भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल

भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल

7. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)

छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
Chhatrapati Shivaji Terminus

स्थल – मुंबई
राज्य – महाराष्ट्र
धरोहर घोषित वर्ष – 2004
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) भवन ब्रिटिश, इतालवी और भारतीय वास्तुकला की छाप है जिसका इस्तेमाल भारतीय रेलवे के लिए किया जाता है। यह अपने लघु नाम वी.टी., या सी.एस.टी. से अधिक प्रचलित है। यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है, जो मध्य रेलवे, का मुख्यालय भी है। संपूर्ण इमारत पूरी संरचनात्मक अखंडता बरकरार रखे हुये है। टर्मिनस मुम्बई के महानगरों में से एक प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है और 30 लाख से अधिक रेल यात्रियों रोज़ इसे इस्तेमाल करते हैं। टर्मिनल का निर्माण कार्य 1878 में शुरू किया गया था जोकि 10 वर्षों की अवधि में बनकर तैयार हुआ था। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस भारत में विक्टोरियन गॉथिक आर्किटेक्चरल पुनरजीवन और भारतीय पारंपरिक आर्किटेक्चर मिश्रण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

source: whc unesco

8. गोवा के चर्च और कन्वेंट

गोवा के चर्च और कन्वेंट
Churches and Convents of Goa

स्थल – गोवा
राज्य – गोवा
धरोहर घोषित वर्ष – 1986
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – गोवा के चर्च और कन्वेंट, पुर्तगाली भारत  की पूर्व राजधानी थे। यह एशिया में ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार को दर्शाता है। दक्षिण-पश्चिमी भारत में गोवा शहर 1510 से पोर्तुगीज शासन के अधीन था और पुर्तगाल भारत की प्रशासनिक सीट बन गई, हालांकि वाइसराय का निवास 1759 में भावी राजधानी, पणजी (तब पन्दीम) को स्थानांतरित कर दिया गया था। विशेष रूप से यहाँ यीशु का चर्च है, जिसमें सेंट फ्रांसिस-जेवियर की कब्र है।

source: whc unesco

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.