21. कृत्रिम वीर्यसेचन (AI) प्रक्रिया में, निम्नलिखित में से किसको/किनको, स्त्री के गर्भाशय में प्रविष्ट कराया जाता है ?
A. केवल अंड
B. निषेचित अंड
C. केवल शुक्राणु
D. अंड और शुक्राणु
Show Answer
Hide Answer
22. आनुवंशिकत: रूपांतरित (GM) फसलों में रूपांतरित आनुवंशिक पदार्थ किसके कारण होते है ?
1. नये DNA का आगमन
2. विद्यमान DNA का निष्कासन
3. RNA का आगमन
4. नए विशेषकों का आगमन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. 3 और 4
D. 1, 2 और 4
Show Answer
Hide Answer
23. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है ? ध्वनि का वेग :
A. माध्यम की प्रकृति पर निर्भर नहीं करता
B. गैसों में अधिकतम और द्रवों में न्यूनतम होता है
C. ठोसों में अधिकतम और द्रवों में न्यूनतम होता है
D. ठोसों में अधिकतम और गैसों में न्यूनतम होता है
Show Answer
Hide Answer
24. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है ?
A. गैसों में ध्वनि तरंगो की प्रकृति अनुदैर्ध्य होती है |
B. 20 Hz से कम आवृत्ति की ध्वनि तरंगे पराश्वय तरंगे कहलाती है |
C. उच्चतर आयामों वाली ध्वनि तरंगें अपेक्षाकृत प्रबल होती है |
D. उच्च श्वय आवृत्तियों वाली ध्वनि तरंगें तीक्ष्ण होती हैं |
Show Answer
Hide Answer
25. निम्नलिखित विटामिनों में से कौनसा एक, रक्त के स्कंदन में कार्य करता है ?
A. विटामिन A
B. विटामिन B
C. विटामिन D
D. विटामिन K
Show Answer
Hide Answer
26. विटामिन B12 की कमी प्रणाशी अरक्तता का कारक है | जंतु विटामिन B12 का संश्लेषण नहीं कर सकते | मानवों को अपना सारा विटामिन B12 अपने आहार से ही प्राप्त करना होता है | विटामिन B12 में कौनसा संकुलन धातु आयन होता है |
A. Mg2+ (मैग्नीशियम आयन)
B. Fe2+ (लोह आयन)
C. Co3+ (कोबाल्ट आयन)
D. Zn2+ (जिंक आयन)
Show Answer
Hide Answer
27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत में अधिकांश कोयला और फेरस खनिज समूह विंध्य के दक्षिण में प्रायद्वीप में मिलते हैं
2. प्रायद्वीपीय भारत कभी उस अधि-महाद्वीप का अंश था, जिसमें आस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, अफ्रीका और दक्षिण अमरीका सम्मिलित थे
ऊपर दिए गए कथनों में कौन सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
28. ‘महात्मा गाँधी राष्ट्रीय समुद्री उद्यान’ कहाँ अवस्थित है ?
A. पिरोटन द्वीप
B. रामेश्वरम
C. गंगासागर द्वीप
D. पोर्ट ब्लेयर
Show Answer
Hide Answer
29. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
1. सामान्यत: 3 जनवरी को होने वाले रविनीच पर पृथ्वी सूर्य के निकटतम होती है
2. सामान्यत: 4 जुलाई को होने वाले रविनीच पर पृथ्वी सूर्य से सबसे अधिक दूर होती है
3. सामान्यत: 4 जुलाई को होने वाले सूर्योच्च पर पृथ्वी सूर्य से सबसे अधिक दूर होती है
3. सामान्यत: 3 जनवरी को होने वाले सर्वोच्च पर पृथ्वी सूर्य के निकटतम होती है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. 2 और 4
C. 1 और 3
D. 1 और 2
Show Answer
Hide Answer
30. निम्नलिखित द्वीपों में से कौनसा एक, ज्वालामुखीय मूल का है ?
