भारत के उप प्रधानमंत्री की सूची

भारत के उप प्रधानमंत्री की सूची

भारत के उप प्रधानमंत्री की सूची : भारत के उप प्रधानमंत्री की सूची में 7 व्यक्ति हैं जिन्होंने भारत के उप प्रधानमंत्री का पद संभाला है। भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल थे, दूसरे मोरारजी देसाई, तीसरे चौधरी चरण सिंह, चौथे जगजीवन राम, पांचवें यशवंत राव चव्हाण, छठे चौधरी देवी लाल और सातवें लालकृष्ण आडवाणी थे।

भारत के उप प्रधानमंत्री की सूची (List of Deputy Prime Minister of India)

नाम पदभार ग्रहण करने से पद त्यागने तक की तिथि कार्यभार की अवधि राजनीतिक दल निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित तत्कालीन प्रधानमंत्री
सरदार वल्लभ भाई पटेल 15 अगस्त 1947 से 15 दिसम्बर 1950 3 साल 122 दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संयुक्त प्रांत के लिए संविधान सभा के सदस्य जवाहर लाल नेहरू
रिक्त (16 दिसम्बर 1950 – 12 मार्च 1967)
मोरारजी देसाई 13 मार्च, 1967 से 19 जुलाई, 1969 2 साल 128 दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सूरत (गुजरात) इंदिरा गाँधी
रिक्त (20 जुलाई 1969 – 23 जनवरी 1979)
चौधरी चरण सिंह 24 जनवरी, 1979 से 16 जुलाई, 1979 173 दिन जनता पार्टी बागपत (उत्तर प्रदेश) मोरारजी देसाई
जगजीवन राम 24 जनवरी, 1979 से 28 जुलाई, 1979 185 दिन जनता पार्टी सासाराम (बिहार) मोरारजी देसाई
यशवंत राव चव्हाण 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 170 दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (उर्स) सतारा (महाराष्ट्र) चरण सिंह
रिक्त (15 जनवरी 1980 – 1 दिसंबर 1989)
चौधरी देवी लाल 2 दिसम्बर, 1989 से 1 अगस्त, 1990 242 दिन जनता दल रोहतक (हरियाणा) और सीकर (राजस्थान) विश्वनाथ प्रताप सिंह (वीपी सिंह)
रिक्त (2 अगस्त 1990 – 9 नवंबर 1990)
चौधरी देवी लाल 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991 223 दिन समाजवादी जनता दल (राष्ट्रीय) रोहतक (हरियाणा) और सीकर (राजस्थान) चन्द्रशेखर
रिक्त (22 जून 1991 – 28 जून 2002)
लालकृष्ण आडवाणी 29 जून, 2002 से 22 मई, 2004 1 वर्ष, 328 दिन भारतीय जनता दल गाँधीनगर (गुजरात) अटल बिहारी वाजपेयी
रिक्त (23 मई 2004 से) अब तक

 

प्रश्न : अब तक कितने व्यक्ति भारत के उप प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त हुए हैं ?

उत्तर : 1947 से वर्तमान समय तक भारत में 7 व्यक्तियों ने उप प्रधान मंत्री का पद संभाला है। जिनमें से किसी का भी कम से कम एक पूर्ण कार्यकाल नहीं है। पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल, दूसरे – मोरारजी देसाई, तीसरे – चौधरी चरण सिंह, चौथे – जगजीवन राम, पांचवें – यशवंत राव चव्हाण, छठे – चौधरी देवी लाल और सातवें उप प्रधानमंत्री – लालकृष्ण आडवाणी थे।


प्रश्न : भारत के पहले उप प्रधानमंत्री कौन थे? / भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री कौन है ?

उत्तर : भारत के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे जोकि तत्कालीन जवाहर लाल नेहरू सरकार में गृह मंत्री भी थे।


प्रश्न : किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान दो-दो उप-प्रधानमंत्री एक साथ नियुक्त हुए थे ?

उत्तर : मोरारजी देसाई के कार्यकाल के दौरान दो-दो उप-प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जगजीवन राम एक साथ नियुक्त हुए थे।


प्रश्न : क्या उप प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक है ?

उत्तर : उप प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक नहीं है और संविधान में उप प्रधानमंत्री पद की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन समय-समय पर आवश्यकतानुसार उप प्रधानमंत्री की नियुक्ति की गयी है। उप प्रधानमंत्री के पद को भरने की कोई संवैधानिक अनिवार्यता नहीं होती है और ना ही उप प्रधानमंत्री पद किसी प्रकार की विशेष शक्तियाँ रखता है क्योंकि संविधान में उप प्रधानमंत्री पद का कोई उल्लेख नहीं है।


प्रश्न : क्या भारत के उप प्रधानमंत्री को भी चुनाव से नियुक्त किया जाता है?

उत्तर : नहीं, भारत के उप प्रधानमंत्री को चुनाव से नहीं नियुक्त किया जाता है। वह सीधे प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त किए जाते हैं।


प्रश्न : भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री कौन थे ?

उत्तर : जगजीवन राम भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री थे। जगजीवन राम को बाबूजी नाम से भी जाना जाता था।


प्रश्न : सबसे लम्बा कार्यकाल किस उप प्रधानमंत्री का रहा है ?

उत्तर : सबसे लम्बा कार्यकाल वाले उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे जिन्होंने 3 साल 122 दिन तक उप प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाला था।


प्रश्न : सबसे कम कार्यकाल किस उप प्रधानमंत्री का रहा है ?

उत्तर : सबसे कम कार्यकाल उप प्रधानमंत्री पद पर यशवंत राव चव्हाण का रहा है। वह इस पद पर 170 दिन तक आसीन थे।


प्रश्न : भारत के अंतिम उप प्रधान मंत्री कौन थे ?

उत्तर : भारत के अंतिम उप प्रधान मंत्री लालकृष्ण आडवाणी थे। लालकृष्ण आडवाणी ने 29 जून, 2002 से 22 मई, 2004 उप प्रधान मंत्री का पदभार संभाला था।

संवैधानिक दृष्टि से उप प्रधानमंत्री जैसा कोई पद नहीं होता है लेकिन व्यावहारिक रूप में उप प्रधानमंत्री का स्थान प्रधानमंत्री के बाद होता है। प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में उप प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री के समस्त दायित्वों का निर्वहन करता है।

Source : wikipedia.org

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.