक स्थलों की सूची
1. आगरा का किला
स्थल – आगरा
राज्य – उत्तर प्रदेश
धरोहर घोषित वर्ष – 1983
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – आगरा का लाल किला ताज महल के नजदीक स्थित है, यह 16 वीं सदी की मुगल स्मारक है। मुगल सम्राट बाबर, हुमायुं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां व औरंगज़ेब आदि यहीं से पुरे भारत पर राज किया करते थे। आगरा के किले के अन्दर दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम, जहाँगीर महल, मोती मस्जिद आदि स्थल भी स्थित हैं। इसका निर्माण अकबर ने करवाया था।
source: whc unesco
2. अजंता गुफाएँ
स्थल – औरंगाबाद
राज्य – महाराष्ट्र
धरोहर घोषित वर्ष – 1983
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – यह गुफाएँ पहली बौद्ध स्मारक हैं जोकि पहली और दूसरी शताब्दी के आसपास निर्मित हैं। गुप्ता शासकों द्वारा 5 वीं या 6 ठी शताब्दी के आसपास और भी गुफाएँ बनवायीं गयी थी। इन गुफाओं में बौद्ध की मूर्तियां तथा बौद्ध धर्म से जुड़े शिलालेख और चित्र प्राप्त हुए हैं जोकि कला के अद्भुत नमूने हैं। माना जाता है कि उस समय बौद्ध को भगवान माना जाता था और उनकी पूजा अर्चना की जाती थी, इस कारण हिन्दू शासकों द्वारा बौद्ध मंदिर आदि का निर्माण कराया गया था।
source: whc unesco