41. किसी चक्रवात-अक्षि पर क्या होता है ?
A. अप्रसामान्य उच्च ताप और निम्नतम दाब
B. अप्रसामान्य निम्न ताप और दाब
C. निर्मल आकाश और न्यूनतम ताप
D. घना मेघ-आच्छादन और निम्न दाब
Show Answer
Hide Answer
42. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
1. अम्लीय वर्षा चूना-पत्थर से बनी इमारतों से अभिक्रिया करती है
2. सल्फर युक्त कोयले का दहन अम्लीय वर्षा में भागी हो सकता है
3. प्रदूषण के नियंत्रण लिए सुपोषण एक प्रभावी युक्ति है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
43. दंड चुंबक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही है ?
A. किसी दंड चुंबक के उत्तरी ध्रुव का ध्रुव-प्राबल्य उसके दक्षिणी ध्रुव के ध्रुव-प्राबल्य की अपेक्षा अधिक होता है
B. जब किसी दंड चुंबक को उसके अक्ष के अनुलंब काटा जाता है, तो उसके उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव पृथक हो जाते है
C. जब किसी दंड चुंबक को उसके अक्ष के अनुलंब काटा जाता है, तो दो नए दंड चुंबक बन जाते हैं
D. किसी दंड चुंबक के ध्रुव परिमाण में असमान और प्रकृति में विपरीत होते है
Show Answer
Hide Answer
44. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है ?
A. हाइड्रोजन एक तत्व है
B. हाइड्रोजन सबसे हल्का तत्व है
C. हाइड्रोजन के कोई समस्थानिक नहीं होते
D. हाइड्रोजन और ऑक्सीजन एक विस्फोटक मिश्रण बनाते हैं
Show Answer
Hide Answer
45. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है ?
A. विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएं समान हो सकती हैं
B.किसी तत्व के परमाणुओं की द्रव्यमान संख्याएं भिन्न-भिन्न हो सकती हैं
C. किसी तत्व के सभी परमाणुओं में प्रोटॉनों की संख्या समान होती है
D. किसी तत्व के सभी परमाणुओं में न्यूट्रॉनों की संख्या सदैव समान होगी
Show Answer
Hide Answer
46. भारत में रासायनिक उद्योग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/सही है/हैं ?
1. रासायनिक उद्योग भारत में प्राचीनतम उद्योगों में से एक है
2. रंजक (द्रव्य) सेक्टर रासायनिक उद्योग का एक महत्वपूर्ण खंड है
3. वस्त्र उद्योग में रंजन (द्रव्य) की सर्वाधिक खपत होती है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
47. अंटार्कटिका में भारत के वैज्ञानिक और अनुसंधान मिशन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
1. अंटार्कटिका में पहला वैज्ञानिक बेस स्टेशन दक्षिण गंगोत्री था
2. दक्षिण गंगोत्री का अब पूर्ति बेस और संक्रमण शिविर के रूप में उपयोग होता है
3. मैत्री स्टेशन, वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए पुरे वर्ष मानव-संचलित रहता है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
48. घरेलू और औद्योगिक प्रयोजनों के लिए संश्लिष्ट रबर ने प्राकृतिक रबड़ का स्थान ले लिया है | इसके पीछे निम्नलिखित में से कौनसा एक मुख्य कारण है ?
A. प्राकृतिक रबर विभिन्न उद्योगों की बढ़ती हुई माँग की पूर्ति करने में अक्षम है
B. प्राकृतिक रबर केवल उष्णकटिबंधीय देशों में ही उगाया जाता है
C. संश्लिष्ट रबर लिए कच्चा माल आसानी से उपलब्ध है
D. प्राकृतिक रबर टिकाऊ नहीं होता
Show Answer
Hide Answer
49. कोई व्यक्ति कंक़ीट की किसी मजबूत दीवार के पास धातु की घंटी बजाता है | वह 0.3s के पश्चात् उसकी प्रतिध्वनि सुनता है | यदि ध्वनि 340m/s की चाल से गमन करती हो, तो उस व्यक्ति से दीवार की दूरी क्या है ?
