BIMSTEC क्या है

BIMSTEC क्या है :

BIMSTEC में बंगाल की खाड़ी से जुड़े भारत के पड़ोसी देश शामिल हैं। BIMSTEC में बांग्लादेश, भारत, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड जैसे 7 देश शामिल हैं। इसका मुख्यालय बांग्लादेश के ढाका में स्थित है। BIMSTEC का फुल फॉर्म Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation है।

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपवर्ती देशों का एक अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग संगठन है। BIMSTEC संगठन का गठन 6 जून, 1997 को हुआ था। तब BIMSTEC को BISTEC नाम से जाना जाता था जिसमें बाद में मल्टी सेक्टोरल शब्द जुड़ने के बाद 1998 में BIMSTEC में बदल गया। BIMSTEC का स्थायी मुख्यालय बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित है।

BIMSTEC (बिम्सटेक) कुल 14 क्षेत्रों व्यापार-निवेश, ऊर्जा, परिवहन-संचार, तकनीक, पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, मछली पालन, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, जन संवाद, संस्कृति और गरीबी निवारण के क्षेत्रों में कार्य करता है।

BIMSTEC के सदस्य देश

BIMSTEC के सदस्य देश

  • बांग्लादेश
  • भूटान
  • भारत
  • नेपाल
  • श्रीलंका
  • म्यांमार (Burma)
  • थाईलैंड

Info Source : https://bimstec.org

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.