A. रीयूनियन द्वीप
B. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
C. लक्षद्वीप द्वीपसमूह
D. मालदीव
Show Answer
Hide Answer
31. ग्लूकोस ऊर्जा का स्रोत है | ग्लूकोस निम्नलिखित में से किस प्रकार का अणु है ?
A. कार्बोहाइड्रेट
B. प्रोटीन
C. बसा
D. न्यूक्लीक अम्ल
Show Answer
Hide Answer
32. कोशिका का जीवित अंश जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) कहलाता है | यह किससे बना होता है ?
A. केवल कोशिकाद्रव्य (साइटोप्लाज्म)
B. कोशिकाद्रव्य और केंद्रकद्रव्य
C. केवल केंद्रकद्रव्य
D. कोशिकाद्रव्य, केंद्रकद्रव्य और अन्य कोशिकांग
Show Answer
Hide Answer
33. अपने किस योगदान के लिए नॉर्मन बोरलॉग ने नोबेल पुरस्कार जीता ?
1. अत्यधिक उपज वाली फसलों का विकास |
2. सिंचाई की आधारिक संरचनाओं का आधुनिकीकरण |
3. संश्लेषित उर्वरकों और पीड़कनाशियों का आरंभ |
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
34. किसी निकटदृष्टिता (मायोपिया) से ग्रस्त व्यक्ति को -1.25 डाइऑप्टर पॉवर है | उसके लेंस की फोकस दूरी और स्वरूप क्या है ?
B. 80 cm और उत्तल लेंस
C. 50 cm और अवतल लेंस
D. 80 cm और अवतल लेंस
Show Answer
Hide Answer
35. 100 g द्रव्यमान का कोई बर्फ का टुकड़ा 0.C पर रखा गया है | 0.C पर पिघलने के लिए इसे कितनी ऊष्मा मात्रा आवश्यक होगी ? (बर्फ के पिघलने की गुप्त ऊष्मा का मान 333.6 J/g लीजिए) :
A. 750.6 J
B. 83.4 J
C. 33360 J
D. 3.336 J
Show Answer
Hide Answer
36. निम्नलिखित हॉर्मोनों में किस एक में पैप्टाइड शृंखला होती है ?
A. ऑक्सीटॉसिन
B. कॉर्टिकोट्रॉपिन
C. इंसुलिन
D. कॉर्टिसोन
Show Answer
Hide Answer
37. निम्नलिखित में से कौनसा एक, रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है ?
A. कागज का जलना
B. नर्म लोहे का चुंबकित होना
C. जल में शक्कर का घुलना
D. जल से बर्फ के घनों का बनना
Show Answer
Hide Answer
38. निम्नलिखित में से कौनसा एक, दीर्घकालीन समुद्र तल परिवर्तन का कारण है ?
A. वायुमंडलीय विक्षोभ
B. समुद्री जल घनत्व में परिवर्तन
C. हिमखंडों का पिघलना
D. बर्फ-चादरों का पिघलना
Show Answer
Hide Answer
39. ब्रह्मपुत्र नदी की निम्नलिखित सहायक नदियों पर विचार कीजिए :
1. लोहित
2. तीस्ता
3. सुबंसिरी
4. संकोष
उपर्युक्त नदियों को पश्चिम से पूर्व की ओर क्रमबद्ध कीजिए :
A. 2-4-3-1
B. 2-3-4-1
C. 4-2-3-1
D. 3-1-2-4
Show Answer
Hide Answer
40. निम्नलिखित में से कौनसा एक, दक्षिणी गोलार्ध में पवन का अपनी बाई ओर विक्षेपित होने का कारण है ?
A. उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध की जल मात्राओं में भिन्नता
B. ताप और दाब विभिन्नताएं
C. पृथ्वी का आनत अक्ष
D. पृथ्वी का घूर्णन
Show Answer
Hide Answer