A. 102 m
B. 11 m
C. 51 m
D. 30 m
Show Answer
Hide Answer
50. भारत के निम्नलिखित लोकप्रिय पर्वतीय स्थानों को माध्य समुद्र तल से उनकी ऊँचाई (उच्चतम से निम्नतम) के आधार पर क्रमबद्ध कीजिये :
1. मसूरी
2. शिमला
3. ऊटी
4. दार्जिलिंग
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 3-2-4-1
B. 3-1-4-2
C. 2-3-4-1
D. 2-4-1-3
Show Answer
Hide Answer
51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. ‘हिन्द स्वराज’ में, महात्मा गाँधी ने व्यक्ति और साथ ही समाज के लिए उत्तम जीवन की संकल्पना का निरूपण किया है
2. ‘हिन्द स्वराज’, भारत में औपनिवेशिक राज के विरुद्ध गाँधी जी के लंबे संघर्ष प्राप्त अनुभव का परिणाम था
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2
Show Answer
Hide Answer
52. निम्नलिखित में से कौनसा/से सांविधानिक निकाय है/हैं ?
1. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
2. राष्ट्रीय महिला आयोग
3. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
4. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4
Show Answer
Hide Answer
53. अफ्रीकी-एशियाई पुनरुत्थान विषय पर बांदुंग सम्मेलन (1955) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है ?
1. बांदुंग सम्मेलन इंडोनेशिया, म्यांमार (बर्मा), सीलोन (श्रीलंका), भारत और पाकिस्तान द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें विश्व की आधी से ज्यादा आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले 29 देशों ने प्रतिनिधि भेजे
2. इस सम्मेलन ने पाँचो प्रायोजकों के इस असंतोष को प्रतिबिंबित किया कि एशिया को प्रभावित करने वाले निर्णयों के विषय में उनसे परामर्श करने में पश्चिमी शक्तियों की अनिच्छा है
3. यह सम्मेलन चीनी जनवादी गणराज्य और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच तनाव से चिंतित था
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
54. निम्नलिखित में से किस पुरातत्त्वज्ञ ने पूर्व-हड़प्पा संस्कृति और परिपक्व हड़प्पा संस्कृति के बीच समानताओं को सर्वप्रथम अभिज्ञात किया ?
A. अमलानंद घोष
B. राखालदास बनर्जी
C. दया राम साहनी
D. सर जॉन मार्शल
Show Answer
Hide Answer
55. एलोरा स्थित कैलाशनाथ मंदिर और मामल्लपुरम स्थित शोर मंदिर के बीच निम्नलिखित में से कौनसी एक समानता है ?
A. दोनों ही नागर वास्तुकला के उदाहरण हैं
B. दोनों ही ठोस चट्टानों में से उत्कीर्ण किए गए हैं
C. दोनों ही गुप्त-काल के मंदिर हैं
D. दोनों ही पल्ल्व राजाओं के संरक्षण में निर्मित किए गए थे
Show Answer
Hide Answer
56. निम्नलिखित में से किसका /किनका राजपूत चित्रकला में चित्रण नहीं किया गया है ?
1. कृष्ण की कथाएँ
2. राग और रागिनियाँ
3. हम्ज़ा के कार्य
4. बाबर के कार्य
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. केवल 3 और 4
D. केवल 4
Show Answer
Hide Answer
57. किस एक पंचवर्षीय योजना की उच्च प्राथमिकता, मुद्रा स्फीति को नियंत्रित करने और आर्थिक स्थिति में स्थिरता लाने की थी ?
A. चौथी योजना (1969-74)
B. पाँचवी योजना (1974-79)
C. छठी योजना (1980-85)
D. सातवीं योजना (1985-90)
Show Answer
Hide Answer
58. फिलिप्स वक्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
1. यह बेरोजगारी और मुद्रा स्फीति के बीच परस्पर प्रतिलोम संबंध (ट्रेड-ऑफ) दर्शाता है
2. फिलिप्स वक्र का अधोमुखी ढलवाँ वक्र सामान्यतः केवल अल्पकाल के लिए ही प्रामाणिक माना जाता है
3. दीर्घकाल में फिलिप्स वक्र को सामान्यतः बेरोजगारी की त्वरणहीन मुद्रा-स्फीति दर (NAIRU) पर क्षैतिज समझा जाता है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
59. निम्नलिखित में से कौनसा एक देश, यूरेशियाई आर्थिक संघ सदस्य नहीं है ?
A. बेलारूस
B. रूस
C. कज़ाखस्तान
D. उज़्बेकिस्तान
Show Answer
Hide Answer
60. BRICS नेताओं ने कहाँ पर हुए शिखर-सम्मेलन में एक नए विकास बैंक को स्थापित करने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए ?
A. नई दिल्ली, भारत (2012)
B. डर्बन, दक्षिण अफ्रीका (2013)
C. फोर्टालीजा, ब्राजील (2014)
D. ऊफा, रूस (2015)
Show Answer
Hide Answer