भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल

भारत में यूनेस्को द्वारा संरक्षित विश्व धरोहर स्थल

15. ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद

ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद
Ahmedabad Jama Masjid

स्थल – अहमदाबाद
राज्य – गुजरात
धरोहर घोषित वर्ष – 2017
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – अहमदाबाद नगर 15 वीं सदी में सुल्तान अहमद शाह द्वारा साबरमती नदी के पूर्वी तट पर स्थापित किया गया था। यह सल्तनत काल की एक समृद्ध स्थापत्य विरासत प्रस्तुत करता है, खासकर भद्रादुर्ग, दीवारें और शहर के फाटक और कई मस्जिदों और कब्रों के साथ-साथ बाद की अवधि के महत्वपूर्ण हिंदू और जैन मंदिरों में भी अद्भुत कला देखने को मिलती है। यह शहर छह सदी तक गुजरात राज्य की राजधानी के रूप में विकसित हुआ।

source: whc unesco

16. हुमायूँ का मकबरा

हुमायूँ का मकबरा
Humayun’s Tomb

स्थल – नई दिल्ली
राज्य – दिल्ली
धरोहर घोषित वर्ष – 1993
धरोहर घोषित किये जाने का कारण – 1570 में निर्मित यह मकबरा, विशेष सांस्कृतिक महत्व रखता है क्योंकि यह भारतीय उपमहाद्वीप पर बना पहला बाग़-मकबरा है। हुमायूँ का मकबरा मुगल वास्तुकला से प्रेरित मकबरा स्मारक है। हुमायूँ की कब्र सहित कई अन्य राजसी लोगों की भी कब्रें यहाँ पर मौजूद हैं। इसी समूह को विश्व धरोहर घोषित किया गया है। यह भारत में मुगल वास्तुकला का प्रथम उदाहरण है। इस मक़बरे में वही चारबाग शैली है, जिससे प्रेरित होकर भविष्य में ताजमहल को बनाया गया था। हुमायूँ का मकबरा उनकी बेगम हमीदा बानो बेगम ने 1562 में बनवाया था। इसे बनाने में लाल बलुआ पत्थर का प्रयोग किया गया था और इसको पूर्ण होने में आठ वर्षों का वक्त लगा था।

source: whc unesco

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.